Saturday 28 May 2016

उरद दाल की कचौड़ी ( Urad Ki Kachori Recipe )

सुबह के नाश्ते में उरद दाल की कचौड़ी और दम आलू मिल जाये तो मजा आ जाये। ये कल का मेरा नाश्ता हैं और आप का ..... 

सामग्री :


  • आटा : 400 ग्राम 
  • नमक 1आधा चम्मच 
  • रिफाइंड आयल - 3 बड़ा चम्मच 
  • पानी 


स्टफिंग सामग्री 

  • उरद दाल - 1 कटोरी या 150 ग्राम 
  • हींग - आधा चम्मच 
  • हल्दी - आधा चम्मच 
  • अजवाइन - 1  चम्मच 
  • पंच फोरन ( सुखी धनिया ,मंगरैल या कलौंजी ,राई ,सौंप ,मेथी ) -2 चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर - आधा छोटा चम्मच 
  • धनिया पाउडर - 1 चम्मच 
  • गरम मसाला - 1/4  चम्मच 
  • नमक - स्वादानुसार 
  • सरसों का तेल - 2 बड़ा चम्मच 
  • घी या रिफाइंड आयल - तलने के लिए 

विधि :

  • उरद की दाल को साफ करके पानी से धो लें। 2 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। 
  • समय होने पर दाल से पानी निकाल दें। 
  • दाल को मिक्सी के जार में डाले और 1/4 कप पानी डाल के पिस लें। 

  • एक कढ़ाई में सरसों का तेल डाल के गर्म करें। तेल गर्म हो जाने पर आंच को धीमा करके पंच फो,अजवाइन ,हींग ,हल्दी ,लाल मिर्च और फिर पीसी दाल डाले। आंच को मध्यम कर दें। 
  • दाल में धनिया पाउडर ,गरम मसाला और नमक डाल के मिलाये। 12 से 15 मिनट चला चला के भूनें। 
  • आप का कचौड़ी स्टफिंग तैयार हैं। 
  • कढ़ाई में रिफाइंड आयल डाल के गर्म करें। तेल गर्म हो जाने पर आंच को धीमा कर दें। 
  • आटे की छोटी छोटी लोई बनाये। 

  • लोई को कटोरी का आकार दें और उसमें दाल का मिश्रण आधा चम्मच डाल के बंद कर दें। 
  • 2 से 2.5 इंच बड़ी कचौड़ी बेले। 
  • कढ़ाई में कचौड़ी को डालें। एक बार में उतनी ही कचौड़ी डाले जितनी कचौड़ी तेल में डूब जाये। 
  • गैस को बीच बीच में थोड़ा तेज कर सकते हैं। 
  • कचौड़ी को बीच बीच में पलते रखे। दोनों ओर हल्का ब्राउन हो जाने पर उरद की कचौड़ी को तेल से निकाल लें। इसी प्रकार सभी उडद दाल की कचौड़ी बना लें। 
  • गरमा गरम दम आलू के साथ उरद दाल की कचौड़ी को परोसे। 

सुझाव :

  • आटे के स्थान पर मैदा का भी प्रयोग कर सकते हैं। 
  • दाल के भूने मिश्रण को 15 से 20 दिन फ्रीज में रख के प्रयोग में ला सकते हैं। 




No comments:

Post a Comment