Friday 3 June 2016

सोयाबीन के पराठे ( Soya Bean Ke Parathe Recipe )

आप सब के लिए सोयाबीन के पराठे ........

सामग्री :

  • आटा - 300 ग्राम या 3कप 
  • आयल - 2 चम्मच 
  • पानी - आवश्कतानुसार 

( पराठे की स्टफिंग )

  • सोयाबीन -50 ग्राम 
  • उबला आलू - 1 
  • प्याज - 2 मध्यम आकार के
  • लहसुन - 4 से 5 कली 
  • अदरक - 1/2 इंच
  • हरी मिर्च - 2
  • जीरा - आधा छोटा चम्मच 
  • हल्दी पाउडर - 1/4  चम्मच
  • धनिया पाउडर - आधा चम्मच 
  • चाट मसाला - आधा छोटा चम्मच 
  • हींग - 2 पिंच
  • नमक - स्वादानुसार
  • तेल

विधि :

  • सोयाबीन को गुनगुने पानी में 10 मिनट के लिए भिगो दें। जिससे सोया बीन फूल के नरम हो जायेगा। 
  • सोयाबीन को पानी से निकाल के हाथो से दबा ( निचोड़ ) के पानी को निकाले दें। 
  • सोयाबीन को मिक्सी में डाल के दरदरा पिसे। पानी नहीं डालें। 

  • एक बर्तन में आटा और आयल डाल ले और आवश्कतानुसार पानी डाल के आटे को नरम गूथ लें। 20 से 30 मिनट आटे को ढक के रखें।
  • उबले आलू को छील के कद्दूकस कर लें। प्याज ,लहसुन ,अदरक को छील के धो लें। 
  • प्याज को छोटा छोटा काटे और लहसुन ,अदरक ,हरी मिर्च को अच्छे से कूट लें। 
  • एक कढ़ाई में 2 चम्मच तेल डाल के गर्म करे। गर्म हो जाने पर आंच को मध्यम कर जीरा ,हींग ,कटी प्याज डालें। प्याज जब हल्की लाल होने लगे तब कुटा लहसुन अदरक हरी मिर्च डाले। मिश्रण  चलाते रखे। 1 मिनट बाद हल्दी और फिर कद्दूकस आलू और दरदरा सोयाबीन डाल के चलाये। ऊपर से धनिया पाउडर ,चाट मसाला और नमक डाल के मिलाये। मध्यम आंच पर 2  से 3 मिनट भून के गैस बंद कर दें। पराठे का मिश्रण तैयार हैं। 

  • तवा को मध्यम आंच पर गरम करें। गूंथे हुए आटे की ( रोटी की लोई से बड़ी ) लोइया बनाये।लोई के मध्य में 1 चम्मच सोयाबीन का मिश्रण भरें और लोई को बंद कर दें।
  • आटे का परोथन लगा के पराठा बेले ,जैसे रोटी बेली जाती हैं। 

  • पराठे को गरम तवा पर डालें। 1 मिनट बाद पराठा को पलट दें और तेल लगा के दूसरी तरफ भी तेल लगाये। पराठा को पलट पलट कर सुनहरा पीला और लाल होने तक सेके। इसी प्रकार सभी पराठे आप सेक लें।
  • सोयाबीन के पराठे को चटनी या आचार आदि के साथ परोसे।

सुझाव :

  •  सोयाबीन के  मिश्रण में हरी धनिया डाल सकते हैं। 
  • लहसुन ,अदरक ,हरी मिर्च को अच्छे से कूट के डालने से पराठे का स्वाद बड़ जाता हैं। 
  • आलो का प्रयोग नहीं भी कर सकते हैं।