Wednesday 16 March 2016

बैंगन की कलौंजी ( Baingan Ki Kalonji Recipe )

सामग्री :


  • लम्बे बैंगन - 8 से 10 या 500 ग्राम 
  • प्याज - 2 मध्यम आकार के 
  • लहसुन - 4 से 5 कली 
  • अदरक - 1 इंच 
  • सौंफ - 1/4 चम्मच 
  • मेथी - 1/4 चम्मच 
  • मगरेल - 1/4 चम्मच
  • सरसों के दाने - 1/4 चम्मच 
  • सूखी धनिया पाउडर - आधा  चम्मच
  • आमचूर पाउडर - आधा चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर - आधा चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार
  • तेल -  1 बड़ा चम्मच




विधि :

  • सबसे पहले लम्बे बैंगन ,प्याज ,लहसुन ,अदरक को साफ कर पानी से धो लें। बैंगन के डंठल न काटे। 


  • प्याज ,लहसुन ,अदरक ,सौंफ ,मेथी ,मगरेल ,सरसों के दाने ,सूखी धनिया पाउडर ,आमचूर पाउडर और 1 बड़ा चम्मच पानी मिक्सी जार में डाल के दरदरा पीस लें। पिसे मसाले में 1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर ,नमक मिलाये। 



  • बैंगन में लम्बा लम्बा चीरा लगाये। 


  • चीरा लगे बैंगन में जो मसाला बनाया हैं उसे भरें। 


  • कढ़ाई में तेल डाल के गर्म करे। जब तेल गर्म हो जाये तब आंच को धीमा करके मसाला भरे बैंगन कढ़ाई में एक एक रखें। और ऊपर से बचा लाल मिर्च पाउडर ,हल्का सा नमक ( ध्यान रखे की पहले मसाले में नमक डाल चूके हैं ) डालें। ढक्क्न से ढक दें।





  •  5 मिनट बाद बैंगन को पलट दें और ढक्क्न से ढक दें। जब बैंगन अच्छे से गल जाये या पक जाये तो गैस बंद कर दें। ढक्क्न को 5 से 8 मिनट बाद ही हटाये। 


  • बाउल या प्लेट में निकाल के परोसे। 

सुझाव :

  • जो लोग लाल मिर्च नहीं खाते हैं वे हरी मिर्च डाल सकते हैं। 
  • छोटे गोल बैंग को भी यही मसाला भर के बना सकती हैं। 
  • ध्यान रखे कि बैंगन को धीमी आंच पर ही पकाये। जिससे बैंगन जले न और अच्छे से पक जाये। 

No comments:

Post a Comment