Monday 29 February 2016

दाल मखनी ( Dal Makhani Recipe )

सामग्री :

  • काली खड़ी उरद दाल - 100 ग्राम या 1 कप 
  • राजमा - 200 ग्राम या 2 कप 
  • बेकिंग सोडा - 1 छोटा चम्मच 
  • दूध (फुल क्रीम ) या क्रीम - आधा कप 
  • प्याज - 2 बड़े 
  • टमाटर - 1 बड़ा 
  • लहसुन - 8 से 10 
  • अदरक - 1 इंच 
  • हरी धनिया - 2 चम्मच ( कटी हुई )
  • हरी मिर्च - 1 से 2 
  • बड़ी इलायची - 1 से 2 
  • छोटी इलायची - 1 से 2 
  • तेज पत्ता - 1
  • हींग - 1/4 छोटा चम्मच  
  • जीरा - आधा चम्मच 
  • हल्दी पाउडर - आधा छोटा चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच 
  • गरम मसाला - 1 छोटा चम्मच 
  • नमक - स्वादानुसार 
  • तेल या देशी घी - 2 बड़ा चम्मच 
  • बटर - 1 चम्मच 
  • पानी 



विधि :


  • काली खड़ी उरद दाल और राजमा को धो के पानी में 5 से 6 घंटे या रात भर भिगो दें। समय होने पर पानी निकाल के दाल और राजमा को कुकर में डाले। नमक ,सोडा ,बड़ी इलायची ,छोटी इलायची और पानी (दाल राजमा से दोगुना या 7 से 8 कप ) डाले। कुकर को आंच पर रखे। एक सीटी लगने पर आंच को धीमा कर 20 से 25 मिनट पकाये। गैस को बंद कर दें। और कुकर को ठंडा होने दें। 
  • प्याज ,टमाटर ,लहसुन ,अदरक ,हरी मिर्च को साफ कर धो के छोटा छोटा काट लें। 
  • एक कढ़ाई में तेल या घी डाल के गर्म करे। तेल के गर्म होने पर तेज पत्ता ,जीरा ,हींग और प्याज ,लहसुन ,अदरक डाल के भूनें। जब प्याज लाल हो जाये तब टमाटर डाले और भूनें। टमाटर के गल जाने पर उसमें दूध या क्रीम डाल के 2 से 3 मिनट भूनने के बाद गैस बंद कर दें।
  •  दाल राजमा के कुकर में कढ़ाई के मिश्रण को डालें। यदि दाल में पानी कम हो तो मिला लें और चला के ढक्क्न लगा के 10 से 15 के लिए धीमी आंच पर प्रेशर लगा के गैस बंद कर दें। प्रेशर खत्म होने पर बाउल में निकाल लें। बटर ,हरी धनिया डाल के दाल मखनी को परोसे। 

सुझाव :


  • प्याज ,टमाटर ,लहसुन ,अदरक ,हरी मिर्च को मिक्सी में पीस के भी डाल सकते हैं। 

करेला आलू की बुझिया ( Karela Aloo Ki Bhujhiya रेसिपी )

सामग्री :

करेला :200 ग्राम
आलू - 2 मध्यम आकार के
प्याज - 2 बड़े
लहसुन - 3 से 4 जवा ( कुटा हुआ )
हल्दी - 1/4 चम्मच
नमक - स्वादानुसार
सरसों को तेल - 2 बड़ा चम्मच




विधि :

करेला और आलू ( छील के ) को अच्छे से धो लें। करेला को गोल गोल काटे और आलू को चार भागों में काट के छोटा छोटा काटे। करेला ,आलू को पतला पतला ही काटे। प्याज को भी छोटा और पतला काट ले।
एक कढ़ाई में तेल डाल के गर्म करे। जब तेल गर्म हो जाये तब उसमें कटी प्याज डाल के 3 से 4 मिनट भूने ,लाल न करें। इसके बाद कढ़ाई में करेला और आलू डाल के मिलाये और ढक्क्न से ढक के धीमी आंच पर पकाये। 3 से 4 मिनट में चलाते रखे। जब करेला आलू हल्का लाल होने लगे तब उसमे कुटा हुआ लहसुन ,नमक और हल्दी डाल के मिलाये। 2 से 3 मिनट ढक के पकाये। फिर 2 से 3 मिनट ढक्क्न हटा के मध्यम आंच पर पका के गैस बंद कर दें। 5 मिनट के लिए ढक दें।
बाउल में निकाल के करेला आलू की बुझिया परोसे।

सुझाव :

आप आलू का प्रयोग नहीं भी कर सकती हैं। आलू करेले के कड़वेपन को कम कर देता हैं।
जो व्यक्ति लहसुन न खाते हो वे करेले में लहसुन न डालें।


पनीर का कोफ्ता पालक ग्रेवी के साथ ( Paneer Kofta With Palak Gravy Recipe )

सामग्री :

( कोफ्ता के लिए )


  • पनीर - 250 ग्राम
  • काजू - 8 से 10 (छोटे छोटे कटे हुए )
  • किशमिश - 15 से 20
  • कॉर्न फ्लोर या मैदा या अरारोट - 5 चम्मच
  • नमक - 1/2 छोटा चम्मच
  • तेल - तलने के लिए 

( पालक ग्रेवी के लिए )

  • पालक - 500 ग्राम 
  • पनीर - 250 ग्राम 
  • प्याज - 1 मध्यम आकार का 
  • टमाटर - 1 मध्यम आकार का लहसुन - 8 से 10 
  • अदरक - 1 इंच 
  • हरी मिर्च - 1 से 2 
  • तेज पत्ता - 1 हींग - 1/4 छोटा चम्मच 
  •  पंच फोरन ( सुखी धनिया ,मगरेल ,राई ,सौंप ,मेथी ) -1 छोटा चम्मच 
  •  हल्दी - 1/4 छोटा चम्मच 
  • गरम मसाला - 1 छोटा चम्मच 
  • नमक - स्वादानुसार 
  • बटर -1 चम्मच 
  • तेल 
  • पानी 






विधि :



  • पालक को साफ करके धो लें।एक कढ़ाई में 1 कप पानी और पालक ,प्याज ,टमाटर ,लहसुन ,अदरक ,हरी मिर्च डाल के 5 से 8 मिनट ढक के पका के गैस को बंद कर दें। हल्का सा ठण्डा या ठण्डा  होने पर पालक प्याज ,टमाटर ,लहसुन ,अदरक ,हरी मिर्च को मिक्सी में पीस लें। 
  •  पनीर को कद्दूकस कर के नमक ,कॉर्न फ्लोर या मैदा या अरारोट (कोई एक ) मिलाये। पनीर को ( आटा जैसे गूंथते हैं ) गूंथ लें। पनीर के छोटे छोटे गोले ( नींबू के समान ) बना लें। उसके मध्य में कटे काजू (2 से 3 ) और किशमिश ( 1 ) डाल के गोले बनाये। 






  • कढ़ाई में तेल डाल के गर्म करे और जब तेल गर्म हो जाये तब आंच मध्यम कर पनीर के गोलों (6 से 8 ) को ब्राउन होने तक तेल के प्लेट में निकाल लें। इसी तरह सभी कोफ्ते तेल।





  •  अधिक तेल को पलट कर उसी कढ़ाई में 3 बड़ा चम्मच तेल डाल के गरम करें। आंच धीमा कर तेज पत्ता ,पंच फोरन डालें। हींग डाल के तुरंत पालक पेस्ट डालें। आंच को मध्यम कर दें। 4 से 5 मिनट बाद हल्दी ,नमक डालें। 
  • जब पालक का मसाला तेल छोड़ दें तो 2 से 2.5 कप पानी डाल के 5 मिनट धीमी आंच पर ढक के पकाये ।
  • ऊपर से गरम मसाला डाल के 1 मिनट पका के ढक दें। गैस को बंद कर दें। गैस बंद करने के बाद पालक ग्रेवी में पनीर के कोफ्ते डाल के ढक्क्न से ढक दें। 
  • 5 मिनट बाद ढक्क्न  हटाये। 
  • बाउल में  निकाल के परोसे। ऊपर से 1 चम्मच बटर डाल सकते हैं। 

सुझाव :

  • आप चाहे तो पनीर के कोफ्ते में कद्दूकस पनीर के साथ 1 या 2 उबले आलू ( कद्दूकस किया हुआ ) भी मिला सकती हैं। 




Sunday 28 February 2016

मावा गुझिया ( Mava Gujiya Recipe )

सामग्री : 

(गुझिया में भरने के लिए )

मावा -250 ग्राम
सूखा नालियर कद्दूकस किया हुआ - 50 ग्राम या आधा कप
किशमिश - 20 ग्राम या 1/4 कप
काजू - 20 से 25 ( छोटा छोटा कटा हुआ )
चिरौंजी - 2 चम्मच
बदाम - 8 से 10 ( छोटा छोटा कटा हुआ )
छोटी इलायची पाउडर - 1/2  छोटा चम्मच  ( 6 से 8 इलायची )
चीनी - 100 ग्राम या 1 कप (100 ग्राम चीनी को पीस ले )

( गुझिया का आटा )

मैदा -  400 ग्राम या 4 कप
घी या रिफाइंड - 100 ग्राम या 1 कप
दूध - 50 ग्राम या आधा कप
पानी



 विधि :


  • एक कढ़ाई में मावा को मध्यम आंच पर हल्का ब्राउन होने तक भूनें। मावा को चलाते रखे नहीं तो मावा जल जायेगा। भून जाने पर मावा को बाउल में निकाल लें। मावा के ठंडे होने पर सूखा नालियर कद्दूकस किया हुआ,किशमिश ,काजू ,चिरौंजी ,बदाम ,छोटी इलायची पाउडर ,चीनी  को अच्छे से मिला लें। आप का गुझिया में भरने के लिए मिश्रण तैयार हैं।
  • मैदा को छान के एक बर्तन में रखे।
  •  2 चम्मच मैदा एक कटोरी में निकाल के 5 से 6 चम्मच पानी डाल के घोल बना लें।इसे बिली लोई के किनारे लगाये ,जिससे गुझिया तेल में डालने पर खुले न।
  •   बचे हुए मैदा में घी या रिफाइंड डाल के अच्छे से मिलाये और फिर दूध डाल के मिलाये। जब घी ,दूध अच्छे से मिल जाये तब थोड़ा थोड़ा पानी डाल के नरम आटा गूंथ लें। 20 से 25 मिनट ढक के रखे।
  • एक समान मैदा आटे की लोइया ( छोटी छोटी ) काट लें। या तो एक बड़ी लोई ले के बेले और कटोरी या ग्लास ( अपने अनुसार ) से काट लें। इससे एक आकार की लोई बिली हुई लगेगी।
  • गुझिया कटर (गुझिया बनाने का साँचा ) में बिली लोई को रख के किनारे किनारे मैदा का बना घोल लगा दें।  मध्य में 1 चम्मच मावा मिश्रण को रख के कटर को बंद कर दें। कटर के बाहर निकला आटा को निकाल दें। फिर कटर से गुझिया को निकाल लें।  इसी प्रकार गुझिया बनाने के लिए चम्मच कटर आता हैं। बिली लोई में घोल लगा के मध्य में मावा मिश्रण डाल के बन कर दें और फिर चम्मच कटर से किनारे किनारे कटिंग कर दें। आप अपने सुविधा अनुसार गुझिया को बना लें। इसी प्रकार सभी गुझिया बना लें।
  • कढ़ाई में घी गर्म करे। घी इतना हो की गुझिया डूब जाये।  धीमी आंच पर 7 से 8 गुझिया को डाल के सुनहरा होने तक तले। गुझिया को ज्यादा न हिलाये नहीं तो गुझिया फट जाएगी। 2 से 3 बार पलट सकते हैं।
  • आप की गुझिया तैयार हैं।


सुझाव :


  • गुझिया जब ठंडी हो जाये तब डिब्बे में रखें।
  • आप इस गुझिया को 10 से 15 दिन प्रयोग में ल सकते हैं।






मटर पनीर मसाला ( Matar Paneer Msala Recipe )

सामग्री :


  • पनीर - 250 ग्राम
  • मटर - 100 ग्राम या 1 कप
  • प्याज - 4 मध्यम आकर के
  • टमाटर - 2 मध्यम आकर के
  • लहसुन - 8 से 10 कली
  • अदरक - 1 इंच
  • तेज पत्ता - 1
  • बड़ी इलायची - 1
  • छोटी इलायची - 1 से 2
  • काली मिर्च पाउडर - 1/4 चम्मच 
  • हल्दी पाउडर - 1 छोटा चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच
  • गरम मसाला - 2 छोटा चम्मच 
  • मीट मसाला - 1/2 चम्मच ( यदि हो तो )
  • हरी धनिया कटी हुई - 2 चम्मच 
  • नमक - स्वादानुसार 
  • तेल 
  • पानी 




विधि :


  • सबसे पहले आप प्याज ,टमाटर ,लहसुन ,अदरक को साफ कर अच्छे से धो लें। सभी को एक साथ मिक्सी में पीस लें। थोड़ा पानी डाल सकते हैं। 
  • पनीर को अपने अनुसार काट लें। अपने अनुसार पनीर को तल के या कच्चा डाल सकते हैं। 
  • एक कढ़ाई में 3 बड़ा चम्मच तेल डाल के गर्म करे और जब तेल गरम हो जाये तब आंच मध्यम कर मटर डाल के 3 से 4 मिनट तले। मटर को ढक्क्न से ढक के ही तले क्योंकि मटर तेल में छिटकते हैं। मटर को एक बाउल में निकाल लें। 
  • उसी कढ़ाई में यदि तेल कम हो तो थोड़ा सा डाल ले और गर्म तेल में तेज पत्ता ,बड़ी इलायची ,छोटी इलायची और फिर पिसा मसाला डाल के भूनें। काली मिर्च पाउडर ,हल्दी पाउडर ,लाल मिर्च पाउडर ,गरम मसाला ,मीट मसाला ,नमक डाल के तब तक भूने जब तक मसाला तेल न छोड़ दें। आंच मध्यम से थोड़ा कम हो। 
  • मसाला भून जाने पर अपने अनुसार पानी डाल दें। जब उबाल आ जाये तब मटर और पनीर को डालें। दक्क्न से ढक के 6 से 8 मिनट पकाये और फिर गैस बंद कर दें। 
  • 5 मिनट बाद ढक हटा के बाउल में मटर पनीर मसाला निकाल के हरी धनिया से सजा के परोसे। 

सुझाव :


  • मटर को उबाल के भी डाल सकते हैं। 


Friday 26 February 2016

पनीर लाबब्दार ( Paneer Lababdar Recipe )

सामग्री :                                                             4 से 5 लोगों के लिए


  • पनीर - 250 ग्राम
  • प्याज - 3 मध्यम आकार के 
  • लाल टमाटर - 2 मध्यम आकार का 
  • लहसुन - 6 से 8 कली 
  • अदरक - 1 इंच 
  • तेज पत्ता - 1 
  • जीरा - 1 छोटा चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच 
  • हल्दी पाउडर - 1 छोटा चम्मच 
  • गरम मसाला - 1 चम्मच 
  • कॉर्न फ्लौर ( Corn Flour ) - आधा चम्मच (यदि हो तो )
  • कसूरी मेथी - 1 चम्मच 
  • नमक - स्वादानुसार 
  • तेल 
  • पानी 




विधि :

  • सबसे पहले आप प्याज ,लहसुन ,अदरक को छील लें। प्याज ,टमाटर ,लहसुन ,अदरक को अच्छे से धो के प्याज और टमाटर को अलग अलग काट लें। लहसुन और अदरक को छोटा छोटा एक साथ काट ले या कूट लें। पनीर को अपने अनुसार काट लें। हो सके तो पनीर को थोड़ा बड़ा ही काटे। 
  • एक कढ़ाई में 1 बड़ा चम्मच तेल डाल के गरम करे। तेल गरम हो जाने पर आंच धीमा करके जीरा डाल के हल्का लाल करे और फिर कटी प्याज डाल के 3 से 4 मिनट मध्यम आंच पर भूनें। कटा या कूटा लहसुन ,अदरक डाल के 1 मिनट भूनने के बाद टमाटर ,लाल मिर्च पाउडर ,हल्दी पाउडर ,गरम मसाला डाल के 2 से 3 मिनट फिर भून के गैस बंद कर दें। 
  • जब मिश्रण हल्का सा ठंडा हो जाये तब थोड़ा सा पानी मिला के मिश्रण को मिक्सी में महीन और चिकना पीस के पेस्ट बना लें। 
  • उसी कढ़ाई में 1 बड़ा चम्मच तेल डाल के गरम करे ,तेज पत्ता और पेस्ट डाल के भूनें। नमक ,कॉर्न फ्लौर ( Corn Flour ) को आधा कप पानी में घोल के डालें । जब मसाला तेल छोड़ दे तब  अपने अनुसार या 2 से 3 कप पानी डाल के एक उबाल लाये।आंच को धीमा करके कटे हुए पनीर और कसूरी मेथी डाल के ढक्क्न से ढक दें। 4 से 5 मिनट पका के गैस बंद कर दें।4 से 5 मिनट के बीच में एक बार पनीर को हल्के हाथ से चम्मच से चला दें। जिससे पनीर कढ़ाई में पकड़े न। 
  • 5 से 10 मिनट बाद ही ढक्क्न हटा के पनीर लाबब्दार को बाउल में निकाल लें। 
  • हरी धनिया से सजा के परोसे। 

सुझाव :

  • कॉर्न फ्लौर ( Corn Flour ) को पानी और दूध दोनों में से किसी एक में घोल के डाल सकते हैं। 

    शाही पनीर (Shahi Paneer Recipe )

    सामग्री :                                                                 4 से 5 लोगों के लिए 


    • पनीर - 250 ग्राम 
    • दूध - आधा कप 
    • प्याज - 3 मध्यम आकार के 
    • लाल टमाटर - 1 मध्यम आकार के 
    • लहसुन - 8 से 10 कली 
    • अदरक - 1 इंच 
    • छोटी इलायची के बीज - 2 से 3 का 
    • काजू - 6 से 8 
    • किशमिश - 4 से 5 
    • पोसते का दाना - 2 चम्मच पानी में 2 घंटे भीगा हुआ ( यदि हो तो )
    • मखाना - आधा कप 
    • तेज पत्ता - 1 से 2 
    • हल्दी पाउडर  - 1 छोटा चम्मच 
    • लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच \
    • गरम मसाला - 1 चम्मच  या 
    • शाही पनीर मसाला - 2 चम्मच ( दोनों में से कोई एक )
    • नमक - स्वादानुसार 
    • देशी घी -1 चम्मच ( स्वादानुसार )
    • हरी धनिया कटा हुआ - 1 चम्मच 
    • काला तिल -1/4 चम्मच ( यदि हो तो )
    • तेल 
    • पानी 






    विधि :


    • सबसे पहले आप प्याज ,लहसुन ,अदरक को छील लें। प्याज ,टमाटर ,लहसुन ,अदरक को अच्छे से धो के प्याज और टमाटर को अलग अलग काट लें। 
    • पनीर को अपने अनुसार काट लें। हो सके तो पनीर को थोड़ा बड़ा ही काटे। 
    • एक कढ़ाई में 1 बड़ा चम्मच तेल डाल के गरम करे। जब तेल गरम हो जाये तब आंच को मध्यम कर उसमें प्याज ,लहसुन ,अदरक  डाल के हल्का लाल करें। जब प्याज ,लहसुन ,अदरक हल्का लाल होने लगे तब उसमें काजू ,किशमिश ,छोटी इलायची के बीज ,मखाना ,पोसते का दाना ( यदि हो तो ) डाल के चलाये 1 मिनट बाद टमाटर डाले और गैस बंद कर दें। 5 से 10 मिनट बाद जब मिश्रण हल्का ठंडा हो जाये तब उसे मिक्सी में महीन और चिकना पेस्ट बना लें। पेस्ट बनाते समय पानी की आवश्यकता हो तो डाल लें। 
    • आप उसी कढ़ाई में 2 बड़ा चम्मच तेल डाल के गरम करे। जब तेल गरम हो जाये तब आंच मध्यम कर तेज पत्ता डाले और फिर प्याज आदि का पेस्ट डाल के हिलाये। हल्दी पाउडर ,लाल मिर्च पाउडर ,नमक डाले के मिश्रण को भूनें। मिश्रण को बीच बीच में चलते रखें ,जिससे वह जले न। जब मसाले में तेल ऊपर आने वाला हो (मसाले का पानी सूख जाये ) तब उसमें गरम मसाला या शाही पनीर मसाला डाल के चलाये और फिर उसमें दूध डालें। 
    • मसाले को तब तक पकाये जब तक वह तेल न छोड़ दें। देशी घी मिलाये। 
    • आप मसाले में अपने अनुसार पानी मिला लें। यदि गाढ़ा रखना हो तो 2 कप ,पतला रखना हो तो 3 से 4 कप पानी मिला सकते हैं। कोशिश करे की शाही पनीर थोड़ी सी गाढ़ी बने। 
    • पानी मिलाने के बाद जब एक उबाल आ जाए तब आंच को धीमा कर के कढ़ाई में कटे पनीर डाल के कढ़ाई को ढक्क्न से ढक दें। 4 से 5 मिनट पका के गैस बंद कर दें। 4 से 5 मिनट के बीच में एक बार पनीर को हल्के हाथ से चम्मच से चला दें। जिससे पनीर कढ़ाई में पकड़े न। 
    • 5 से 10 मिनट बाद ही ढक्क्न हटा के शाही पनीर को बाउल में निकाल लें। 
    • हरी धनिया और काला तिल से सजा के परोसे। 


    सुझाव :


    • लहसुन ,अदरक का प्रयोग नहीं भी कर सकते हैं। 
    • अपने अनुसार देशी घी पहले ( मसाला भूनते समय ) या बाद में ( ऊपर से ) डाल सकते हैं। और चाहे तो नहीं भी डाल सकते हैं। 




    Wednesday 24 February 2016

    मूली का पराठा ( Mooli Ka Paratha )

    सामग्री :


    • आटा - 300 ग्राम या 3 कप
    • पानी
    • मूली - 3 से 4
    • प्याज - 1 मध्यम आकार का
    • लहसुन - 6 से 8 कली 
    • अदरक - 1 इंच 
    • हरी मिर्च - 1 से 2
    • हरी धनिया - 2 चम्मच
    • भूना जीरा पाउडर - 1 छोटा चम्मच
    • नमक - स्वादानुसार 
    • तेल 





    विधि :


    • एक बर्तन में आटा ले और आवश्कतानुसार पानी डाल के आटे को नरम गूथ लें। 20 से 30 मिनट आटे को ढक के रखें।
    • मूली को छील ले साथ ही प्याज ,लहसुन ,अदरक को भी। मूली ,प्याज ,लहसुन ,अदरक ,हरी मिर्च ,हरी धनिया को अच्छे से धो लें।
    • मूली और अदरक को कद्दूकस करे। यदि कद्दूकस की हुई मूली में पानी हो तो उसे निचोड़ दें। प्याज ,लहसुन ,हरी मिर्च ,हरी धनिया को छोटा छोटा काट लें। सभी सामग्री को मिलाये और भुना जीरा ,नमक भी मिला दें।








    • तवा को मध्यम आंच पर गरम करें। गूंथे हुए आटे की ( रोटी की लोई से बड़ी ) लोइया बनाये।लोई के मध्य में 1 चम्मच मूली का मिश्रण भरें और लोई को बंद कर दें।
    • आटे का परथन लगा के मूली का पराठा बेले ,जैसे रोटी बेली जाती हैं। पराठे को गरम तवा पर डालें। 1 मिनट बाद पराठा को पलट दें और तेल लगा के दूसरी तरफ भी तेल लगाये। पराठा को पलट पलट कर सुनहरा पीला और लाल होने तक सेके। इसी प्रकार सभी पराठे आप सेक लें।
    • पराठे को चटनी या आचार आदि के साथ परोसे।

    सुझाव :


    • 3 से 4 दिन पहले  की मूली हो तो उसका प्रयोग करे क्योंकि मूली का पानी सूख जाता हैं जिससे मूली का पानी निचोड़ना नहीं पड़ता।
    • मूली के पानी का प्रयोग आटा सनने में भी कर सकते हैं। जिससे पराठे और भी अच्छे बनेगे।
    • मूली के मिश्रण में चाट मसाला भी मिला सकते हैं।
    • मूली के मिश्रण को 1 चम्मच तेल में भून के भी डाल सकते हैं। परन्तु कच्ची मूली ज्यादा फायदेमन हैं।


    Tuesday 23 February 2016

    आमलेट सैंडविच ( Omelette Sandwich Recipe )

    सुबह का नाश्ता हो या कॉफी का साथ। आप हमेशा ब्रेड के अंदर आलू ,सब्जी आदि डाल के सैंडविच बनाते हैं। आज हम आमलेट के अंदर ब्रेड डाल के सैंडविच बनाते हैं। कुछ नया और बहुत आसान हे इसे बनाना। 

    सामग्री :


    • अण्डा - 2 
    • ब्रेड - 2 
    • प्याज - 1 मध्यम आकार की (महीन कटा हुआ )
    • हरी मिर्च - 1 से 2 ( छोटा छोटा कटा हुआ )
    • हरी धनिया - 1 चम्मच ( कटी  हुई )
    • काली मिर्च - 1/4 चम्मच 
    • नमक - स्वादानुसार 
    • तेल या बटर  - 1 बड़ा चम्मच 




    विधि :


    • एक बाउल में अण्डे को फोड़ के निकाल लें। प्याज ,हरी मिर्च ,हरी धनिया ,काली मिर्च ,नमक डाल के अच्छे से मिलाये या 1 से 2 फेट लें। 
    • एक नॉन स्टिक पैन में तेल या बटर डाल के गरम करे। गरम हो जाने पर अण्डे का मिश्रण डालें। 
    • ब्रेड को पैन में डले अण्डे के मिश्रण के ऊपर रखें। मध्यम आंच पर1 से 2 मिनट पकाये। 





    • अब आमलेट को ब्रेड सहित पलट दें। इस काम को लकड़ी के सपाट चम्मच की सहायता से करें।  ब्रेड पैन पर होगा जिससे ब्रेड भी सिक जाएगी। 1 मिनट ही सेके। ब्रेड के हल्के लाल होने तक। गैस बंद कर दें। 
    • एक बार फिर से आमलेट को पलट कर ऐसा फोल्ड करे की दोनों ब्रेड आमलेट के अंदर रहे। 
    • आप का आमलेट सैंडविच तैयार हैं। 





    वाइट सॉस ( White Sauce Recipe )

    वाइट सॉस का प्रयोग पास्ता ,चिकन ,मिक्स वेजिटेबल्स आदि के बनाने में किया जाता हैं। जिसे बनाना बहुत ही आसान हैं।  

    सामग्री :


    • मैदा - 2 चम्मच
    • दूध  (फुल क्रीम )- 250  ग्राम या 2.5 कप
    • प्याज - 1/4  ( आधा का भी आधा प्याज )
    • लौंग - 2 से 3
    • तेज पत्ता - 1
    • काली मिर्च पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
    • नमक 1 छोटा चम्मच
    • बटर - 2 चम्मच





    विधि :


    • सबसे पहले एक बर्तन में दूध डाले और प्याज में लौंग को लगा के या खोस के दूध में डाले और तेज पत्ता भी डाल के एक उबाल तक उबाल के रख लें। प्याज ,लौंग ,तेज पत्ता को दूध से निकाल लें.
    •  आप कढ़ाई को आंच पर रखे और कढ़ाई में बटर डाल के गरम करें। बटर को मध्यम आंच पर ही गरम करे ,जिससे बटर जले न।
    • बटर के गल जाने पर मैदा डाल के धीमी आंच पर 4 से 5 मिनट चम्मच की सहायता से हिला हिला के भूनें। मैदा को लाल न करे ,बस मैदा का कच्चापन निकल जाये।
    • अब आप मैदा में थोड़ा थोड़ा दूध डाले और चलाते रखे । जिससे मैदा दूध में अच्छे से घोल जाये। आंच को मध्यम कर दें।
    • काली मिर्च ,नमक डाल के हिलाते रखे। जब दूध में उबाल आने लगेगा और दूध गड़ा होने लगेगा तब 1 से 2 मिनट पका के गैस बंद कर दें।
    • आप का वाइट सॉस तैयार हैं।

    सुझाव :



    • दूध के स्थान पर क्रीम का भी प्रयोग कर सकते हैं।  
    • काली मिर्च के स्थान पर सफेद मिर्च (वाइट पेपर ) का भी प्रयोग कर सकते हैं।
    • आप वाइट सॉस को 6 से 7 दिन फ्रिज में रख के प्रयोग में ला सकते हैं।







    Monday 22 February 2016

    टोमेटो प्यूरी ( How To Make Tomato Puree Recipe )

    टोमेटो प्यूरी का प्रयोग पिज्जा बेस में लगाने ,मैकरोनी ,पास्ता आदि में किया जाता हैं। बाज़ार में विभिन्न प्रकार के टोमेटो प्यूरी मिलते हैं। आज हम अपने घर में ही टोमेटो प्यूरी बनाते हैं। जो बनाने में बहुत आसान और बिन प्रेसेर्बेटिव ( Preserbative ) के हैं।

    सामग्री :


    • लाल टमाटर - 4  मध्यम आकार के
    • प्याज - 1 मध्यम आकार की
    • लाल मिर्च - 1 छोटा चम्मच
    • काली मिर्च - 1/4 चम्मच
    • नमक - 1 छोटा चम्मच
    • तेल - 1 बड़ा चम्मच





    विधि :


    • आप प्याज को छील के टमाटर के साथ धो लें। प्याज और टमाटर को अलग अलग और छोटा छोटा काट के रखें।
    • एक कढ़ाई में तेल डाल के गरम करें। तेल के गरम होने पर आंच को मध्यम कर प्याज डालें। 4 से 5 मिनट प्याज को भूनें जब तक प्याज सुनहरी लाल न हो जाये।
    •  प्याज के लाल हो जाने पर टमाटर डालें। साथ में लाल मिर्च ,काली मिर्च और नमक डाल के मिलाये। टमाटर जब हल्का सा गल जाये तब गैस बंद कर दें। टमाटर का पानी न सुखाये।
    • हल्का सा ठंडा हो जाने पर टमाटर के मिश्रण को मिक्सी में पीस के एक महीन और चिकना पेस्ट बना लें।
    • आप का टोमेटो प्यूरी तैयार हैं।

    सुझाव :



    • टोमेटो प्यूरी में अपने स्वादानुसार लहसुन का भी प्रयोग कर सकते हैं। लहसुन को प्याज के साथ ही भूनें।
    • टोमेटो प्यूरी में पानी का प्रयोग न होने के कारण इसका प्रयोग 6 से 7 दिन तक फ्रिज में रखकर कर सकते हैं। 




    Sunday 21 February 2016

    प्याज की पकौड़ी ( Pyaz Ki Pakodi Recipe )

    प्याज की पकौड़ी हो या आलू की या किसी अन्य सब्जी की पकौड़ी हो ,यह एक बहुत अच्छा नाश्ता हैं। हर मौसम में ,खास तौर पर  बरसात के मौसम में पकौड़ी खाने में मजा आ जाता हैं। 

    सामग्री :                                                                4 से 5 लोगों  लिए


    • प्याज - 3 बड़े या 4 मध्यम आकार के
    • बेसन - 100 ग्राम या 1 कप
    • अदरक - 1 इंच
    • हरी लहसुन की पत्ती या लहसुन की कली - 4 से 5
    • हरी मिर्च - 2 से 3
    • हरी धनिया - 2 चम्मच
    • मगरेल - 1/2 छोटा चम्मच
    • हल्दी - 1/2छोटा चम्मच
    • लाल मिर्च - स्वादानुसार
    • गरम मसाला - 1/2छोटा चम्मच
    • नमक - स्वादानुसार
    • तेल - तलने के लिए
    • पानी




    विधि :


    • सबसे पहले आप प्याज को छील के धो लें। प्याज को बीच से लम्बा काट के प्याज के पतले- पतले ,लंबे- लंबे छल्ले काट लें। अदरक को कद्दूकस ,लहसुन की हरी पत्ती को छोटा छोटा काटले या लहसुन कली को कूट लें
    • ,दोनों में से किसी एक का प्रयोग करें। हरी मिर्च को छोटा छोटा काटले।
    • इन सभी( प्याज ,अदरक ,लहसुन ,हरी मिर्च ,हरी धनिया ) को आप एक बाउल में डाल दें और मगरेल ,हल्दी ,लाल मिर्च ,गरम मसाला ,नमक डाल के मिलाये। आवश्कतानुसार पानी डाल कर सूखा मिश्रण तैयार करें। पानी जैसा घोल न बनाये। प्याज आदि सभी सामग्री एक दूसरे से चिपक जाये। मिश्रण को बहुत अधिक समय तक न मियाए।
    • एक कढ़ाई में तेल डाल के गरम करें। तेल के गरम हो जाने पर आंच को मध्यम से कम ( पर धीमा न हो ) कर दें।
    • तेल में छोटी छोटी प्याज की पकौड़ी डालें। दो चम्मच की सहायता से भी पकोड़ी को डाल सकते हैं। 3 से 4 मिनट बाद पकौड़ी को पलट दे और दूसरे तरफ पकाये। जब पकौड़ी सुनहरी लाल हो जाये तब पकौड़ी निकाल लें। पकौड़ी को एक दो बार उलट पलट सकते हैं। जिससे पकौड़ी एक समान लाल हो जाये।
    • चाय या कॉफी और हरी धनिया की चटनी के साथ प्याज की पकौड़ी को परोसे।

    सुझाव :


    • पकौड़ी के मिश्रण में 2 चम्मच चावल का आटा डाल सकते हैं। जिससे पकौड़ी कुड़कुड़ी बनेगी।



    Friday 19 February 2016

    कॉर्न पालक करी ( Corn Palak Curry Recipe )

    सामग्री :


    • कॉर्न - 150 ग्राम या 1 1/2 कप
    • पालक - 500 ग्राम
    • सोया - 100 ग्राम
    • प्याज - 1 मध्यम आकार की
    • हरा टमाटर -  1 मध्यम आकार का
    • लहसुन - 10 से 12 कली
    • अदरक - 1 इंच
    • हरी मिर्च - 1 से 2
    • तेज पत्ता - 1 से 2
    • हींग - 1/4 छोटा चम्मच
    •  पंच फोरन ( सुखी धनिया ,मगरेल ,राई ,सौंप ,मेथी ) -1 छोटा चम्मच
    •  हल्दी - 1/4 छोटा चम्मच
    • गरम मसाला - 1 छोटा चम्मच
    • नमक - स्वादानुसार
    • बटर -1 चम्मच
    • तेल
    • पानी




    विधि :


    • पालक ,सोया को साफ करके धो लें।
    •  कॉर्न को 2 कप पानी में 1 उबाल तक उबाले।
    • कढ़ाई में 1 कप पानी और पालक ,सोया ,प्याज ,टमाटर ,लहसुन ,अदरक ,हरी मिर्च डाल के 5 से 8 मिनट मध्यम आंच पर ढक के पकाये।
    • हल्का सा ठण्डा या ठण्डा  होने पर पालक ,सोया ,प्याज ,टमाटर ,लहसुन ,अदरक ,हरी मिर्च को मिक्सी में पीस लें।
    • कढ़ाई में 3 बड़ा चम्मच तेल डाल के गरम करें।
    • आंच धीमा कर तेज पत्ता ,पंच फोरन डालें।
    • हींग डाल के तुरंत पालक पेस्ट डालें। आंच को मध्यम कर दें।
    • 4 से 5 मिनट बाद हल्दी ,नमक डालें।
    • जब पालक का मसाला तेल छोड़ दें तो कॉर्न और 2 कप पानी डाल के 8 से 10 मिनट ढक के पकाये ।( 2 मिनट तेज आंच पर फिर धीमी आंच पर पकाये )
    • ऊपर से गरम मसाला डाल के 1 मिनट पका के ढक दें। गैस को बंद कर दें। 5 मिनट बाद ढक्क्न हटाये। 
    • बाउल में कॉर्न पालक निकाल के परोसे। ऊपर से 1 चम्मच बटर डाल सकते हैं। 


    सुझाव :


    • हरा टमाटर न हो तो लाल डाल सकते हैं। 





    Wednesday 17 February 2016

    हॉट कॉफी ( Hot Coffee Recipe )

    सामग्री :


    • इन्स्टेट कॉफी - 2 चम्मच  ( टीस्पून )
    • चीनी - 2 चम्मच 
    • दूध - 2 कप 
    • पानी या गुनगुना पानी - 1 चम्मच



    विधि : 


    • एक कप में कॉफी ,चीनी ,पानी डाल के चम्मच या काँटे वाले चम्मच से फेटे। पानी अधिक न हो। कॉफी और चीनी पानी को सोख लें उतना ही पानी हो। अधिक पानी में कॉफी अच्छी नहीं फिटेगी। 
    • कॉफी को एक ही दिशा में अच्छे से फेटे। जब कॉफी हल्की और क्रिमी हो जाएगी या कॉफ़ी का रंग हल्का हो कर कॉफी का तिगुना हो जायेगा तब आप की कॉफी अच्छे से फिट गयी हैं।




    • एक बर्तन में दूध को उबाल लें। उसमें फिटी कॉफी डालें। एक उबाल फिर से लाये। 
    • आप की कॉफी तैयार हैं। कप में कॉफी डाल के सबको दें। 

    सुझाव :


    • चीनी ,कॉफी को अपने अनुसार कम ज्यादा कर सकते हैं। 
    • कॉफी को एक ही दिशा में फेटे। 
    • फिटी कॉफी को 1 से 2 दिन फ्रिज में रख सकते हैं। 
    • तैयार हॉट कॉफी में ऊपर से कोको पाउडर डाल सकते हैं।




    कोल्ड कॉफी ( Cold Coffee Recipe )

    सामग्री :                                                                    3 लोगों के लिए


    • कॉफी - 2 चम्मच
    • चीनी - 4 चम्मच
    • दूध ( फुल क्रीम )- 4 कप
    • पानी - 2 छोटा चम्मच 
    • आइस क्यूब्स ( ice-cubes ) - 7 से 8
    • चोकलेट सिरप ( Syrup )- 2 चम्मच (यदि हो तो )
    • आइस-क्रीम - 3 बड़ा चम्मच
    • कोको पाउडर - 1 चम्मच 





    विधि :


    • एक कप में कॉफी ,चीनी ,पानी डाल के चम्मच या काँटे वाले चम्मच से फेटे। पानी अधिक न हो। कॉफी और चीनी पानी को सोख लें उतना ही पानी हो। अधिक पानी में कॉफी अच्छी नहीं फिटेगी। 
    • कॉफी को एक ही दिशा में अच्छे से फेटे। जब कॉफी हल्की और क्रिमी हो जाएगी या कॉफ़ी का रंग हल्का हो कर कॉफी का तिगुना हो जायेगा तब आप की कॉफी अच्छे से फिट गयी हैं।




    • मिक्सी में फिटी कॉफी ,दूध ,चोकलेट पाउडर या सिरप ,आइस-क्यूब्स डाल के 2 से 3 मिनट फेटे के मिक्सी बंद कर दें।
    • ग्लास में कोल्ड कॉफी निकाल के ऊपर से आइस-क्रीम , कोको पाउडर डाल कर ठंडा ठंडा सर्व करें।

    सुझाव :


    • चोकलेट सिरप ,आइस क्रीम ,कोको पाउडर अपने अनुसार डाल सकते हैं। 





    Tuesday 16 February 2016

    रसमलाई ( Rasmalai Recipe )

    रसमलाई एक बंगाली मिठाई हैं। जिसमें मुख्य रूप से छैना और दूध का प्रयोग होता हैं। आप किसी भी दिन ,अवसर आदि पर रसमलाई खा सकते हैं।  

    सामग्री :


    • दूध (फुल क्रीम )- 2 लीटर
    • चीनी - 350 ग्राम या 3 1/2 कप
    • सूजी या अरारोट - 2 चम्मच 
    • केसर - 20 से 22 टुकड़े
    • बदाम - 5 से 6 (लम्बा कटा हुआ )
    • काजू - 5 से 6 ( छोटा कटा हुआ )
    • चिरौंजी -25 से 30 दाने
    • छोटी इलायची - 4 से 5 ( पाउडर )
    • पीला रंग - 4 से 5 बूंद
    • नींबू का रस - 1 नींबू के रस में 1/2 कप पानी मिलाये 
    • पानी 




    विधि :


    • एक बर्तन में 1 लीटर दूध ले और उसे उबालने के लिए मध्यम आंच पर रखें। दूध को चम्मच से हिलाते रखें। 
    • दूध जब उबल जाये तो उसे 4 से 5 मिनट ठंडा करें। उसके बाद दूध में नींबू का रस धीरे-धीरे डाल के चलाते रहें। कुछ ही पल में दूध से छैना और पानी अलग- अलग हो जायेगा,अब नींबू का रस न डालें।  यानि आप का छैना तैयार हैं। मलमल या किसी पतले रुमाल में फटे दूध को छान लें और चारों ओर से कपड़े को पकड़ कर निचोड़ लें। जिससे छेने से पानी निकल जाये। 10 से 15 मिनट के लिए छेने को किसी भारी वस्तु से दबा के रखें।  छैना को कपड़े से निकाल लें। आप का छैना रसमलाई बनाने के लिए तैयार हैं।
    • एक कुकर में 5 कप पानी और 300 ग्राम चीनी डाल के उबालने के लिए रखे। 1 उबाल आने दें। 
    • एक थाली में छैना को हाथ की हथेली की सहायता से 5 से 6 मिनट मल मल के चिकना कर लें। 
    • सूजी या अरारोट को छैना में  मिलाये और फिर 5 से 6 मिनट मल मल के चिकना करें। 
    • छैना का छोटे छोटे गोले बना के हल्का सा दबा दें। कुकर में छोटे छोटे गोले को डाल दें। प्रेशर लगा के 1 सीटी लगा के आंच को धीमा कर 6 से 8 मिनट तक पका लें और गैस बंद कर दें। सीटी न लगाये। जब तक कुकर पुरी तरह ठंडा न हो जाये तब तक कुकर न खोलें। 
    •  तब तक बचे हुए 1 लीटर दूध को बर्तन में डाल के उबाल लें और तब तक उबाले जब तक दूध आधा न हो जाये।दूध  को चम्मच  से चलाते रहें।  50 ग्राम चीनी ,काजू ,बदाम ,चिरौंजी ,छोटी इलायची ,केसर ,रंग डाल के 3 से 4 मिनट पकाये। गैस बंद कर दें। 
    • 15 मिनट बाद रसमलाई के गोले चीनी वाले पानी से निकाल के दूध में डालें। फ्रिज में रख के ठंडा कर लें। 
    • आप की रसमलाई तैयार है। ठंडा ठंडा परोसे। 


     सुझाव :


    • दूध में चीनी आवश्यकता हो तो नहीं भी डाल सकते हैं। 
    • यदि रसमलाई को सफेद रखना हो तो पीला रंग न डालें। 


    Monday 15 February 2016

    सांबर ( Sambar Recipe )

    सांबर जो साउथ इंडियन रेसिपी हैं। जिसे हम सब इडली, डोसा ,चावल आदि के साथ खाते हैं। सांबर एक प्रकार की दाल ही हैं। जिसमें सब्जी ,मसाले आदि का प्रयोग किया जाता हैं। जिससे साधारण दाल एक विशेष रूप ले लेती हैं।

    सामग्री :


    • अरहर ( तूअर ) दाल - 150 ग्राम या 1.5 कप 
    • लौकी या कद्दू - 250 ग्राम 
    • इमली - 50 ग्राम 
    • सूखी गरी - 1 बड़ा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ )
    • अदरक - 2 इंच (कद्दूकस किया हुआ )
    • प्याज - 2 मध्यम आकार का (छोटा कटा हुआ )
    • करी पत्ता - 8 से 10 
    • राई - 1 छोटा चम्मच 
    • हरी मिर्च या लाल मिर्च - 1 से 2 ( काटे न )
    • हरी धनिया - सजाने के लिए 
    • लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच या स्वादानुसार 
    • सांबर मसाला - 4 चम्मच 
    • नमक - स्वादानुसार 
    • तेल - 3 बड़ा चम्मच 
    • पानी 





    विधि :


    • सबसे पहले आप अरहर की दाल को साफ कर के पानी से अच्छे से धो लें। जिससे दाल अच्छे से साफ हो जाये। 
    • दाल को साफ पानी में 15 से 20 मिनट भिगो दें। ऐसा करने से दाल जल्दी पकती हैं और गैस भी कम लगती हैं। 
    • इमली को धो कर साफ पानी में 15 से 20 मिनट भिगो लें। फिर हाथ की सहायता से मसल लें। जिससे इमली का गुदा पानी में मिल जाये। इमली के पानी को छन्नी से छान लें। इमली का पानी तैयार हैं। 
    • एक कटोरी में आधा कटोरी पानी ,सांबर मसाला ,लाल मिर्च पाउडर डाल के मिश्रण बना लें। 
    • लौकी या कद्दू ,जो आप को डालना हो उसे पानी से धो लें। लौकी को छील के और कद्दू को बिना छिले 1-1 इंच में काट लें। 
    • कुकर में दाल ,कटी हुआ लौकी या कद्दू ,नमक ,पानी ( दाल का दुगना या दुगना से थोड़ा अधिक पानी ) डाल के  3 से 4 सीटी आने तक पकाये। दाल को मध्यम आंच पर पकाये। 
    • एक कढ़ाई में 3 बड़ा चम्मच तेल डाल के गरम कर लें। आंच को धीमा कर राई ,हरी या लाल मिर्च ,करी पत्ता डाल के प्याज डालें। प्याज डालने के बाद आंच मध्यम कर लें। प्याज को सुनहरा लाल होने तक भूने। प्याज लाल हो जाने पर अदरक डाल के 1 से 2 मिनट भूनें। कद्दूकस की हुई गारी डालें। 1 मिनट बाद सांबर का मिश्रण डाल के 2 से 3 मिनट पकाये। इसके बाद इमली का पानी डाल के तब तक भूने जब तक मसाला तेल न छोड़ दें। 
    • आवश्यकता हो तो नमक डाल सकती हैं। पर ध्यान दे कि आप ने दाल में भी नमक डाला हैं। उसी के अनुसार डालें। 
    • मसाला भून जाने पर गैस बंद कर दें। मसाले को दाल में मिला दें और 5 मिनट ढक दें।
    • एक बाउल में सांबर निकाल के हरी धनिया से सजाये। आप का सांबर तैयार हैं। 
    • इडली ,डोसा आदि के साथ सांबर को गरमा गरम परोसे। 


    सुझाव :


    • सांबर में आप अन्य कोई भी सब्जी जैसे बैगन ,भिण्डी आदि का प्रयोग कर सकते हैं। जो आप को पसंद हों। 
    • आप सब्जी को अलग से भून के भी डाल सकती हैं। 
    • साधारण तेल के स्थान पर नारियल का तेल भी प्रयोग कर सकते हैं। 
    • हल्दी का प्रयोग आवश्यकता हो तो न ही करें। 
    • सांबर को अपने स्वादानुसार गाढ़ा या पतला बना सकते हैं। 







    Sunday 14 February 2016

    उरद दाल चावल की इडली ( Dal Idli Recipe )

    उरद दाल चावल की इडली बनाने के लिए आप को 1 दिन पहले से इडली का पेस्ट तैयार करना होगा। जिससे पेस्ट में अच्छे से खमीर ( फर्मेन्ट ) हो जाये। इडली को सांबर (Sambar ) के साथ खाया जाता हैं। ये एक South Indian Recipe हैं।

    सामग्री :



    • उरद दाल - 1 कप 
    • चावल - 3 कप 
    • बेकिंग पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच 
    • नमक - 1 चम्मच या आवश्कतानुसार 
    • रिफाइंड आयल - 2 बड़ा चम्मच 
    • पानी 




    विधि :

    • आप को जब इडली खाना हो उसके एक दिन पहले ही इडली का पेस्ट तैयार कर लें।
    • उरद की दाल और चावल को साफ करे और पानी से अच्छे से धो लें। अलग अलग बर्तन में दाल और चावल को पानी में भिगो दें। 2 से 3 घण्टे तक भीगा रहन दें।2 से 3 घण्टे बाद दाल और चावल में जो पानी हैं उसे निकाल दें। उसके बाद दाल और चावल में थोड़ा थोड़ा पानी डाल के मिक्सी में पीस लें। आवश्कतानुसार ही पानी डालें , अधिक न डालें। पेस्ट गाढ़ा हो पतला न हो। उंगली या चम्मच पर पेस्ट लगा लें और उसको गिराये। गाढ़ा पेस्ट चरण तुरंत नहीं गिरेगा। यदि ऐसा हो तो आप का पेस्ट सही हैं। 
    • पेस्ट को एक बर्तन में डाल के अच्छे से मिला लें दाल और चावल का पेस्ट अच्छे से मिल जाना चाहिए। 
    • गर्मी के मौसम में 12 से 15 घण्टे और सर्दी के मौसम में कम से कम 24 घण्टे के लिए फर्मेन्ट होने के लिए रखें। ऐसे स्थान पर रखे जहा कोई पेस्ट के बर्तन को हिलाये न। 
    • इडली का पेस्ट जब फर्मेन्ट हो जायेगा तब वह पहले से दोगुना हो जायेगा। 
    • आप को जब इडली खाना हो उसके 15 मिनट पहले इडली के पेस्ट में बेकिंग पाउडर और नमक अच्छे से मिला दें। पेस्ट ज्यादा गाढ़ा लग रहा हो तो उसमें पानी मिला सकते हैं। 
    • इडली बनाने के लिए कई प्रकार के बर्तन या स्टैन्ड आते हैं। कुछ लोग कुकर या भगोने में स्टैन्ड डाल के बना लेते हैं।  हम अक्सर कुकर में ही इडली बनाते हैं। 
    • कुकर जिसमें आप का इडली स्टैन्ड कुकर के अंदर चला जाये। उस कुकर में 4 कप पानी डाल के गरम करे। आवश्यकता हो तो पानी कम या ज्यादा कर सकते हैं। यह ध्यान दे की आप का जो इडली स्टैंड हैं उससे पानी छुए न। 
    • इडली स्टैन्ड के खानों में तेल लगा के पेस्ट डालें। पेस्ट उतना ही डाले जितना की खानों से गिरे न। सब में बराबर बराबर ही पेस्ट डालें। 
    • कुकर का पानी जब गरम हो जाये तब इडली स्टैंड डाल के ढक्क्न को लगा दें पर कुकर में सीटी न लगाये। 10 से 12 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाये। 
    • समय हो जाने पर गैस बंद कर सावधानी से स्टैन्ड को कुकर से निकाल लें। चाकू या चम्मच की सहायता से स्टैन्ड से इडली निकाल लें। 
    • इसी प्रकार और भी इडली बना लें। परन्तु कुकर में पानी आवश्कतानुसार डालते रहें। 
    • सांभर और नारियल की चटनी के साथ इडली को परोसे। 




    Friday 12 February 2016

    हरी मटर की पूरी (Hari Matar Ki Puri )

    सामग्री : (पूरी का आटा )


    • आटा - 300 ग्राम या 3कप
    • नमक - स्वादानुसार
    • तेल - 1  चम्मच (रिफाइंड आयल )
    • पानी

    ( पूरी की स्टफिंग हरी मटर की )


    • हरी मटर - 200 ग्राम या 2 कप
    • उबला आलू - 2 मध्यम आकार का (कद्दूकस किया हुआ )
    • प्याज - 1 बड़ा ( छोटा छोटा कटा हुआ )
    • लहसुन - 10 से 12 ( कटा या कुटा हुआ )
    • अदरक - 1 इंच ( कटा या कुटा हुआ )
    • हरी मिर्च - 2 से 3 (कटा हुआ )
    • जीरा - आधा छोटा चम्मच
    • हींग - 2 पिंच
    • गरम मसाला - 1 छोटा चम्मच
    • नमक - स्वादानुसार
    • तेल (रिफाइंड ) - तलने के लिए







    विधि :


    • एक बर्तन में आटा लें। उसमें नमक ,तेल डाल के मिला लें। थोड़ा थोड़ा पानी डाल के आटे को नरम गूंथ लें। 20 से 25 मिनट के लिए ढक के रख दें।
    • कढ़ाई में 1 चम्मच तेल डाल के गरम करें। धीमी आंच कर  मटर ,हरी मिर्च डाल के 8 से 10 मिनट ढक के भूनें। बीच - बीच में मटर को चलाते रहें।
    • मटर को निकाल लें। ठंडा होने पर मिक्सी में पीस लें।  पानी का प्रयोग न करें।  सुखा ही पीस लें।
    •  कढ़ाई में 2 छोटा चम्मच तेल डालें। गरम होने पर आंच मध्यम कर दें। तेल में जीरा डालें जीरा के लाल हो जाने पर प्याज डाल के हल्का लाल कर लें।  लहसुन ,अदरक डाल के 2 मिनट भूनें।
    • हींग डाल के कद्दूकस आलू डाल के भूनें।
    • गरम मसाला ,नमक डाल के मिला लें। अन्त में पिसा हुआ मटर डाल के अच्छे से मिला लें। गैस को बंद कर दें। मटर के मिश्रण को ठंडा होने दें।
    • आटे की मध्यम आकार की लोई ( सादी पूरी के लोई से थोड़ी बड़ी लोई हो ) बना लें।
    • लोई को  उंगली और अंगूठे की सहायता से बड़ा कर मध्य में मटर का मिश्रण भर के लोई को बंद कर दें।
    • लोई में आटा लगा के 3 इंच ले
    • के लगभग बेल लें।
    • कढ़ाई में तेल गरम कर पूरी को तल लें। इसी प्रकार सभी पूरी बना लें। पूरी को सुनहरा लाल और हल्का पीला कर के तलेगे। 
    • गरम गरम हरी धनिया के साथ परोसे।


    सुझाव :


    • आलू का प्रयोग नहीं भी कर सकते हैं।
    • पूरी को पहले तवा पर सेक कर फिर तल सकते हैं। इससे पूरी तेल कम सोखती हैं।





    Thursday 11 February 2016

    फूलगोभी की खीर ( Cauliflower ki kheer )

    सामग्री :                                                               2 से 3 लोगों के लिए 


    • फूलगोभी - 1 मध्यम आकार की
    • दूध -  आधा लीटर  ( फुल क्रीम )
    • चीनी - 70  ग्राम या 1 कप से थोड़ा कम
    • काजू - 8 से 10 (कटे हुए )
    • किशमिश - 20 से 25
    • बदाम - 5 से 6 ( कटा हुआ )
    • पिस्ता - 4 से 5 (कटा हुआ )
    • छोटी इलायची - 3 से 4 (पाउडर )
    • देशी घी - 1 चम्मच






    विधि :


    • फूलगोभी को साफ करके धो लें। गोभी को कद्दूकस कर लें।
    • कढ़ाई में घी डाल के गरम कर लें। मध्यम आंच पर गोभी को 4 से 5 मिनट भून लें।
    • एक बर्तन में दूध को उबाल लें।
    • आंच को धीमा करके दूध में गोभी डालें। 5 मिनट तक पकाये। खीर को चलाते रहें।
    • चीनी डाल के 3 से 4 मिनट पकाये।
    • छोटी इलायची ,किशमिश , काजू ,बदाम ,पिस्ता डाल के ढक दें और गैस को बंद कर दें।
    • 5 मिनट बाद खीर को परोसे।

    सुझाव :


    • घी का प्रयोग नहीं करना हो तो कद्दूकस गोभी को 1 कप पानी में 1 उबाल तक गरम करें। उसके बाद गोभी को छान लेंऔर दूध में डाल के पकाये।
    • दूध में केसर डाल सकते हैं।
    • खीर में अपने स्वाद के अनुसार भी चीनी डाल सकते हैं।




    Tuesday 9 February 2016

    पालक पनीर ( Palak Paneer Recipe )

    सामग्री :


    • पालक - 500 ग्राम 
    • पनीर - 250 ग्राम 
    • प्याज - 1 मध्यम आकार का 
    • लहसुन - 8 से 10 
    • अदरक - 1 इंच 
    • हरी मिर्च - 1 से 2 
    • हींग - 1/4 छोटा चम्मच 
    •  पंच फोरन ( सुखी धनिया ,मगरेल ,राई ,सौंप ,मेथी ) -1 छोटा चम्मच 
    •  हल्दी - 1/4 छोटा चम्मच 
    • गरम मसाला - 1 छोटा चम्मच 
    • नमक - स्वादानुसार 
    • बटर -1 चम्मच 
    • तेल 
    • पानी 




    विधि :


    • पालक को साफ करके धो लें।
    •  अपने अनुसार पनीर को काट लें। 
    • कढ़ाई में 1 कप पानी और पालक ,प्याज ,लहसुन ,अदरक ,हरी मिर्च डाल के 5 से 8 मिनट ढक के पकाये।
    • हल्का सा ठण्डा या ठण्डा  होने पर पालक प्याज ,लहसुन ,अदरक ,हरी मिर्च को मिक्सी में पीस लें। 
    • कढ़ाई में 3 बड़ा चम्मच तेल डाल के गरम करें। 
    • आंच धीमा कर पंच फोरन डालें। 
    • हींग डाल के तुरंत पालक पेस्ट डालें। आंच को मध्यम कर दें। 
    • 4 से 5 मिनट बाद हल्दी ,नमक डालें। 
    • जब पालक का मसाला तेल छोड़ दें तो पनीर और 1.5 कप पानी डाल के 5 मिनट ढक के पकाये । 
    • ऊपर से गरम मसाला डाल के 1 मिनट पका के ढक दें। 
    • गैस को बंद कर दें। 
    • 5 मिनट बाद ढकन हटाये। 
    • बाउल में पालक पनीर निकाल के परोसे। ऊपर से 1 चम्मच बटर डाल सकते हैं। 


    सुझाव :


    • पनीर तल के भी डाल सकते हैं। 




    Sunday 7 February 2016

    वेज मोमोज ( Vegetables Momos )

    वेज मोमोज ( Vegetables Momos )

    सामग्री : (मोमोज के लिए )

    मैदा - 150 ग्राम या 1.5 कप 
    ताजी दही - 1 बड़ा चम्मच 
    नमक - 1/4 छोटा चम्मच 
    पानी 

    ( मोमोज में स्टफिंग के लिए  )


    • पत्ता गोभी - 1 कप 
    • फूलगोभी - 1/4 
    • गाजर - 1/2 कप 
    • शिमला मिर्च - 1 
    • मटर - 1/2 कप 
    • प्याज - 1 मध्यम आकार की 
    • हरी धनिया - 2 चम्मच 
    • हरी मिर्च - 1 से 2 
    • गरम मसाला - 1/2 छोटा चम्मच 
    • नमक - स्वादानुसार 
    • तेल 





    विधि :


    • मैदा में दही ,नमक डाल के मिलाये। पानी डाल के मैदा को नरम आटा गूंथ लें। 10 से 15 मिनट के लिए ढक के रख दें। 
    •  पत्ता गोभी ,गाजर ,शिमला मिर्च ,प्याज ,धनिया ,हरी मिर्च को पानी से धो के छोटा छोटा काट ले या कद्दूकस कर लें। 
    • मटर ,फूलगोभी को मिक्सी में हल्का सा दर लें। पानी नहीं डालें। 
    • कढ़ाई में 2 बड़ा चम्मच तेल डाल के गरम करें। 
    • आंच मध्यम कर कटी प्याज ,हरी मिर्च डाल के 3 से 4 मिनट भूनें। 
    • पत्ता गोभी ,फूलगोभी ,शिमला मिर्च ,गाजर , मटर को डाल के 2 से 3 मिनट भूनें। 
    • नमक ,गरम मसाला डाल के 2 मिनट और भून के गैस बंद कर दें। स्टफिंग तैयार हैं। 
    • आटे की छोटी छोटी लोईया बना लें। 3 इंच के लगभग पूरी बेल लें। 
    • पूरी के मध्य में स्टफिंग रख के पूरी को चारों ओर से ऊपर की ओर उठा के एक साथ चिपका दें। 
    • इसी तरह सभी मोमोज बना लें। 
    • मोमोज के बर्तन में 2 कप पानी डाल के उबाले। 
    • मोमोज के जाली वाले बर्तन में मोमोज रख के 10 से 12  मिनट तक पकाये। यदि एक बार में एक जाली पर मोमोज बना रही हो। 
    • 2 या 3 जाली का प्रयोग कर रही हो तो 8 मिनट बाद नीचे वाली जाली सबसे ऊपर और ऊपर वाली जाली सबसे नीचे कर दें। मध्य की मध्य में रहने दें। 8 मिनट और पकाये। 
    • गैस बंद कर मोमोज को निकाल लें। 
    • चटनी के साथ परोसे। 

    सुझाव :


    • मोमोज का बर्तन न हो तो घर में प्रयोग होने वाली चलनी पर मोमोज रख के बना सकते हैं। कुकर या कढ़ाई में 1.5 कप पानी डाल के उबाल लें ऊपर से चलनी रख के ढक दें और 12 से 15 मिनट पकाये। 
    • अन्य किसी भी सब्जी का प्रयोग कर सकते हैं। 
    • लहसुन ,अदरक का भी प्रयोग कर सकते हैं। 




    नींबू का शरबत ( Lemon Juice Recipe )

    नींबू का शरबत ( Lemon Juice Recipe )

    सामग्री :


    • नींबू - 3 मध्यम आकार के (रस निकाल लें  )
    • चीनी - 150 ग्राम या 1.5 कप
    • शहद - 1 बड़ा चम्मच 
    • पुदीने की पत्ती - 5 से 6 
    • नमक - 1/4 छोटा चम्मच 
    • ठण्डा पानी - 1 लीटर



    विधि :


    • एक बर्तन में पानी और चीनी डाल के मिलाये। 
    • चीनी के घुल जाने पर नींबू का रस ,शहद , नमक डाल के मिलाये। 
    • पुदीने की पत्ती को महीन महीन काट के डालें। 
    • ग्लास में शरबत और बर्फ डाल के परोसे। 

    Saturday 6 February 2016

    कच्चे आम का पन्ना (Kachche Aam Ka Pnna )

    कच्चे आम का पन्ना (Kachche Aam Ka Pnna )

    सामग्री :

    • कच्चे आम - 2 बड़े आकार के 
    • पुदीना - 30 से 35 पत्तियां 
    • चीनी - 3 चम्मच 
    • भूना जीरा पाउडर  - 1 चम्मच 
    • चाट मसाला - आधा  चम्मच 
    • नमक या काला नमक - स्वादानुसार  
    • पानी 





    विधि :

    • कच्चे आम को 2 कप पानी में कुकर में उबाल लें। 2 से 3 सीटी तक। 
    • ठण्डा होने पर आम को छील के गूदा को चम्मच के सहारे निकाल लें। 
    • मिक्सी के जार में गूदा , पुदीना ,चीनी और आधा कप पानी डाल के पीस लें। 
    • 1 लीटर ठण्डे पानी में पीसे मिश्रण को मिलाये। 
    • नमक ,भूना जीरा ,चाट मसाला भी मिला दें। 
    • ग्लास में पन्ना और बर्फ डाल के ठण्डा परोसे। 

    सुझाव :

    • कच्चे आम का गूदा निकाल के भी उबाल सकते हैं। जिस पानी का प्रयोग उबालने में किया हो उसका प्रयोग पन्ना में कर सकते हैं। 

    पोहा ( Poha Recipe )

    पोहा ( Poha Recipe )

    सामग्री :                                                          3 से 4 लोगों के लिए 


    • पोहा या चूरा - 200 ग्राम या 2 कप ( beaten rice or Flattened rice )
    • मटर - 100 ग्राम या 1 कप 
    • मूंगफली - 50 ग्राम या आधा कप (भूनी हुई )
    • आलू - 1 मध्यम आकार का 
    • प्याज - 1 मध्यम आकार का 
    • गाजर - 1 मध्यम आकार की 
    • करी पत्ता - 5 से 6 
    • हरी मिर्च - 1 से 2 
    • राई - 1/4  चम्मच  
    • हल्दी - आधा छोटा चम्मच 
    • चीनी - आधा छोटा चम्मच 
    • किशमिश - 8 से 10 ( छोटे कटे हुए )
    • नमक - स्वादानुसार 
    • तेल - 2 बड़े चम्मच 




    विधि :

    • सबसे पहले पोहा को जाली वाले बर्तन में डाल के 2 से 3 बार धो के रखें। 
    • आलू ,प्याज ,गाजर को पानी से धो के छोटे छोटे टुकड़ो में काट लें। करी पत्ता को भी धो लें। 
    • कढ़ाई में तेल डाल के गरम करें। 
    • आंच को धीमा कर के राई डालें और फिर करी पत्ता डाल के कटे प्याज ,हरी मिर्च डालें। आंच मध्यम कर दें। 3 से 4 मिनट तक भूनें।
    • प्याज लाल न करें। 
    •  आलू ,गाजर ,मटर डाल के तब तक भूनें जब तक आलू पक न जाये। ढक के पका सकते हैं। 
    • चीनी ,हल्दी और मूंगफली डाल के मिलाये। 
    • नमक डाल के मिलाये और तुरंत पोहा भी मिला दें। ऐसा करने से नमक सभी में एक समान मिलता हैं। पोहा देर से डालने पर आलू में नमक अधिक और पोहे में कम हो जाता हैं । 
    • किशमिश डाल के मिलाये और 2 से 3 मिनट चला के भूनें। 
    • गैस बंद कर दें। 
    • बाउल में  निकाल के हरी धनिया से सजा के परोसे। 

    सुझाव :

    • पोहा हल्का सा मोटा हो। महीन न हो। 
    • पोहा को पानी में भिगो के न रखें क्योंकि पोहा अधिक गल जाला हैं। 
    • मसाला का प्रयोग न करें। 




    शाही मटर मशरुम मसाला ( Shahi Matar Mushroom MasalaRecipe )

    शाही मटर मशरुम मसाला ( Shahi Matar  Mushroom Masala Recipe )

    सामग्री :

    • मशरुम - 200 ग्राम या 2 कप 
    • हरी मटर - 150 ग्राम या 1.5 कप 
    • प्याज - 3 बड़े या 4 मध्यम आकार के 
    • लहसुन - 8 से 10 कली 
    • अदरक - 1 इंच 
    • हरी धनिया - सजाने के लिए 
    • तेज पत्ता - 1 से 2 
    • मीट मसाला - 2  चम्मच 
    • गरम मसाला - 1 चम्मच 
    • हल्दी - 1/4 चम्मच  
    • लाल मिर्च - 1 चम्मच या आवश्कतानुसार 
    • नमक - आवश्कतानुसार 
    • पानी 
    • तेल 



    विधि :

    • मशरुम को साफ कर छोटे टुकड़ो में काट लें। एक बर्तन में 2 कप पानी और मशरुम डाल के 1 उबाल तक उबालें।  जिससे मशरुम पुरी तरह साफ हो जाए। 
    • प्याज ,लहसुन , अदरक और आधा कप पानी को मिक्सी के जार में डाल के पीस लें। 
    • एक कुकर में 4 बड़ा चम्मच तेल डाल के गरम करें। 
    • गरम तेल में तेज पत्ता डाले और आंच मध्यम कर के प्याज के मिश्रण का पेस्ट डाल के 4 से 5 मिनट भून के आंच धीमी कर दें। 
    • मीट मसाला ,गरम मसाला ,हल्दी ,लाल मिर्च ,नमक डाल के चलाये और फिर मशरुम,मटर  डाल के भूनें। जब तक मसाला तेल न छोड़ दें। 


    •  2.5 कप या 250 ग्राम पानी डाल के प्रेशर लगा दें। 
    • 4 से 5 सीटी के बाद गैस से उतार लें। 
    • प्रेशर ख़त्म होने पर कुकर खोलें। 
    • शाही मटर मशरुम मसाला को बाउल में निकाल के हरी धनिया से सजा के परोसे। 

    सुझाव :

    • मशरुम गन्दा हो तो आटा या मैदा डाल के मले और पानी से धो दें। 
    • मीट मसाला का अधिक प्रयोग कर रहे हो तो गरम मसाला का प्रयोग न करें। 
    • हो सके तो MDH मीट मसाला और  देगी मिर्च का प्रयोग करें। 




    Friday 5 February 2016

    मुग़लई काजू करी ( Mughlai Kaju Curry Recipe )

    मुग़लई काजू करी ( Mughlai Kaju Curry Recipe )

    सामग्री :                                                 2 से 3 लोगों के लिए 

    काजू - 150 ग्राम ( दों टुकड़ो में )
    प्याज  - 2 बड़े आकार के 
    लहसुन - 5 से 6 
    अदरक - 1 इंच 
    टमाटर -1 मध्यम आकार का 
    मावा - 1 बड़ा चम्मच या 
    दूध - आधा कप
    तेज पत्ता - 1 से 2  
    मीट मसाला - 2 चम्मच 
    गरम मसाला - 1 छोटा चम्मच  
    हल्दी - आधा से कम छोटा चम्मच 
    लाल मिर्च - १ छोटा चम्मच 
    नमक - स्वादानुसार 
    हरी धनिया - ऊपर से डालने के लियें 
    बटर या देशी घी - 1 चम्मच 
    तेल 
    पानी  




    विधि :

    कढ़ाई में 1 चम्मच तेल डाले और गरम करके आंच धीमी कर काजू को 1 से 2 मिनट भून लें। काजू को लाल न करें। 
    उसी कढ़ाई में 1 बड़ा चम्मच तेल डाल के गरम करे और प्याज ,लहसुन ,अदरक सुनहरा लाल होने तक भूने। अब टमाटर डाल के 1 मिनट और भून लें। गैस को बंद कर दें।  
    5 मिनट बाद या ठण्डा होने पर पीस लें। 
    फिर उसी कढ़ाई में 2 बड़ा चम्मच तेल डाले और गरम करें। 
    अब तेज पत्ता डाले और फिर प्याज आदि मिश्रण के पेस्ट को डालें। आंच को मध्यम कर दें। 
    मीट मसाला ,गरम मसाला ,हल्दी ,लाल मिर्च ,नमक डाल के भूने ,जब तक मसाला तेल न छोड़ दें। 
    मसाले में मावा या दूध ( कोई एक ) डाल के 1 से २ मिनट भूनें। 
    मसाले में काजू और 2 कप ( 200 ग्राम ) पानी डालें। 
    आंच को धीमा कर 5 से 6 मिनट ढक के पकाये। 
    गैस बंद करने के 5 मिनट बाद ढकन हटायें। 
    बाउल में निकाल के ऊपर से हरी धनिया और 1 चम्मच बटर या देशी घी डाल के परोसे। 



    Thursday 4 February 2016

    कसूरी मेथी की पूरी (Ksuri Methi Ki Puri Recipe)

    कसूरी मेथी की पूरी (Ksuri Methi Ki Puri Recipe)

    सामग्री :

    • आटा - 250 ग्राम या 2.5 कप 
    • कसूरी मेथी - 2 बड़े चम्मच 
    • अजवाइन - 1 छोटा चम्मच 
    • नमक - स्वादानुसार 
    • पानी - आवश्कतानुसार 
    • तेल - आटा में डालने के लिए 2 बड़ा चम्मच और तलने के लिए 





    विधि:
    • आटे में कसूरी मेथी ,अजवाइन ,नमक और तेल डाल के मिलाये। 
    • आवश्कतानुसार पानी डाल के आटे को नरम गूंथ लें। 10 से 15 मिनट के लिए रख दें। 
    • कढ़ाई में तेल डाल के गरम करें। 
    • गूंथे आटे की छोटी छोटी लोइयां बना ले और आटा लगा के पूरी को (4 इंच ) बेल के गरम तेल में डाल के हिलाते रहे जब पूरी फुल जाये तो  उसे पलटे और हल्के लाल होने पर निकाल लें। 
    • इसी प्रकार सभी पूरी बना लें। 
    • दम आलू और धनिया की चटनी के साथ परोसे। 

    टिप्स :

    • ताजी मेथी का प्रयोग कर सकते हैं। 



    शाही बेसन हलवा (Shahi Besan Halwa Recipe)

    शाही बेसन हलवा (Shahi Besan Halwa Recipe)

    सामग्री :                                                        4 से 5 लोगों के लिए 

    • बेसन - 1 कप या 100 ग्राम से 
    • चीनी - 1 कप या 100 ग्राम 
    • दूध - 2 बड़ा चम्मच 
    • बदाम - 5 से 6 (कटे हुए )
    • काजू - 4 से 5 (कटे हुए ) 
    • पिस्ता - 3 से 4  (कटे हुए ) 
    • ऑरेंज रंग - 4 से 5 बूंद 
    • घी - 1/3 कप या 70 ग्राम 
    •  पानी -1/3  कप या 70 ग्राम 



    विधि :

    • बेसन में 2 चम्मच दूध और 3 चम्मच घी डाल के दोनों हाथों से मिलाये। 
    • एक बर्तन में चीनी और पानी डाल के गैस पर मध्यम आंच पर रखें।  
    • चाशनी को चलाते रहे।
    •  1 चम्मच से चाशनी निकाल के अंगूढ़े और 1 उंगली में लगा के देखे की 1 तार बन रहा हे की नहीं।  जब चाशनी में 1 तार बनने लगे तब आंच से उतार लें।  
    • इसके बाद बेसन को मोटे दानों वाली छन्नी से हाथों के सहारे छाने। ऐसा करने से बेसन महीन नहीं बल्कि मोटे दानों के रूप में हो जाएगे। 
    • कढ़ाई में घी गरम कर बेसन डालें और धीमी आंच पर भूनें। 
    • बेसन को हिलाते रहे ,जिससे वह जले न। 
    • सुनहरा लाल होने तक भूनें और फिर गैस को बंद कर दें। 
    • 1 मिनट बाद गरम चाशनी, ऑरेंज रंग, बदाम को बेसन में डाल के मिला लें। 
    • आवश्कतानुसार ही चाशनी को डालें। चाशनी ज्यादा हो तो न डालें। 
    • एक बाउल में निकाल के ऊपर से कटे काजू, पिस्ता  से सजाए। 
    • 10 से 15 मिनट बाद परोसे। 

    टिप्स :

    • बेसन छानने के लिए लोहे या स्टील की छन्नी  का प्रयोग करें। जिससे सूजी छानी जाती हैं। 
    • आवश्कतानुसार कोई भी सूखे मेवे डाल सकते हैं। 





    सूजी का हलवा (Suji Ka Halwa)

    सूजी का हलवा (Suji Ka Halwa)

    सामग्री :                                                      4 से 5 लोगों के लिए 


    • सूजी - 100 ग्राम या 1 कप
    • चीनी - 100 ग्राम या 1 कप
    • घी - 50 ग्राम या आधा कप
    • छोटी इलायची पाउडर - आधे से कम छोटा चम्मच
    • बदाम - 2 से 3 (कटे हुए )
    • काजू - 5 से 6  (कटे हुए )
    • किशमिश -8 से10
    • पानी - 250 ग्राम या 2.5 कप




    विधि :


    • एक कढ़ाई में घी डाल के गरम करें और गरम होने पर आंच को धीमा कर दें।
    • सूजी को कढ़ाई में डाल के भूनें। कलछी से सूजी को हिलाते रहें।
    •  सूजी को ब्राउन होने तक भूनें।
    • भूनी सूजी में पहले चीनी और फिर पानी डालें। आंच को मध्यम कर दें।
    • छोटी इलायची ,किशमिश ,कुछ काजू और बदाम डालें।
    •  हलवा को हिलाते रहें।
    • जब पानी सुख जायेगा तो गैस को बंद कर दें।
    • हलवा को बाउल में निकाल के बचे हुए काजू ,बदाम से सजाये और परोसे।

    टिप्स :


    • घी के स्थान पर रिफाइंड तेल का प्रयोग कर सकते हैं। 
    • ऊपर से केसर भी डाल सकते हैं ,यदि हो तो।