Thursday 31 March 2016

बिरयानी रायता ( Biryani Raita Recipe )

सामग्री :

  • दही - 250 ग्राम या 2 .5 कप 
  • हरी धनिया - 25 ग्राम 
  • हरी पुदीना - 25 ग्राम 
  • लहसुन - 2 से 3  कली 
  • अदरक - आधा  इंच 
  • हरी मिर्च - 1 
  • भूना जीरा पाउडर - आधा चम्मच 
  • चाट मसाला - आधा चम्मच 
  • नमक - स्वादानुसार 
  • पानी 


विधि :


  • हरी धनिया की जड़ काट के और पुदीना की पत्ती तोड़ के अच्छे से धो ले। साथ में लहसुन, अदरक ,हरी मिर्च ,को भी धो ले। 
  • सभी को साथ में मिक्सी के जार  में डाले और 2 बड़ा चम्मच पानी डाल के दरदरा पीस ले। 
  • दही को फेट लें या छन्नी से छान लें। 
  • बाउल में दही ,धनिया पुदीने का पीसा मिश्रण ,भूना जीरा पाउडर ,चाट मसाला ,नमक और 1/4 कप पानी डाल के मिलाये। 
  • आप का बिरयानी रायता तैयार हैं। 




स्पाइसी इडली ( Spicy Idli Recipe )

जब इडली बच जाये और सांबर खत्म हो जाये। तब आप इडली को फ्राई कर लेते हैं। इस बार इडली फ्राई करे पर कुछ अलग तरह से ..............

सामग्री :


  • इडली - 8 से 10 पीस 
  • राइ -   आधा छोटा चम्मच 
  • करी पत्ता ( मीठी नीम ) - 8 से 10 पत्ती ( छोटा छोटा काट हुआ )
  • टोमेटो सॉस -  4 चम्मच 
  •  टोमेटो प्यूरी - 1 चम्मच ( यदि हो तो )
  • देगी लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच 
  • चाट मसाला - 1 चम्मच 
  • नमक - स्वादानुसार 
  • तेल - 2 चम्मच 



विधि :

  • इडली को चार टुकड़ो में काट लें। 
  • एक कढ़ाई में तेल डाल के गर्म करें। तेल गर्म हो जाये तब आंच को मध्यम कर दे। तेल में राइ ,करी पत्ता डालें और फिर कटी हुई इडली डाल के 3 से 4 मिनट भूनें। 
  • लाल मिर्च ,नमक और चाट मसाला डाल के मिलाये और अंत में टोमेटो सॉस ,टोमेटो प्यूरी डाल के 2 से 3 मिनट पकाए। गैस बंद कर दें। 
  • गरमा गरम स्पाइसी इडली परोसे। 


Wednesday 30 March 2016

फ्रूट कस्टर्ड ( fruit Custard Recipe )

गर्मी के मौसम में कुछ ठंडा खाने को मिले तो क्या बात हैं.................Fruit Custard .

सामग्री :


  • दूध - आधा लीटर या 4 कप
  • चीनी - 5 चम्मच
  • कस्टर्ड पाउडर - 3 चम्मच
  • फल (फ्रूट ) - आप के पास जो भी हो जैसे - केला ,सेब ,अंगूर ,अनार आदि




विधि :


  • एक कप में 4 से 5 चम्मच दूध में कस्टर्ड पाउडर को गोल लें।

  • एक बर्तन में दूध डाल के उबाले। एक उबाल आने पर गैस को धीमा कर दें। और चीनी डाल के 8 से 10  मिनट पकाए। चम्मच से चलाते रहे। 
  • कस्टर्ड पाउडर मिला दूध को गैस पर रखे दूध में डाले और चलाते रहे। 4 से 5 मिनट पकाए और गैस को बंद कर दें। 

  • जा कस्टर्ड दूध ठंडा हो जाये तब फ्रीज में रख के 3 से 4 घंटा ठंडा करें। 
  • बाउल में आप के पास जो फल हो उन्हें डाले ( मैने तो अंगूर और अनार डाला हैं ) और ऊपर से कस्टर्ड दूध डालें। 
  • ठंडा ठंडा फ्रूट कस्टर्ड परोसे। 


सुझाव :


  • आप सूखे मेवे भी डाल सकते हैं। 






Monday 28 March 2016

आलू के समोसे ( Aloo Ke Samose Recipe )

सामग्री :

समोसे का आटा 

  • मैदा - 500 ग्राम 
  • घी - 100 ग्राम 
  • नमक - 1 चम्मच 
  • पानी 

समोसे में भरने  के लिए 


  • उबला आलू - 500  ग्राम ( कद्दूकस किया हुआ )
  • प्याज - 1 बड़ी ( छोटी कटी हुई )
  • लहसुन की पत्ती - 4 से 5 ( यदि हो तो )
  • अदरक कद्दूकस  - 1 चम्मच 
  • हरी मिर्च  - 1 चम्मच ( कटी हुई )
  • जीरा - 1 छोटा चम्मच 
  •  हींग - 1/4 चम्म्च 
  • धनिया पाउडर - 1 छोटा चम्मच
  • आलू दम मसाला - 2 चम्म्च 
  • लाल मिर्च पाउडर - आधा छोटा चम्मच 
  • चाट मसाला - आधा चम्मच 
  • नमक - स्वादानुसार 
  • सरसों का तेल - 2 चम्म्च 
  • घी या रिफाइंड आयल - तलने के लिए 



विधि :


  • एक कढ़ाई में 2 चम्मच सरसों का तेल डाल के गर्म करे। गर्म हो जाने पर आंच को मध्यम कर जीरा  ,हींग ,कटी प्याज डालें। प्याज जब हल्की लाल होने लगे तब लहसुन अदरक हरी मिर्च डाले। मिश्रण  चलाते रहे। 1 मिनट बाद कद्दूकस किया आलू डाल के चलाये। ऊपर से अल्लो दम मसाला ,लाल मिर्च पाउडर ,धनिया पाउडर ,चैट मसाला और नमक डाल के मिलाये। मध्यम आंच पर 8 से 10 मिनट भून के गैस बंद कर दें। समोसे का आलू तैयार हैं। 



  •  2 चम्मच मैदा एक कटोरी में निकाल के 5 से 6 चम्मच पानी डाल के घोल बना लें।इसे बीली लोई के किनारे लगाये ,जिससे समोसे तेल में डालने पर खुले न।
  • बचे हुए मैदा में नमक ,घी या रिफाइंड डाल के अच्छे से मिलाये। जब घी अच्छे से मिल जाये तब थोड़ा थोड़ा पानी डाल के नरम आटा गूंथ लें। 20 से 25 मिनट ढक के रखे।
  • आटे की छोटी छोटी लोई बना के हल्का गोल और लम्बा बेले। और बीच से चाकू से काट दें।
  • कटे हुए एक भाग को ले और उसमें मैदा का घोल किनारे किनारे लगाये। पान के तरह मोड़ के आलू  मसाला भरे और समोसे का आकार दें। इसी प्रकार सभी समोसे बना लें।




  • कढ़ाई में तेल डाल के गर्म करे। तेल जब गर्म हो जाये तब आंच को धीमा कर आलू समोसे को डाल के सुनहरा ब्राउन होने तक तले।बीच बीच में चलाते रहे। सभी समोसे इसी प्रकार तल लें।
  • आप के आलू समोसे तैयार हैं।



    सुझाव :

  • आलू समोसे 1 से 2 दिन खाये जा सकते हैं। 
  • हल्दी का प्रयोग न करें। 



Sunday 27 March 2016

पनीर काजू करी ( Paneer Kaju Curry Recipe )

रेस्टोरेंट जैसा पनीर अब घर पर ही बनाए.....................

सामग्री :


  • पनीर - 400 ग्राम
  • काजू - 100 ग्राम या 1 कप
  • दूध ( फुल क्रीम ) - 1 कप
  • प्याज - 4 बड़े
  • टमाटर - 2 मध्यम आकार के
  • लहसुन - 10 से 12 कली
  • अदरक - 1.5 इंच
  • कसूरी मेथी - 1 चम्म्च
  • तेज पत्ता - 2
  • छोटी इलायची - 1 (कुटी हुई )
  • बड़ी इलायची - 1 ( कुटी हुई )
  • खड़ी लाल मिर्च - 1
  • लाल मिर्च - 1 चम्म्च
  • शाही पनीर मसाला या सब्जी मसाला - 2 चम्म्च 
  • ऑरेंज रेड रंग - 3 पिंच 
  • नमक - स्वादानुसार
  • तेल - 3 बड़ा चम्म्च
  • बटर - 1 चम्म्च
  • पानी




विधि :

  • सबसे पहले आप प्याज ,टमाटर ,लहसुन ,अदरक को साफ कर अच्छे से धो लें। सभी को एक साथ एक बर्तन में 1 कप पानी डाल के 8 से 10 मिनट उबाल लें। ठंडा होने पर मिक्सी में पीस लें। 
  • पनीर को अपने अनुसार काट लें। काजू को 1/4 चम्म्च तेल में 4 से 5 मिनट धीमी आंच पर भून लें। काजू को लाल न करें। 
  • कढ़ाई  में तेल डाल के गर्म करें। आंच को मध्यम कर गर्म तेल में तेज पत्ता ,बड़ी इलायची ,छोटी इलायची ,लाल मिर्च और फिर पिसा प्याज आदि पेस्ट डाल के भूनें। लाल मिर्च पाउडर ,शाही पनीर मसाला ,नमक डाल के तब तक भूने जब तक मसाला तेल न छोड़ दें। आंच मध्यम से थोड़ा कम हो। 
  • मसाला भून जाने पर दूध डाल के अच्छे से मिलाये और फिर ऑरेंज रेड रंग डाल के मिलाये। जब दूध मसाले में अच्छे से मिल जाये और गाढ़ा हो जाये ,तब 1 कप पानी डाल के मिलाये और फिर पनीर को डालें। धीमी आंच पर कढ़ाई को दक्क्न से ढक के 6 से 8 मिनट पकाये और फिर काजू और कसूरी मेथी डाल के गैस बंद कर दें। 
  • 5 मिनट बाद ढक हटा के बाउल में पनीर काजू करी को निकाल के बटर डाल के परोसे। 

सुझाव :


  • हो सके तो MDH लाल मिर्च और मसाले का प्रयोग करें। 
  • कुछ काजू और कसूरी मेथी को ऊपर से भी डाल सकती हैं।
  • छोटी इलायची अवश्य डालें।





Saturday 26 March 2016

शाही कटहल या कटहरी मसाला ( Shahi Kathal Ya Kathari Masala Recipe )

 कटहल के छोटे रूप को कटहरी कहते हैं। कटहल में बड़े बीजे होते हैं और कटहरी में नहीं होता हैं। आप को जो बाजार में मिले उसे ही बनाए। मेरे अनुसार ............................

सामग्री :

  • कटहल - 500 ग्राम ( छोटा छोटा कटा हुआ )
  • प्याज - 4 बड़े 
  • लहसुन - 10 से 12 कली 
  • अदरक - 1.5 इंच 
  • हरी धनिया - 1 चम्म्च ( कटी हुई )
  • तेज पत्ता - 2 
  • बड़ी इलायची - 1 ( कुटी हुई )
  • खड़ी लाल मिर्च - 1 
  • हल्दी - 1/4 चम्म्च 
  • लाल मिर्च - 1 चम्म्च 
  • मीट मसाला - 3 चम्म्च 
  • नमक - स्वादानुसार 
  • तेल - 3 बड़ा चम्म्च 
  • पानी 



विधि :

  • कटहल को अच्छे से अपनी से धो लें। 
  • एक कूकर में कटहल और 4 कप पानी को डाल के 1 सीटी तक उबाल लें। 


  • प्याज ,लहसुन ,अदरक को साफ कर पानी से धो लें और मिक्सी में पीस के पेस्ट बना लें। आवश्यकता हो तो पानी भी डाल सकते हैं। 
  • जब कूकर ठंडा हो जाये तब कटहल को पानी सहित एक बर्तन में निकाले। कटहल के पानी को न फेंके। 
  • उसी कूकर को गर्म कर तेल डाल के गर्म करें। तेल गर्म हो जाये तब आंच को धीमा करके तेज पत्ता ,कुटी बड़ी इलायची ,खड़ी लाल मिर्च डाल के प्याज का पिसा पेस्ट डालें। हल्दी ,लाल मिर्च पाउडर ,मीट मसाला ,नमक डाल के 5 मिनट भूनें। फिर मसाले में केवल कटहल को डाले ,पानी को न डालें। मसाला और कटहल को तब तक भूने जब तक मसाला में तेल ऊपर न आ जाये। मसाले को धीमी आंच पर ही भूनें। 
  • मसाले में कटहल का पानी डाल के मिलाये। मध्यम आंच पर कूकर को बंद कर 2 से 3 प्रेशर तक पकाए। 
  • कूकर जब ठंडा हो जाये तब शाही मसाला कटहल को बाउल में निकाल लें। 
  • हरी धनिया से सजा के शाही मसाला कटहल या कटहरी को परोसे। 

सुझाव :

  • हो सके तो MDH मसाले और लाल मिर्च पाउडर का ही प्रयोग करें। 






Wednesday 23 March 2016

इमली की चटनी ( Imli Ki Chatni Recipe )

सामग्री :


  • इमली - 150 ग्राम 
  • गुड़ या चीनी - 150 ग्राम 
  • जीरा - आधा चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर - आधा चम्मच 
  • ऑरेंज रेड रंग - 2 पिंच 
  • नमक - आधा चम्मच 
  • तेल - 1 चम्मच 




विधि :


  • एक बर्तन में इमली को 2 कप पानी में डाल के आधा घंटा रखे। और मसल के इमली का अच्छा सा पेस्ट तैयार कर लें। 
  • कढ़ाई में तेल डाल के गर्म करे। तेल गर्म हो जाने पर आंच को मध्यम कर जीरा डाल के लाल कर लें। इमली का पेस्ट डालें। यदि इमली पेस्ट गाढ़ा हो तो आधा कप पानी डाले ,गुड़ या चीनी ,लाल मिर्च पाउडर ,नमक डाल के मिलाये। गुड़ या चीनी के गल जाने पर ऑरेंज रेड रंग डाल के मिलाये। 
  • 8 से 10 मिनट में इमली की चटनी पक के गाढ़ी होने लगेगी तब गैस को बंद कर दें। 
  • आप की इमली की चटनी तैयार हैं। 

सुझाव :


  •  आप चटनी में किशमिश ,काजू ,चिरौंजी भी डाल सकते हैं। जब आप गुड़ आदि डालेगे। 
  • आप ऑरेंज रेड रंग का प्रयोग नहीं भी कर सकते हैं। ऑरेंज रेड रंग चटनी को अच्छा रंग देने के लिए होता हैं। 
  • इमली की चटनी को 15 से 20 दिन तक प्रयोग कर सकते हैं। 



Monday 21 March 2016

करेला पापड़ी ( Karela Papadi Recipe )

करेला पापड़ी एक प्रकार की मठरी हैं। करेला पापड़ी से करेला खस्ती पापड़ी चाट बनाया जाता हैं। छोले ,आलू दम ,मीठी चटनी आदि डाल के करेला पापड़ी चाट बनाते हैं।  तो पहले करेला पापड़ी तो बनाये...........फिर चाट।

सामग्री :


  • मैदा - 250 ग्राम या 2.5 कप 
  • अजवायन - 1 चम्मच 
  • घी या रिफाइंड - 100 ग्राम या 1 कप  मैदा में डालने के लिए और तलने के लिए भी 
  • नमक - स्वादानुसार
  • पानी 




विधि :

  • मैदा को एक बर्तन में छान लें। मैदा में अजवायन ,नमक डाल के मिलाये। फिर घी या रिफाइंड डाल के मैदा को दोनों हाथों से अच्छे से मिलाये। जब सब अच्छे से मिल जाये तब थोड़ा थोड़ा पानी डाल के कड़ा आटा गूंथ लीजिये। मैदे का आटा बहुत कड़ा भी न हो। 20 से 25 मिनट ढक के रख दें।

  • आटे की छोटी छोटी लोई बना के हल्का गोल और लम्बा बेले। 


  • बेली लोई के मध्य में चाकू से लम्बा लम्बा काटे। 

  • किनारे से बेली लोई को दबा दें। पापड़ी करेला के आकार का हो जायेगा। 

  • इसी प्रकार सभी करेला पापड़ी बना लें। 

  • कढ़ाई में तेल डाल के गर्म करे। तेल गर्म हो जाये तब आंच को धीमा कर करेला पापड़ी डाल के तले। सुनहरा लाल होने तक तले। 

  • करेला पापड़ी तैयार हैं। 



Sunday 20 March 2016

मावा या खोया गुलाब जामुन ( Mava Ya Khoya Gulab Jamun Recipe )

सामग्री :



  • मावा या खोया - 500 ग्राम
  • मैदा - 50 ग्राम या आधी कटोरी
  • छोटी इलायची पाउडर - 1/4 चम्मच
  • रिफाइंड आयल - तलने के लिए

चाशनी के लिए 

  • चीनी - 500 ग्राम
  • पानी - 250 ग्राम या 2.5 कप




विधि :



  • चाशनी बनाने के लिए एक बर्तन में चीनी और पानी को डाल के मध्यम आंच पर रखे। चाशनी को चलाते रहे। जब चाशनी में उबाल आ जाये तब आंच को धीमा कर दे और तब तक पकाये जब तक चाशनी में आधा तार न बने। चाशनी सही बन रही हैं यह पता करने के लिए चम्मच में थोड़ी सी चाशनी निकाल के एक उंगली और अंगूठे में लगा के देखे की आधा तार बन रखा हैं कि नहीं। जब आधा तार बनने लगे तब गैस बंद कर दें। आधा तार का अर्थ हैं कि चाशनी हल्की सी चिपकनी चाहिए। चाशनी को अधिक गाढ़ी नहीं करना हैं।
  • मावा को कद्दूकस करे।




  • कद्दूकस किये मावा में छोटी इलायची पाउडर और मैदा मिला के अच्छे गूँथ लें।




  • मावा के छोटे छोटे बॉल या गोले बना लें। तेल में जाने पर मावा बॉल थोड़े बड़े हो जाते हैं। इस लिए बॉल बहुत बड़े न रहे या आप को बड़े गुलाब जामुन खाने हो तो बड़े बनाये। 
  • कढ़ाई में तेल डाल के गर्म करे। तेल गर्म हो जाने पर गैस को 2 से 3 मिनट के लिए बंद कर दें। मावा की एक बॉल तेल में डालें और तेल को हल्का हल्का हिलाये। बॉल फ़टे न और अच्छे से धीरे धीरे लाल हो जाये तो आप सभी बॉल को तल लें। यदि बॉल फ़टे तो मावा में एक चम्मच और मैदा मिला दें और बॉल बना लें। 
  • तेल बहुत गर्म नहीं होना चाहिए। धीमी आंच पर ही गुलाब जामुन को तले। तेल अधिक गर्म हो तो गैस बंद कर दें। मावा बॉल को तेल में चम्मच से न छुए या कम छुए। केवल तेल को हिला के बॉल को हिलाये। या कढ़ाई को किसी वस्तु से पकड़ के हल्का हल्का हिलाये। 




  • मावा बॉल को कढ़ाई में एक बार में 7 से 8  ही डालें। सुनहरा लाल हो जाने पर प्लेट में निकाल लें। 
  • 1 मिनट बाद मावा बॉल को गर्म चाशनी में डालें। 
  • इसी प्रकार सभी गुलाब जामुन बना लें। 
  • गरमा गरम या ठंडा कर के मावा गुलाब जामुन को परोसे। 

सुझाव :


  • आप मावा बॉल के बीच में कटे मेवे डाल सकते हैं। या 2 चम्मच मावा में केसरी रंग मिला के बॉल के मध्य में डाल सकते हैं। 
  • गुलाब जामुन को हल्के गर्म तेल में ही तले और आंच हमेशा धीमी हो। तभी आप के गुलाब जामुन अच्छे बनेगे। 





पुदीना काजू मठरी ( Pudina Kaju Mathri Recipe )

सामग्री :

  • मैदा - 500 ग्राम या 5 कप 
  • सूखा पुदीना - 2  बड़ा चम्मच 
  • अजवायन - 1 चम्मच
  • मंगरैल या कलौंजी  - 1 चम्मच
  • चाट मसाला - 1 चम्मच या स्वादानुसार 
  • बेकिंग सोडा - 1/4 छोटा चम्मच ( यदि हो तो )
  • घी या रिफाइंड - 200 ग्राम या 2 कप मैदा में डालने के लिए और तलने के लिए भी 
  • नमक - स्वादानुसार
  • पानी


विधि :

  • मैदा और बेकिंग सोडा को एक साथ एक बर्तन में छान लें। मैदा में सूखा पुदीना ,अजवायन ,मगरेल ,चाट  मसाला ,नमक डाल के मिलाये।
  • फिर घी या रिफाइंड डाल के मैदा को दोनों हाथों से अच्छे से मिलाये। 
  • जब सब अच्छे से मिल जाये तब थोड़ा थोड़ा पानी डाल के कड़ा आटा गूंथ लीजिये। मैदे का आटा बहुत कड़ा भी न हो। 20 से 25 मिनट ढक के रख दें।
  • एक कटोरी के बराबर लोई को लें और आधा सेंटी मीटर मोटा बेल लें।



  •  छोटे ढक्क्न ( कोको कोला आदि के ढक्कन ) को ले और बीली लोई को ढक्कन के सहारे काजू के आकार में काट लें। सभी मठरी को काट लें। 



  • कढ़ाई में तेल डाल के गर्म करे। जब तेल गर्म हो जाये तब आंच को धीमा कर दें यदि तेल अधिक गर्म हो गया हो तो कुछ समय के लिए गैस को बंद कर दें।
  • धीमी आंच पर गर्म तेल में मठरी को डालें। जितना तेल में डूब जाये उतनी ही मठरी तेल में डालें। कुछ कुछ समय पर चला के मठरी को सुनहरा लाल या ब्राउन होने तक तले और फिर मठरी को निकाल के पेपर लगे प्लेट में रखें। जिससे पेपर मठरी का अधिक तेल सोख लें। इसी प्रकार सभी मठरी बना लें।


  • गरमा गरम या ठंडा होने पर पुदीना काजू मठरी को परोसे।

सुझाव :

  • सूखा पुदीना का ही प्रयोग करें। 
  • मठरी को ठंडा कर के डिब्बे में रखें।
  • 20 से 25 दिन या अधिक दिन तक प्रयोग में ल सकते हैं। 



Saturday 19 March 2016

सत्तू के समोसे ( Sattu Ke Samose Recipe )

सामग्री :


समोसे का आटा 


  • मैदा - 400 ग्राम 
  • घी - 100 ग्राम 
  • नमक - 1 चम्मच 
  • पानी 


समोसे में भरने  के लिए 

  • चना सत्तू - 250 ग्राम 
  • लहसुन का पेस्ट - 1 चम्मच 
  • अदरक का पेस्ट - आधा चम्मच 
  • हरी मिर्च का पेस्ट - 1 चम्मच 
  • अजवाइन - 1 छोटा चम्मच 
  • मंगरैल या कलौंजी  - 1 छोटा चम्मच 
  • धनिया पाउडर - 1 छोटा चम्मच 
  • काली मिर्च पाउडर - आधा  चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर - आधा छोटा चम्मच 
  • गरम मसाला - 1 छोटा चम्मच 
  • चाट मसाला - आधा चम्मच 
  • नमक - स्वादानुसार 
  • सरसों का तेल - 80  ग्राम 
  • घी या रिफाइंड आयल - तलने के लिए 


विधि :

  • सबसे पहले चना सत्तू में लहसुन अदरक का पेस्ट ,हरी मिर्च का पेस्ट ,अजवाइन ,मगरेल ,धनिया पाउडर ,काली मिर्च पाउडर ,लाल मिर्च पाउडर ,गरम मसाला ,चाट मसाला ,सरसों  का तेल ,नमक डाल के मिला लें। पानी का प्रयोग न करे।

  •  2 चम्मच मैदा एक कटोरी में निकाल के 5 से 6 चम्मच पानी डाल के घोल बना लें।इसे बीली लोई के किनारे लगाये ,जिससे समोसे तेल में डालने पर खुले न।
  • बचे हुए मैदा में नमक ,घी या रिफाइंड डाल के अच्छे से मिलाये। जब घी अच्छे से मिल जाये तब थोड़ा थोड़ा पानी डाल के नरम आटा गूंथ लें। 20 से 25 मिनट ढक के रखे।
  • आटे की छोटी छोटी लोई बना के हल्का गोल और लम्बा बेले। और बीच से चाकू से काट दें। 

  • कटे हुए एक भाग को ले और उसमें मैदा का घोल किनारे किनारे लगाये। पान के तरह मोड़ के सत्तू का मसाला भरे और समोसे का आकार दें। इसी प्रकार सभी समोसे बना लें। 

  • कढ़ाई में तेल डाल के गर्म करे। तेल जब गर्म हो जाये तब आंच को धीमा कर समोसे को डाल के सुनहरा ब्राउन होने तक तले।बीच बीच में चलाते रहे। सभी समोसे इसी प्रकार तल लें।  


  • आप के चना सत्तू समोसे तैयार हैं। 

सुझाव :

  • सत्तू  में अपने स्वादानुसार आधा नींबू का रस डाल सकते हैं। 
  • समोसे के मसाले को पानी के हाथ न छुए। समोसे महीनों चलेगे ,खराब नहीं होगे। 
  •  चना सत्तू समोसे जब ठंडा हो जाये तब डिब्बे में रखें।
  • आप बेसन मसाला समोसे को 6 महीने तक प्रयोग में ल सकते हैं।


    बेसन मसाला समोसे ( Besan Masala Samose Recipe )

    अब घर पर ही बनाये बाजार जैसे समोसे। जो महीनों खराब नहीं होगे। बेसन मसाला समोसे आप के लिए........

    सामग्री :

    समोसे का आटा 


    • मैदा - 400 ग्राम 
    • घी - 100 ग्राम 
    • नमक - 1 चम्मच 
    • पानी 



    समोसे में भरने  के लिए 

    • बेसन - 200 ग्राम 
    • लहसुन का पेस्ट - 1 चम्मच 
    • अदरक का पेस्ट - आधा चम्मच 
    • हींग - 1/4 चम्मच 
    • हल्दी - आधा चम्मच 
    • अजवाइन - 1 छोटा चम्मच 
    • मंगरैल या कलौंजी  - 1 छोटा चम्मच 
    • काली मिर्च पाउडर - आधा  चम्मच 
    • लाल मिर्च पाउडर - आधा छोटा चम्मच 
    • गरम मसाला - 1 छोटा चम्मच 
    • चाट मसाला - आधा चम्मच 
    • नमक - स्वादानुसार 
    • सरसों का तेल - 80  ग्राम 
    • घी या रिफाइंड आयल - तलने के लिए 



    विधि :

    • सबसे पहले बेसन ,लहसुन अदरक का पेस्ट ,हींग ,हल्दी ,अजवाइन ,मगरेल ,काली मिर्च पाउडर ,लाल मिर्च पाउडर ,गरम मसाला ,चाट मसाला ,1 चम्मच सरसों का तेल ,नमक ,पानी  डाल के आटा गूंथ लें। 


    • लोई बना के पूरी के समान बेल लें। लोई चिपके न इस लिए लोई में तेल लगा के बेले। जब सब बील जाये तो 2 से 3 घंटा धूप में रख के सुखाये। 


    • 2 चम्मच मैदा एक कटोरी में निकाल के 5 से 6 चम्मच पानी डाल के घोल बना लें।इसे बीली लोई के किनारे लगाये ,जिससे समोसे तेल में डालने पर खुले न।
    • बचे हुए मैदा में नमक ,घी या रिफाइंड डाल के अच्छे से मिलाये। जब घी अच्छे से मिल जाये तब थोड़ा थोड़ा पानी डाल के नरम आटा गूंथ लें। 20 से 25 मिनट ढक के रखे।



    •  कढ़ाई में घी या रिफाइंड आयल डाल के गर्म करे। आंच को धीमा कर के सूखी बेसन पूरी को सुनहरा लाल होने तक तले। 



    • ठंडा होने पर सभी पूरी को तोड़ के मिक्सी में पीस लें। मिश्रण को निकाल के सरसों का तेल मिलाये ,जिससे मिश्रण अच्छे से चिपक जाये। तेल न मिलाने से मिश्रण भरभरा रहेगा। 




    • आटे की छोटी छोटी लोई बना के हल्का गोल और लम्बा बेले। और बीच से चाकू से काट दें। 




    • कटे हुए एक भाग को ले और उसमें मैदा का घोल किनारे किनारे लगाये। पान के तरह मोड़ के मसाला भरे और समोसे का आकार दें। इसी प्रकार सभी समोसे बना लें। 



    • उसी कढ़ाई में जिसमें बेसन की पूरी तले थे ,उसी में धीमी आंच पर समोसे को सुनहरा ब्राउन होने तक तले।बीच बीच में चलाते रहे। सभी समोसे इसी प्रकार तल लें।  



    • आप के बेसन मसाला समोसे तैयार हैं। 

    सुझाव :


    • समोसे के मसाले को पानी के हाथ न छुए। समोसे महीनों चलेगे ,खराब नहीं होगे। 
    •  बेसन मसाला समोसे जब ठंडा हो जाये तब डिब्बे में रखें।
    • आप  बेसन मसाला समोसे को 6 महीने तक प्रयोग में ल सकते हैं।



    लवंग लता ( Lavang Lata Sweet Recipe )

    लवंग लता चाशनी से लिपटी हुई मिठाई हैं। जिसके अंदर मावा ,मेवा आदि भरा होता हैं। आज हम लवंग लता की चाशनी में कुछ अलग करते हैं.. दो तार की चाशनी बनाते हैं। जिससे लवंग लता की चाशनी हाथों में चिपकेगी नहीं और मिठास वही रहेगी। 

    सामग्री :

    लवंग लता का आटा 


    • मैदा - 500 ग्राम 
    • घी या रिफाइंड आयल - 150 ग्राम 
    • पानी 

    लवंग लता में भरने  के लिए 


    • मावा -250 ग्राम
    • सूखा नालियर कद्दूकस किया हुआ - 50 ग्राम या आधा कप
    • किशमिश - 20 ग्राम या 1/4 कप
    • काजू - 20 से 25 ( छोटा छोटा कटा हुआ )
    • चिरौंजी - 2 चम्मच
    • बदाम - 8 से 10 ( छोटा छोटा कटा हुआ )
    • छोटी इलायची पाउडर - 1/2  छोटा चम्मच  ( 6 से 8 इलायची )
    • चीनी - 100 ग्राम या 1 कप (100 ग्राम चीनी को पीस ले )
    • लौंग - 50 ग्राम 

    चाशनी के  लिए 

    • चीनी - 500 ग्राम 
    • पानी - 250 ग्राम 
    • घी या रिफाइंड आयल लवंग लता तलने के लिए 


    विधि :


    • सबसे पहले आप कढ़ाई में मावा को मध्यम आंच पर हल्का ब्राउन होने तक भूनें। मावा को चलाते रहे, नहीं तो मावा जल जायेगा। भून जाने पर मावा को बाउल में निकाल लें। मावा के ठंडे होने पर सूखा नालियर कद्दूकस किया हुआ,किशमिश ,काजू ,चिरौंजी ,बदाम ,छोटी इलायची पाउडर ,चीनी  को अच्छे से मिला लें। आप के लवंग लता में भरने के लिए मिश्रण तैयार हैं। 
    •  चाशनी बनाने के लिए एक बर्तन में चीनी और पानी को डाल के मध्यम आंच पर रखे। चाशनी को चलाते रहे। जब चाशनी में उबाल आ जाये तब आंच को धीमा कर दे और तब तक पकाये जब तक चाशनी में 2 तार न बने। चाशनी सही बन रही हैं यह पता करने के लिए चम्मच में थोड़ी सी चाशनी निकाल के एक उंगली और अंगूठे में लगा के देखे की 2 तार बन रखा हैं कि नहीं। जब 2 तार बनने लगे तब गैस बंद कर दें। 



    • मैदा को छान के एक बर्तन में रखे।
    •  2 चम्मच मैदा एक कटोरी में निकाल के 5 से 6 चम्मच पानी डाल के घोल बना लें।इसे बीली लोई के किनारे लगाये ,जिससे लवंग लता तेल में डालने पर खुले न।
    •   बचे हुए मैदा में घी या रिफाइंड डाल के अच्छे से मिलाये। जब घी अच्छे से मिल जाये तब थोड़ा थोड़ा पानी डाल के नरम आटा गूंथ लें। 20 से 25 मिनट ढक के रखे।


    • एक समान  आटे की लोइया ( छोटी छोटी ) काट लें। या तो एक बड़ी लोई ले के बेले और कटोरी या ग्लास ( अपने अनुसार ) से काट लें। इससे एक आकार की लोई बीली हुई लगेगी। लोई को पूरी समान बेल लें। 
    • बीली लोई के किनारे हल्का सा मैदा का घोल लगाये और मध्य में 1 चम्मच मावा का मिश्रण रखे। 
    • पहले दोनों किनारों को मध्य में ला के चिपकाये और फिर बीच में एक उंगली लगा  के बचे दो किनारों को चिपकाये। ऊपर से लौंग लगा दें। इसी प्रकार सभी लवंग लता बना लें। 
    • कढ़ाई में घी या रिफाइंड आयल डाल के गर्म करे। घी इतना हो की लवंग लता डूब जाये।  धीमी आंच पर 7 से 8 लवंग लता को डाल के सुनहरा होने तक तले। बीच बीच में चलाते रहे। सुनहरा ब्राउन हो जाने पर निकाल लें। 



    • लवंग लता को चाशनी में डाल के 2 से 3 मिनट चला के लवंग लता को चाशनी से निकाल लें। इसी प्रकार सभी लवंग लता में चाशनी लगाये। ठंडा होने पर चाशनी हल्की सी सूख जाएगी ,जिससे हाथों में चिपलेगी नहीं। आप का लवंग लता तैयार हैं। 
    • प्लेट में निकाल के परोसे। 

    सुझाव :


    •  लवंग लता जब ठंडा हो जाये तब डिब्बे में रखें।
    • आप इस लवंग लता को 10 से 15 दिन प्रयोग में ल सकते हैं।