Friday 26 February 2016

शाही पनीर (Shahi Paneer Recipe )

सामग्री :                                                                 4 से 5 लोगों के लिए 


  • पनीर - 250 ग्राम 
  • दूध - आधा कप 
  • प्याज - 3 मध्यम आकार के 
  • लाल टमाटर - 1 मध्यम आकार के 
  • लहसुन - 8 से 10 कली 
  • अदरक - 1 इंच 
  • छोटी इलायची के बीज - 2 से 3 का 
  • काजू - 6 से 8 
  • किशमिश - 4 से 5 
  • पोसते का दाना - 2 चम्मच पानी में 2 घंटे भीगा हुआ ( यदि हो तो )
  • मखाना - आधा कप 
  • तेज पत्ता - 1 से 2 
  • हल्दी पाउडर  - 1 छोटा चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच \
  • गरम मसाला - 1 चम्मच  या 
  • शाही पनीर मसाला - 2 चम्मच ( दोनों में से कोई एक )
  • नमक - स्वादानुसार 
  • देशी घी -1 चम्मच ( स्वादानुसार )
  • हरी धनिया कटा हुआ - 1 चम्मच 
  • काला तिल -1/4 चम्मच ( यदि हो तो )
  • तेल 
  • पानी 






विधि :


  • सबसे पहले आप प्याज ,लहसुन ,अदरक को छील लें। प्याज ,टमाटर ,लहसुन ,अदरक को अच्छे से धो के प्याज और टमाटर को अलग अलग काट लें। 
  • पनीर को अपने अनुसार काट लें। हो सके तो पनीर को थोड़ा बड़ा ही काटे। 
  • एक कढ़ाई में 1 बड़ा चम्मच तेल डाल के गरम करे। जब तेल गरम हो जाये तब आंच को मध्यम कर उसमें प्याज ,लहसुन ,अदरक  डाल के हल्का लाल करें। जब प्याज ,लहसुन ,अदरक हल्का लाल होने लगे तब उसमें काजू ,किशमिश ,छोटी इलायची के बीज ,मखाना ,पोसते का दाना ( यदि हो तो ) डाल के चलाये 1 मिनट बाद टमाटर डाले और गैस बंद कर दें। 5 से 10 मिनट बाद जब मिश्रण हल्का ठंडा हो जाये तब उसे मिक्सी में महीन और चिकना पेस्ट बना लें। पेस्ट बनाते समय पानी की आवश्यकता हो तो डाल लें। 
  • आप उसी कढ़ाई में 2 बड़ा चम्मच तेल डाल के गरम करे। जब तेल गरम हो जाये तब आंच मध्यम कर तेज पत्ता डाले और फिर प्याज आदि का पेस्ट डाल के हिलाये। हल्दी पाउडर ,लाल मिर्च पाउडर ,नमक डाले के मिश्रण को भूनें। मिश्रण को बीच बीच में चलते रखें ,जिससे वह जले न। जब मसाले में तेल ऊपर आने वाला हो (मसाले का पानी सूख जाये ) तब उसमें गरम मसाला या शाही पनीर मसाला डाल के चलाये और फिर उसमें दूध डालें। 
  • मसाले को तब तक पकाये जब तक वह तेल न छोड़ दें। देशी घी मिलाये। 
  • आप मसाले में अपने अनुसार पानी मिला लें। यदि गाढ़ा रखना हो तो 2 कप ,पतला रखना हो तो 3 से 4 कप पानी मिला सकते हैं। कोशिश करे की शाही पनीर थोड़ी सी गाढ़ी बने। 
  • पानी मिलाने के बाद जब एक उबाल आ जाए तब आंच को धीमा कर के कढ़ाई में कटे पनीर डाल के कढ़ाई को ढक्क्न से ढक दें। 4 से 5 मिनट पका के गैस बंद कर दें। 4 से 5 मिनट के बीच में एक बार पनीर को हल्के हाथ से चम्मच से चला दें। जिससे पनीर कढ़ाई में पकड़े न। 
  • 5 से 10 मिनट बाद ही ढक्क्न हटा के शाही पनीर को बाउल में निकाल लें। 
  • हरी धनिया और काला तिल से सजा के परोसे। 


सुझाव :


  • लहसुन ,अदरक का प्रयोग नहीं भी कर सकते हैं। 
  • अपने अनुसार देशी घी पहले ( मसाला भूनते समय ) या बाद में ( ऊपर से ) डाल सकते हैं। और चाहे तो नहीं भी डाल सकते हैं। 




No comments:

Post a Comment