Saturday 30 January 2016

आम पुदीने की चटनी ( Aam Pudine Ki Chutney Recipe)

आम पुदीने की चटनी ( Aam Pudine Ki Chutney Recipe)

सामग्री :

  • कच्चा आम - 2 मध्यम आकार  का या 1 बड़ा 
  • पुदीना - 100 ग्राम 
  • लहसुन - 3 से 4 कली 
  • अदरक - 1 इंच 
  • हरी मिर्च - 1 से 2 
  • नमक - स्वादानुसार 
  • पानी 



विधि : 


  • कच्चे आम को पानी से धो के छील के गूदे को काट लें। पुदीने के पत्ते को तोड़ के पानी से धो लें और लहसुन ,अदरक ,हरी मिर्च को भी धो लें। 
  • मिक्सी के जार मेंआम का गूदा ,पुदीने के पत्ते ,लहसुन ,अदरक ,हरी मिर्च , नमक ,आवश्कतानुसार पानी डाल के पीस लें। 
  • सिल बटना हो तो उसी पर पीसे। 

टिप :


  • फ्रिज में रख के 2 से 3 दिन तक प्रयोग में लाया जा सकता हैं। 
  • कच्चा आम न हो तो आम चूर(2 से 3 चम्मच ) का प्रयोग कर सकते हैं।

नींबू की चाय (Lemon Tea Recipe)

नींबू की चाय (Lemon Tea Recipe)

सामग्री :

  • नींबू का रस - 2 चम्मच या आधा नींबू 
  • चीनी - 2 चम्मच 
  • चाय की पत्ती  - 1/4 चम्मच या आधे से कम चम्मच 
  • काला नमक - चुटकी भर (आवश्यकता हो तो )
  • पानी - 2 कप 






विधि :

  • पैन में पानी को डाल के गरम करने को रखें और चीनी ,चाय की पत्ती डाल के एक उबाल तक गरम करें । 
  • गैस बन्द करने के बाद नींबू का रस डालें । 
  • आवश्कतानुसार काला नमक डालें। 

टिप्स :


  • चाय के पानी को ज्यादा न उबाले ,एक उबाल तक ही उबाले।
  • काला नमक के स्थान पर हाजमोला की एक गोली डाल सकते हैं। चाय का स्वाद और अच्छा हो जाता हैं। 
  • चाय को आवश्यकता हो तो थोड़ा मीठा ही बनाये। नींबू की चाय मीठी ही अच्छी लगती हैं। 
  • चाय बनाते समय पुदीने की पत्ती 2 से 3 डाल सकते हैं।   




Friday 29 January 2016

धनिया की चटनी (Dhaniya Ki Chutney)

धनिया की चटनी (Dhaniya Ki Chutney)

सामग्री :

  • धनिया - 100 ग्राम 
  • लहसुन - 4 से 5 कली 
  • अदरक - 1 इंच 
  • हरी मिर्च - 2 से 3 
  • टमाटर - 1 मध्यम आकार का 
  • नीबू - 1 छोटा चम्मच 
  • नमक - स्वादानुसार 





विधि :


  • हरी धनिया की जड़ काट के अच्छे से धो ले। साथ में लहसुन, अदरक ,हरी मिर्च ,टमाटर को भी धो ले। 
  • सभी को साथ में मिक्सी के जार  में डाले और 2 बड़ा चम्मच पानी ,नींबू का रस ,नमक स्वादानुसार डाल के पीस ले। 




  • यदि सिल बटना हो तो उसी पर पीसे। 




टिप्स :

  • फ्रिज में चटनी रख कर 2 से 3 दिन तक प्रयोग में ला सकले  हैं। 
  • नींबू का प्रयोग करना हो तो करे न तो न करे। 
  • गरम मसाले का प्रयोग अपनी आवश्यकतानुसार करे या तो न करे। 

कश्मीरी दम आलू (Kshmiri Dum Aloo Recipe)

कश्मीरी दम आलू (Kshmiri Dum Aloo Recipe)
  • सामग्री :
  1. छोटे आलू - 15 से 16 (आधा किलो )
  2. दही - 1 कप 
  3. प्याज - 1 बड़ा ( पिसा हुआ )
  4. आम चूर पाउडर - आधा  चम्मच 
  5. जीरा - आधा चम्मच 
  6. धनिया पाउडर - आधा चम्मच 
  7. सोंफ पाउडर - आधा चम्मच 
  8. हींग - 1  चुटकी या स्वादानुसार 
  9. छोटी इलायची - 3 से 4 का (पाउडर)
  10. लोंग - 3 से 4 का (पाउडर)
  11. लाल मिर्च -  स्वादानुसार 
  12. गरम मसाला  - आधा चम्मच 
  13. हल्दी पाउडर - आधे से कम चम्मच 
  14. अदरक पेस्ट या पाउडर - आधा चम्मच 
  15. धनिया पत्ती - सजाने के लिए 
  16. नमक - स्वादानुसार 
  17. पानी 
  18. तेल 



  • विधि :
  • आलू को अच्छे से धो कर कुकर में 3 से 4 सीटी तक उबाल ले। उबले आलू को छील ले। 
  • आधी कटोरी पानी  में सभी मशाले (जीरा पाउडर ,छोटी इलाइची पाउडर ,लाल मिर्च ,गरम मसाला ,लोंग पाउडर ,अदरक पाउडर या पेस्ट ,हल्दी ,धनिया पाउडर,सोंफ पाउडर ) को डाल कर घोल बना ले। 
  • एक कढ़ाई  में तेल डाल के गरम कर के आलू को सुनहरा लाल होने तक तले।


  • कढ़ाई  से तेल निकाल कर उसी में 2 बड़े चम्मच तेल डाल कर गरम करे  
  • तेल में जीरा डाले ,जीरा लाल हो जाने पर हींग और पिसा प्याज डाल के भूनें  3 से 4 मिनट बाद कटोरी में बनाया मसाला डाल दे और नमक डाले  2 मिनट पकाये, फिर दही डाल के तब तक भूने जब तक मसाला तेल न छोड़ दें।  
  • मसाले में आलू डाले और पानी (3  कप ) डाले। ढक कर पकाये। 
  • दम आलू का पानी आधा हो जाने तक पकाये। 
  • धनिया की पत्ती से सजा ये। 



  • टिप्स:
  • यदि आलू बड़े हो तो उसे काट ले। 
  • आलू को तुरन्त उबाले , पहले से रखे उबले आलू का प्रयोग करे। 
  • ताजी दही का प्रयोग करे। 


दही भल्ले या दही बड़े (Dahi Bhalle Recipe)

दही भल्ले या दही बड़े (Dahi Bhalle Recipe)

  सामग्री :  बड़े के लिए 

  • उड़द दाल - 1 कप 
  • मूंग दाल - आधा कप 
  • बेकिंग पाउडर - 1 छोटा चम्मच 
  • नमक - स्वादानुसार
  • तेल 
  • हींग 
  • पानी 

  चाट के लिए :
  • दही - 3 से 4 कप 
  • मीठी चटनी - आधा कप 
  • हरी चटनी - आधा कप लाल मिर्च - 1 छोटा चम्मच 
  • जीरा पाउडर - छोटा चम्मच 
  • चाट मशाला -चोट चम्मच 
  • हरी धनिया पत्ती -सजाने के लिए

  विधि :
  • उड़द और मूंग की दाल को अच्छी तरह पानी से धो के 3 से 4 घंटे पानी में भिगो दे। उसके बाद दाल को दरदरा (पर चिकना हो )मिक्सी में पीस ले। पानी आवश्कतानुसार डाले परन्तु मिश्रण पतला हो ,मिश्रण गाड़ा रहे। 


  • मिश्रण में बेकिंग पाउडर,नमक  डाल कर  5 मिनट तक फेटे।


  • कढ़ाई में तेल गर्म करे ,उसमें मिश्रण की छोटे छोटे गोले ( हाथों के सहारे ) बना के डालें। 


  • सुनहरा लाल (पीला हो जाये ) हो जाने तक तले। 
  • एक बर्तन में 1 लीटर पानी गर्म कर उसमें चुटकी भर हींग डालें और बड़ा (भल्ले ) डाल के भिगो दे 15 से 20  तक। 
  • पानी से निकाल कर छनी में रखे जिससे पानी छन जाये। 
  • दही को छनी से छान कर चिकना कर ले। 
  • एक बाउल में दही डालेभल्ले डाले और ऊपर  से  चाट की सभी सामग्री डाले। 
  • हरी धनिया काट के सजाये।



  • टिप :
  • मिश्रण तेल में डालते समय हाथ में  पानी लगा कर मिश्रण को डाले जिससे मिश्रण चिपके ना। 
  • मीठी दही का प्रयोग कर। 
  • दही में पानी हो , दही ग़ाडी  हों।