Showing posts with label Dal Sambar. Show all posts
Showing posts with label Dal Sambar. Show all posts

Monday, 15 February 2016

सांबर ( Sambar Recipe )

सांबर जो साउथ इंडियन रेसिपी हैं। जिसे हम सब इडली, डोसा ,चावल आदि के साथ खाते हैं। सांबर एक प्रकार की दाल ही हैं। जिसमें सब्जी ,मसाले आदि का प्रयोग किया जाता हैं। जिससे साधारण दाल एक विशेष रूप ले लेती हैं।

सामग्री :


  • अरहर ( तूअर ) दाल - 150 ग्राम या 1.5 कप 
  • लौकी या कद्दू - 250 ग्राम 
  • इमली - 50 ग्राम 
  • सूखी गरी - 1 बड़ा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ )
  • अदरक - 2 इंच (कद्दूकस किया हुआ )
  • प्याज - 2 मध्यम आकार का (छोटा कटा हुआ )
  • करी पत्ता - 8 से 10 
  • राई - 1 छोटा चम्मच 
  • हरी मिर्च या लाल मिर्च - 1 से 2 ( काटे न )
  • हरी धनिया - सजाने के लिए 
  • लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच या स्वादानुसार 
  • सांबर मसाला - 4 चम्मच 
  • नमक - स्वादानुसार 
  • तेल - 3 बड़ा चम्मच 
  • पानी 





विधि :


  • सबसे पहले आप अरहर की दाल को साफ कर के पानी से अच्छे से धो लें। जिससे दाल अच्छे से साफ हो जाये। 
  • दाल को साफ पानी में 15 से 20 मिनट भिगो दें। ऐसा करने से दाल जल्दी पकती हैं और गैस भी कम लगती हैं। 
  • इमली को धो कर साफ पानी में 15 से 20 मिनट भिगो लें। फिर हाथ की सहायता से मसल लें। जिससे इमली का गुदा पानी में मिल जाये। इमली के पानी को छन्नी से छान लें। इमली का पानी तैयार हैं। 
  • एक कटोरी में आधा कटोरी पानी ,सांबर मसाला ,लाल मिर्च पाउडर डाल के मिश्रण बना लें। 
  • लौकी या कद्दू ,जो आप को डालना हो उसे पानी से धो लें। लौकी को छील के और कद्दू को बिना छिले 1-1 इंच में काट लें। 
  • कुकर में दाल ,कटी हुआ लौकी या कद्दू ,नमक ,पानी ( दाल का दुगना या दुगना से थोड़ा अधिक पानी ) डाल के  3 से 4 सीटी आने तक पकाये। दाल को मध्यम आंच पर पकाये। 
  • एक कढ़ाई में 3 बड़ा चम्मच तेल डाल के गरम कर लें। आंच को धीमा कर राई ,हरी या लाल मिर्च ,करी पत्ता डाल के प्याज डालें। प्याज डालने के बाद आंच मध्यम कर लें। प्याज को सुनहरा लाल होने तक भूने। प्याज लाल हो जाने पर अदरक डाल के 1 से 2 मिनट भूनें। कद्दूकस की हुई गारी डालें। 1 मिनट बाद सांबर का मिश्रण डाल के 2 से 3 मिनट पकाये। इसके बाद इमली का पानी डाल के तब तक भूने जब तक मसाला तेल न छोड़ दें। 
  • आवश्यकता हो तो नमक डाल सकती हैं। पर ध्यान दे कि आप ने दाल में भी नमक डाला हैं। उसी के अनुसार डालें। 
  • मसाला भून जाने पर गैस बंद कर दें। मसाले को दाल में मिला दें और 5 मिनट ढक दें।
  • एक बाउल में सांबर निकाल के हरी धनिया से सजाये। आप का सांबर तैयार हैं। 
  • इडली ,डोसा आदि के साथ सांबर को गरमा गरम परोसे। 


सुझाव :


  • सांबर में आप अन्य कोई भी सब्जी जैसे बैगन ,भिण्डी आदि का प्रयोग कर सकते हैं। जो आप को पसंद हों। 
  • आप सब्जी को अलग से भून के भी डाल सकती हैं। 
  • साधारण तेल के स्थान पर नारियल का तेल भी प्रयोग कर सकते हैं। 
  • हल्दी का प्रयोग आवश्यकता हो तो न ही करें। 
  • सांबर को अपने स्वादानुसार गाढ़ा या पतला बना सकते हैं।