Saturday 6 February 2016

पोहा ( Poha Recipe )

पोहा ( Poha Recipe )

सामग्री :                                                          3 से 4 लोगों के लिए 


  • पोहा या चूरा - 200 ग्राम या 2 कप ( beaten rice or Flattened rice )
  • मटर - 100 ग्राम या 1 कप 
  • मूंगफली - 50 ग्राम या आधा कप (भूनी हुई )
  • आलू - 1 मध्यम आकार का 
  • प्याज - 1 मध्यम आकार का 
  • गाजर - 1 मध्यम आकार की 
  • करी पत्ता - 5 से 6 
  • हरी मिर्च - 1 से 2 
  • राई - 1/4  चम्मच  
  • हल्दी - आधा छोटा चम्मच 
  • चीनी - आधा छोटा चम्मच 
  • किशमिश - 8 से 10 ( छोटे कटे हुए )
  • नमक - स्वादानुसार 
  • तेल - 2 बड़े चम्मच 




विधि :

  • सबसे पहले पोहा को जाली वाले बर्तन में डाल के 2 से 3 बार धो के रखें। 
  • आलू ,प्याज ,गाजर को पानी से धो के छोटे छोटे टुकड़ो में काट लें। करी पत्ता को भी धो लें। 
  • कढ़ाई में तेल डाल के गरम करें। 
  • आंच को धीमा कर के राई डालें और फिर करी पत्ता डाल के कटे प्याज ,हरी मिर्च डालें। आंच मध्यम कर दें। 3 से 4 मिनट तक भूनें।
  • प्याज लाल न करें। 
  •  आलू ,गाजर ,मटर डाल के तब तक भूनें जब तक आलू पक न जाये। ढक के पका सकते हैं। 
  • चीनी ,हल्दी और मूंगफली डाल के मिलाये। 
  • नमक डाल के मिलाये और तुरंत पोहा भी मिला दें। ऐसा करने से नमक सभी में एक समान मिलता हैं। पोहा देर से डालने पर आलू में नमक अधिक और पोहे में कम हो जाता हैं । 
  • किशमिश डाल के मिलाये और 2 से 3 मिनट चला के भूनें। 
  • गैस बंद कर दें। 
  • बाउल में  निकाल के हरी धनिया से सजा के परोसे। 

सुझाव :

  • पोहा हल्का सा मोटा हो। महीन न हो। 
  • पोहा को पानी में भिगो के न रखें क्योंकि पोहा अधिक गल जाला हैं। 
  • मसाला का प्रयोग न करें। 




No comments:

Post a Comment