Friday 27 May 2016

लच्छा पराठा ( Lachcha Paratha )

 नाश्ता हो या रात का खाना पराठे खाने में तो मजा ही आता हैं। तो क्यों न आज लच्छा पराठे बनाया जाये .....

सामग्री :

  • आटा - 1 कोटरी 
  • मैदा - आधी कटोरी 
  • अजवाइन - आधा चम्मच 
  • कसूरी मेथी - 1 चम्मच 
  • नमक - आधा चम्मच या स्वादानुसार 
  • तेल - 2 चम्मच और पराठे में लगाने के लिए 
  • पानी - आवश्कतानुसार 

विधि :

  • एक बर्तन में आटा ,मैदा ,अजवाइन ,कसूरी मेथी ,नमक और 2 चम्मच तेल डाल ले और आवश्कतानुसार पानी डाल के आटे को नरम गूथ लें। 20 से 30 मिनट आटे को ढक के रखें।

  • गूंथे हुए आटे की ( रोटी की लोई से बड़ी ) लोइया बनाये।

  • आटे का परोथन लगा के लोई को जितना  बड़ा बेल सकती हैं उतनी बड़ी रोटी बेल लें। 
  • रोटी पर 1 चम्मच तेल लगाए। 
  • फिर रोटी की छोटी छोटी प्लेट ( मोड़ें ) बनाए। रोटी को गोल गोल मोड़ना नहीं हैं बल्कि जैसे साड़ी की प्लेट बनाते हैं वैसे बनाना हैं। 
  • ये एक लम्बा सा पटी जैसा हो जायेगा। इसे रोल करके एक चकरी जैसी लोई बना लें। इसी प्रकार सभी लोई बना लें। 
  • लोई को बेले (आटे का परोथन न लगाए ) या आवश्यकता हो तो चौके पे तेल लगा लें जिससे लोई बेलते वक्त चिपके न। रोटी से थोड़ा मोटा ही पराठे को बेले। 
  • तवा को मध्यम आंच पर गरम करें। 
  • पराठे को गरम तवा पर डालें। 1 मिनट बाद पराठा को पलट दें और तेल लगा के दूसरी तरफ भी तेल लगाये। पराठा को पलट पलट और चम्मच से दबा दबा कर सुनहरा पीला और लाल होने तक सेके। इसी प्रकार सभी पराठे आप सेक लें।

  • आप के लच्छा पराठे तैयार हैं। पराठा को हाथो से दबाने पर पराठे के लच्छे खुल जाते हैं। 
  • चटनी ,आचार ,दही ,या सब्जी के साथ लच्छा पराठा को परोसे। 

सुझाव :


  • आप केवल नमक ही डाल के लच्छा पराठा बना सकते हैं। 
  • पराठा को हाथो से दबाने पर पराठे के लच्छे खुल जाते हैं। आप ऐसा करके भी लच्छा पराठे को परोस सकते हैं। 
  • इतने आटे में 5 से 6 लच्छा पराठे बनेगे। 







No comments:

Post a Comment