Friday 29 January 2016

कश्मीरी दम आलू (Kshmiri Dum Aloo Recipe)

कश्मीरी दम आलू (Kshmiri Dum Aloo Recipe)
  • सामग्री :
  1. छोटे आलू - 15 से 16 (आधा किलो )
  2. दही - 1 कप 
  3. प्याज - 1 बड़ा ( पिसा हुआ )
  4. आम चूर पाउडर - आधा  चम्मच 
  5. जीरा - आधा चम्मच 
  6. धनिया पाउडर - आधा चम्मच 
  7. सोंफ पाउडर - आधा चम्मच 
  8. हींग - 1  चुटकी या स्वादानुसार 
  9. छोटी इलायची - 3 से 4 का (पाउडर)
  10. लोंग - 3 से 4 का (पाउडर)
  11. लाल मिर्च -  स्वादानुसार 
  12. गरम मसाला  - आधा चम्मच 
  13. हल्दी पाउडर - आधे से कम चम्मच 
  14. अदरक पेस्ट या पाउडर - आधा चम्मच 
  15. धनिया पत्ती - सजाने के लिए 
  16. नमक - स्वादानुसार 
  17. पानी 
  18. तेल 



  • विधि :
  • आलू को अच्छे से धो कर कुकर में 3 से 4 सीटी तक उबाल ले। उबले आलू को छील ले। 
  • आधी कटोरी पानी  में सभी मशाले (जीरा पाउडर ,छोटी इलाइची पाउडर ,लाल मिर्च ,गरम मसाला ,लोंग पाउडर ,अदरक पाउडर या पेस्ट ,हल्दी ,धनिया पाउडर,सोंफ पाउडर ) को डाल कर घोल बना ले। 
  • एक कढ़ाई  में तेल डाल के गरम कर के आलू को सुनहरा लाल होने तक तले।


  • कढ़ाई  से तेल निकाल कर उसी में 2 बड़े चम्मच तेल डाल कर गरम करे  
  • तेल में जीरा डाले ,जीरा लाल हो जाने पर हींग और पिसा प्याज डाल के भूनें  3 से 4 मिनट बाद कटोरी में बनाया मसाला डाल दे और नमक डाले  2 मिनट पकाये, फिर दही डाल के तब तक भूने जब तक मसाला तेल न छोड़ दें।  
  • मसाले में आलू डाले और पानी (3  कप ) डाले। ढक कर पकाये। 
  • दम आलू का पानी आधा हो जाने तक पकाये। 
  • धनिया की पत्ती से सजा ये। 



  • टिप्स:
  • यदि आलू बड़े हो तो उसे काट ले। 
  • आलू को तुरन्त उबाले , पहले से रखे उबले आलू का प्रयोग करे। 
  • ताजी दही का प्रयोग करे। 


No comments:

Post a Comment