Saturday 7 May 2016

प्याज का पराठा ( Pyaj Ka Paratha Recipe )

कल के नाश्ते में क्या बन रहा हैं ? हम तो प्याज का पराठा बना रहे हैं और आप ..................

सामग्री :

  • आटा -250 ग्राम या 2 कप  
  • प्याज - 2 बड़ी  ( बारीक कटी हुई )
  • लहसुन - 3 से 4 कली (बारीक कटा हुआ )
  • हरी मिर्च - 2 से 3 (बारीक कटी हुई )
  • हरी धनिया  - 2 चम्मच (कटी हुई )
  • अजवायन - आधा छोटा चम्मच
  • मंगरैल या कलौंजी  - आधा  छोटा चम्मच 
  • चाट मसाला - आधा छोटा चम्मच 
  • नमक - स्वादानुसार 
  • पानी - आवश्कतानुसार 
  • तेल या रिफाइंड आयल - 2 चम्मच आटा में डालने के लिए और थोड़ा सा पराठे में लगाने के लिए 


विधि :


  • प्याज ,लहसुन ,हरी मिर्च ,हरी धनिया को बारीक बारीक काट लें। 



  • एक बर्तन में आटा लें। उसमें कटा हुआ प्याज ,लहसुन ,हरी मिर्च ,हरी धनिया ,अजवायन ,मंगरैल या कलौंजी ,चाट मसाला और नमक डाल के पानी के सहारे मुलायम या नरम आटा गूँथ लें।  15 से 20  मिनट आटे को ढक के रखें।




  • तवा को मध्यम आंच पर गर्म करें। 
  • आटे की बड़ी बड़ी लोइया बना लें। 



  • जैसे रोटी बेली जाती हैं वैसे बेल लें पर पराठे को थोड़ा मोटा बेले। 



  • तवे पर पराठा डाले और दोनों तरफ सेक लें। फिर दोनों ओर तेल लगा के लाल होने तक सेके। पराठे को पलटे से बीच बीच दबा दबा के सेके और पलट कर सेके। जिससे प्याज का पराठा अच्छे से सिक जाये। 
  • यदि तवा ज्यादा गर्म हो जाये तब आंच को धीमा कर दें। पराठे को मध्यम आंच ही बनाये ,तेज पर नहीं। 
  • इसी प्रकार सभी पराठे बना लें। 



  • प्याज के पराठे को दही या आचार के साथ परोसे। 

सुझाव :


  • आप धनिया के स्थान पर कसूरी मेथी या पुदीना भी डाल सकती हैं। 






No comments:

Post a Comment