Saturday 14 May 2016

एग मटर करी (Egg Matar Curry Recipe )

सबके मुंह में पानी आएगा ,जब आप बनायेगे एग मटर करी .......

सामग्री :


  • उबला अण्डा (Egg) - 8 
  • हरी मटर - 100  ग्राम या 1 कप 
  • प्याज - 3 बड़े या 4 मध्यम आकार के 
  • लहसुन - 8 से 10 कली 
  • अदरक - 1 इंच 
  • हरी धनिया - सजाने के लिए 
  • तेज पत्ता - 1 से 2 
  • छोटी इलायची - 1 
  • बड़ी इलायची - 1 
  • खड़ा जीरा - 1 छोटा चम्मच 
  • मीट मसाला - 2  चम्मच 
  • गरम मसाला -आधा छोटा चम्मच 
  • हल्दी - 1/4 चम्मच  
  • लाल मिर्च - 1 चम्मच या आवश्कतानुसार 
  • नमक - आवश्कतानुसार 
  • पानी 
  • तेल 



विधि :


  • उबले एग का छिलका निकाल के साफ कर लें। 
  • एग को हल्का हल्का काटे वाले चम्मच से छेद कर लें और फिर थोड़े से तेल में लाल होने तक तले । 


  • प्याज ,लहसुन , अदरक और आधा कप पानी को मिक्सी के जार में डाल के पीस लें। 


  • एक भगोने  में 4 बड़ा चम्मच तेल डाल के गरम करें। 
  • गरम तेल में तेज पत्ता ,जीरा ,छोटी इलायची ,बड़ी इलायची डाले और आंच को मध्यम कर के प्याज का मिश्रण डाल के 2से 3 मिनट भून के आंच धीमी कर दें। 
  • मीट मसाला  ,हल्दी ,लाल मिर्च ,नमक डाल के चलाये और फिर मटर  डाल के भूनें,जब तक मसाला तेल न छोड़ दें। 


  • मसाले में 3 कप पानी , तला हुआ अण्डा (एग ) और गरम मसाला डालें। 


  • भगोने को ढक्कन से ढक के एग मटर करी को 10 से 15 मिनट धीमी आंच  पर पकाये। और फिर गैस बंद कर दें। 
  • ढक्कन को 5 मिनट बाद ही हटाये। 
  • बाउल में एग मटर करी निकाल के हरी धनिया से सजा के परोसे। 


सुझाव :

  • आप जिस तेल में अण्डा तले हैं उसी तेल में अण्डे की करी बना सकते हैं। 





No comments:

Post a Comment