Saturday 28 May 2016

उरद दाल की कचौड़ी ( Urad Ki Kachori Recipe )

सुबह के नाश्ते में उरद दाल की कचौड़ी और दम आलू मिल जाये तो मजा आ जाये। ये कल का मेरा नाश्ता हैं और आप का ..... 

सामग्री :


  • आटा : 400 ग्राम 
  • नमक 1आधा चम्मच 
  • रिफाइंड आयल - 3 बड़ा चम्मच 
  • पानी 


स्टफिंग सामग्री 

  • उरद दाल - 1 कटोरी या 150 ग्राम 
  • हींग - आधा चम्मच 
  • हल्दी - आधा चम्मच 
  • अजवाइन - 1  चम्मच 
  • पंच फोरन ( सुखी धनिया ,मंगरैल या कलौंजी ,राई ,सौंप ,मेथी ) -2 चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर - आधा छोटा चम्मच 
  • धनिया पाउडर - 1 चम्मच 
  • गरम मसाला - 1/4  चम्मच 
  • नमक - स्वादानुसार 
  • सरसों का तेल - 2 बड़ा चम्मच 
  • घी या रिफाइंड आयल - तलने के लिए 

विधि :

  • उरद की दाल को साफ करके पानी से धो लें। 2 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। 
  • समय होने पर दाल से पानी निकाल दें। 
  • दाल को मिक्सी के जार में डाले और 1/4 कप पानी डाल के पिस लें। 

  • एक कढ़ाई में सरसों का तेल डाल के गर्म करें। तेल गर्म हो जाने पर आंच को धीमा करके पंच फो,अजवाइन ,हींग ,हल्दी ,लाल मिर्च और फिर पीसी दाल डाले। आंच को मध्यम कर दें। 
  • दाल में धनिया पाउडर ,गरम मसाला और नमक डाल के मिलाये। 12 से 15 मिनट चला चला के भूनें। 
  • आप का कचौड़ी स्टफिंग तैयार हैं। 
  • कढ़ाई में रिफाइंड आयल डाल के गर्म करें। तेल गर्म हो जाने पर आंच को धीमा कर दें। 
  • आटे की छोटी छोटी लोई बनाये। 

  • लोई को कटोरी का आकार दें और उसमें दाल का मिश्रण आधा चम्मच डाल के बंद कर दें। 
  • 2 से 2.5 इंच बड़ी कचौड़ी बेले। 
  • कढ़ाई में कचौड़ी को डालें। एक बार में उतनी ही कचौड़ी डाले जितनी कचौड़ी तेल में डूब जाये। 
  • गैस को बीच बीच में थोड़ा तेज कर सकते हैं। 
  • कचौड़ी को बीच बीच में पलते रखे। दोनों ओर हल्का ब्राउन हो जाने पर उरद की कचौड़ी को तेल से निकाल लें। इसी प्रकार सभी उडद दाल की कचौड़ी बना लें। 
  • गरमा गरम दम आलू के साथ उरद दाल की कचौड़ी को परोसे। 

सुझाव :

  • आटे के स्थान पर मैदा का भी प्रयोग कर सकते हैं। 
  • दाल के भूने मिश्रण को 15 से 20 दिन फ्रीज में रख के प्रयोग में ला सकते हैं। 




फरा ( Fara Recipe )

आटे का फरा .....आप सब के लिए ..

सामग्री :

  • आटा - 400 ग्राम या 4 कप 
  • पानी - आवश्कतानुसार 

स्टफिंग सामग्री 

  • चने की दाल - 1 कटोरी या 100 ग्राम 
  • लहसुन - 12 से 15 कली 
  • अदरक - 1.5 इंच 
  • हरी मिर्च - 2 
  • हींग - आधा चम्मच 
  • हल्दी - आधा चम्मच 
  • जीरा पाउडर - आधा चम्मच 
  • नमक - स्वादानुसार 

फरा तलने के लिए 

  • राइ - 1 चम्मच 
  • तेल - 1 बड़ा चम्मच 


विधि :

  • चने की दाल को साफ करके पानी से धो लें। 1 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। 
  • समय होने पर दाल से पानी निकाल दें। 
  • मिक्सी के जार में दाल ,लहसुन ,अदरक ,हरी मिर्च ,हींग ,हल्दी ,जीरा पाउडर और नमक डाल के पिस लें। आप का फरा का स्टफिंग तैयार हैं। 
  • दाल में पानी नहीं डालें। दाल को सूखा पिसे। 

  • एक बर्तन में आटा ले और आवश्कतानुसार पानी डाल के आटे को नरम गूथ लें। 20 से 30 मिनट आटे को ढक के रखें।
  • एक बड़े भगोने में 4 ग्लास पानी डाल के गर्म करें। 
  • आटे की छोटी छोटी लोई बनाये और छोटी छोटी पूरी बेले। 

  • पूरी में 1 चम्मच दाल का मिश्रण डाल के मोड़ दें जैसे गुझिया मोड़ी जाती हैं। और किनारे किनारे दबा दें जिससे दाल बाहर न आये। इसी प्रकार सभी फारे बना लें। 
  • फारे को गर्म पानी में डाल के मध्यम आंच पर 10 से 12 मिनट पकाये। प्लेट से भगोने को आधा ढक दें।
  • समय होने पर फरा को छन्नी वाले बर्तन में छान लें। फारे को 10 मिनट बाद ही तले। 
  • एक कढ़ाई में तेल डाल के गर्म करें। गर्म हो जाने पर राइ डालें। 
  • फिर फरा डाल के मध्यम आंच पर 5 से 8 मिनट भूनें। 

  • फरा को प्लेट में निकाल लें। 
  • फरा को काट के या बिन काटे ही परोसे। फरा को बिन तले भी परोस सकते हैं 
सुझाव :
  • दाल पीसते वक्त पानी का प्रयोग न करें। 
  • आप लाल मिर्च पाउडर भी डाल सकते हैं। 
  • जीरा पाउडर के स्थान पर गरम मसाला आधा छोटा चम्मच डाल सकते हैं। 
  • तड़के में करी का पत्ता भी डाल सकते हैं। 


Friday 27 May 2016

लच्छा पराठा ( Lachcha Paratha )

 नाश्ता हो या रात का खाना पराठे खाने में तो मजा ही आता हैं। तो क्यों न आज लच्छा पराठे बनाया जाये .....

सामग्री :

  • आटा - 1 कोटरी 
  • मैदा - आधी कटोरी 
  • अजवाइन - आधा चम्मच 
  • कसूरी मेथी - 1 चम्मच 
  • नमक - आधा चम्मच या स्वादानुसार 
  • तेल - 2 चम्मच और पराठे में लगाने के लिए 
  • पानी - आवश्कतानुसार 

विधि :

  • एक बर्तन में आटा ,मैदा ,अजवाइन ,कसूरी मेथी ,नमक और 2 चम्मच तेल डाल ले और आवश्कतानुसार पानी डाल के आटे को नरम गूथ लें। 20 से 30 मिनट आटे को ढक के रखें।

  • गूंथे हुए आटे की ( रोटी की लोई से बड़ी ) लोइया बनाये।

  • आटे का परोथन लगा के लोई को जितना  बड़ा बेल सकती हैं उतनी बड़ी रोटी बेल लें। 
  • रोटी पर 1 चम्मच तेल लगाए। 
  • फिर रोटी की छोटी छोटी प्लेट ( मोड़ें ) बनाए। रोटी को गोल गोल मोड़ना नहीं हैं बल्कि जैसे साड़ी की प्लेट बनाते हैं वैसे बनाना हैं। 
  • ये एक लम्बा सा पटी जैसा हो जायेगा। इसे रोल करके एक चकरी जैसी लोई बना लें। इसी प्रकार सभी लोई बना लें। 
  • लोई को बेले (आटे का परोथन न लगाए ) या आवश्यकता हो तो चौके पे तेल लगा लें जिससे लोई बेलते वक्त चिपके न। रोटी से थोड़ा मोटा ही पराठे को बेले। 
  • तवा को मध्यम आंच पर गरम करें। 
  • पराठे को गरम तवा पर डालें। 1 मिनट बाद पराठा को पलट दें और तेल लगा के दूसरी तरफ भी तेल लगाये। पराठा को पलट पलट और चम्मच से दबा दबा कर सुनहरा पीला और लाल होने तक सेके। इसी प्रकार सभी पराठे आप सेक लें।

  • आप के लच्छा पराठे तैयार हैं। पराठा को हाथो से दबाने पर पराठे के लच्छे खुल जाते हैं। 
  • चटनी ,आचार ,दही ,या सब्जी के साथ लच्छा पराठा को परोसे। 

सुझाव :


  • आप केवल नमक ही डाल के लच्छा पराठा बना सकते हैं। 
  • पराठा को हाथो से दबाने पर पराठे के लच्छे खुल जाते हैं। आप ऐसा करके भी लच्छा पराठे को परोस सकते हैं। 
  • इतने आटे में 5 से 6 लच्छा पराठे बनेगे। 







Friday 20 May 2016

गोलगप्पा या पानी पूरी ( Golgappa Ya Pani Puri Recipe )

गोलगप्पा ..मजा आ गया।

सामग्री :


  • सूजी - 250 ग्राम 
  • मैदा - 2 चम्मच 
  • बेकिंग पाउडर - 1/4 चम्मच 
  • नमक -1/4 चम्मच 
  • आयल/तेल  - 2 चम्मच और तलने के लिए 
  • पानी - आवश्यकतानुसार 


विधि :


  • सूजी ,मैदा ,बेकिंग पाउडर और नमक डाल के मिलाये। 
  • थोड़ा थोड़ा पानी डाल के नरम आटा गूँथ लें। 
  • 2 चम्मच तेल आटे में डाल के आटे को चिकना कर लें। 30 मिनट के लिए ढक्कन से ढक के रखे। 
  • कढ़ाई में तेल डाल के गर्म करें। 
  • तेल गर्म हो जाने पर आंच को मध्यम कर दें। 
  • आटे की छोटी छोटी लोई बना लें। और छोटी छोटी (1 .5 इंच के लगभग  ) पूरी बेल लें। 
  • गर्म तेल में डाल के हल्के हाथ से पलटे से दबा के पूरी को फुलाये और 1 से 2 मिनट पकाने के बाद पलट दें। 
  • दोनों ओर हल्का हल्का लाल होने पर निकाल लें। 
  • इसी प्रकार सभी गोलगप्पे बना लें। 




Saturday 14 May 2016

एग मटर करी (Egg Matar Curry Recipe )

सबके मुंह में पानी आएगा ,जब आप बनायेगे एग मटर करी .......

सामग्री :


  • उबला अण्डा (Egg) - 8 
  • हरी मटर - 100  ग्राम या 1 कप 
  • प्याज - 3 बड़े या 4 मध्यम आकार के 
  • लहसुन - 8 से 10 कली 
  • अदरक - 1 इंच 
  • हरी धनिया - सजाने के लिए 
  • तेज पत्ता - 1 से 2 
  • छोटी इलायची - 1 
  • बड़ी इलायची - 1 
  • खड़ा जीरा - 1 छोटा चम्मच 
  • मीट मसाला - 2  चम्मच 
  • गरम मसाला -आधा छोटा चम्मच 
  • हल्दी - 1/4 चम्मच  
  • लाल मिर्च - 1 चम्मच या आवश्कतानुसार 
  • नमक - आवश्कतानुसार 
  • पानी 
  • तेल 



विधि :


  • उबले एग का छिलका निकाल के साफ कर लें। 
  • एग को हल्का हल्का काटे वाले चम्मच से छेद कर लें और फिर थोड़े से तेल में लाल होने तक तले । 


  • प्याज ,लहसुन , अदरक और आधा कप पानी को मिक्सी के जार में डाल के पीस लें। 


  • एक भगोने  में 4 बड़ा चम्मच तेल डाल के गरम करें। 
  • गरम तेल में तेज पत्ता ,जीरा ,छोटी इलायची ,बड़ी इलायची डाले और आंच को मध्यम कर के प्याज का मिश्रण डाल के 2से 3 मिनट भून के आंच धीमी कर दें। 
  • मीट मसाला  ,हल्दी ,लाल मिर्च ,नमक डाल के चलाये और फिर मटर  डाल के भूनें,जब तक मसाला तेल न छोड़ दें। 


  • मसाले में 3 कप पानी , तला हुआ अण्डा (एग ) और गरम मसाला डालें। 


  • भगोने को ढक्कन से ढक के एग मटर करी को 10 से 15 मिनट धीमी आंच  पर पकाये। और फिर गैस बंद कर दें। 
  • ढक्कन को 5 मिनट बाद ही हटाये। 
  • बाउल में एग मटर करी निकाल के हरी धनिया से सजा के परोसे। 


सुझाव :

  • आप जिस तेल में अण्डा तले हैं उसी तेल में अण्डे की करी बना सकते हैं। 





Friday 13 May 2016

नान ( Naan Recipe )

अब आप भी बना सकते हैं ....नान .

सामग्री :

  • मैदा  - 250 ग्राम 
  • दही - 4 चम्मच
  • गुनगुना पानी  - 50  ग्राम या आधा कप
  • चीनी ( Sugar ) - आधा चम्मच
  • ड्राई एक्टिव यीस्ट ( Dry Active Yeast ) - आधा चम्मच
  • नमक ( Salt ) - आधा चम्मच
  • रिफाइंड आयल ( Oil )- 2 चम्मच
  • हरी धनिया - आवश्यकतानुसार 
  • देशी घी या  बटर -आवश्यकतानुसार 
  • पानी ( Water ) - आवश्यकतानुसार 




विधि :


  • गुनगुने पानी में चीनी ,यीस्ट डाल के मिलाये और 10 मिनट के लिए रख दें। 
  • मैदा को छान के एक बड़े बर्तन में रखें। मैदा में दही ,नमक डाल के मिला लें।


  • 10 मिनट हो जाने पर यीस्ट पानी को मैदा में डाल के साने और फिर पानी डाल के आटा को हल्का सा गिला गूंथे। आप उसको 4 से 5 मिनट अच्छे से साने। रिफाइंड आयल को डाल के मैदा आटा में अच्छे से मिलाये। आटा नरम हो जायेगा और अच्छे से गूथ जायेगा। 

         


  • गूथे हुए आटे को एक बड़े बर्तन में रखे और ऊपर से हल्का से रिफाइंड आयल लगाए। 
  •  ढक्क्न से ढक के गर्म स्थान पर 2 घंटा रखे। 
  • समय हो जाने पर आप देखेगे कि आटा दोगुना हो गया हैं। 



  • हाथ में मैदा लगा के आटे की छोटे सन्तरे जैसे लोई बना लें। इतने आटे में 8से 10  लोई बन जायेगे। लोईया को मैदा लगी प्लेट पर रखें।

  • 10 से 15 मिनट बाद लोई को रोटी जैसे बेले ,पर थोड़ा मोटा बेल लें। आप लोई को गोल या अंडाकार बेल सकते हैं। 



  • तवा को मध्यम आंच पर गर्म करें। 
  • बेली गई लोई के एक तरफ हल्का हल्का पानी लगा दें और पानी लगे हिस्से को तवा पर रखें। जिससे नान तवा पर चिपक जाये। 

  • 1 से 2 मिनट बाद तवा को पलट के नान को सेक लें। गैस और तवा के मध्य 2 इंच की दूरी हो। इससे नान जलेगा नहीं और अच्छे से पक जायेगा। 

  • तवा से नान निकाल के ऊपर से देशी घी या बटर लगा के हरी धनिया से सजा के परोसे। 


सुझाव :


  • ड्राई एक्टिव यीस्ट ( Dry Active Yeast ) न हो तो 100 ग्राम दही ,आधा छोटा चम्मच बेकिंग सोडा ,आधा छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर डाल के मैदा को सान लें।  ढक्क्न से ढक के गर्म स्थान पर 3 से 4 घंटा रखे। 
  • आप गूंथे आटे को फ्रीज में रख सकते हैं और जब बनाना हो नान तब फ्रीज से निकाल के बनाये पर फ्रीज में तभी रखे जब आप देखेगे कि आटा दोगुना हो गया हैं। 

Saturday 7 May 2016

प्याज का पराठा ( Pyaj Ka Paratha Recipe )

कल के नाश्ते में क्या बन रहा हैं ? हम तो प्याज का पराठा बना रहे हैं और आप ..................

सामग्री :

  • आटा -250 ग्राम या 2 कप  
  • प्याज - 2 बड़ी  ( बारीक कटी हुई )
  • लहसुन - 3 से 4 कली (बारीक कटा हुआ )
  • हरी मिर्च - 2 से 3 (बारीक कटी हुई )
  • हरी धनिया  - 2 चम्मच (कटी हुई )
  • अजवायन - आधा छोटा चम्मच
  • मंगरैल या कलौंजी  - आधा  छोटा चम्मच 
  • चाट मसाला - आधा छोटा चम्मच 
  • नमक - स्वादानुसार 
  • पानी - आवश्कतानुसार 
  • तेल या रिफाइंड आयल - 2 चम्मच आटा में डालने के लिए और थोड़ा सा पराठे में लगाने के लिए 


विधि :


  • प्याज ,लहसुन ,हरी मिर्च ,हरी धनिया को बारीक बारीक काट लें। 



  • एक बर्तन में आटा लें। उसमें कटा हुआ प्याज ,लहसुन ,हरी मिर्च ,हरी धनिया ,अजवायन ,मंगरैल या कलौंजी ,चाट मसाला और नमक डाल के पानी के सहारे मुलायम या नरम आटा गूँथ लें।  15 से 20  मिनट आटे को ढक के रखें।




  • तवा को मध्यम आंच पर गर्म करें। 
  • आटे की बड़ी बड़ी लोइया बना लें। 



  • जैसे रोटी बेली जाती हैं वैसे बेल लें पर पराठे को थोड़ा मोटा बेले। 



  • तवे पर पराठा डाले और दोनों तरफ सेक लें। फिर दोनों ओर तेल लगा के लाल होने तक सेके। पराठे को पलटे से बीच बीच दबा दबा के सेके और पलट कर सेके। जिससे प्याज का पराठा अच्छे से सिक जाये। 
  • यदि तवा ज्यादा गर्म हो जाये तब आंच को धीमा कर दें। पराठे को मध्यम आंच ही बनाये ,तेज पर नहीं। 
  • इसी प्रकार सभी पराठे बना लें। 



  • प्याज के पराठे को दही या आचार के साथ परोसे। 

सुझाव :


  • आप धनिया के स्थान पर कसूरी मेथी या पुदीना भी डाल सकती हैं।