Showing posts with label कसूरी मेथी की पूरी (Ksuri Methi Ki Puri Recipe). Show all posts
Showing posts with label कसूरी मेथी की पूरी (Ksuri Methi Ki Puri Recipe). Show all posts

Thursday, 4 February 2016

कसूरी मेथी की पूरी (Ksuri Methi Ki Puri Recipe)

कसूरी मेथी की पूरी (Ksuri Methi Ki Puri Recipe)

सामग्री :

  • आटा - 250 ग्राम या 2.5 कप 
  • कसूरी मेथी - 2 बड़े चम्मच 
  • अजवाइन - 1 छोटा चम्मच 
  • नमक - स्वादानुसार 
  • पानी - आवश्कतानुसार 
  • तेल - आटा में डालने के लिए 2 बड़ा चम्मच और तलने के लिए 





विधि:
  • आटे में कसूरी मेथी ,अजवाइन ,नमक और तेल डाल के मिलाये। 
  • आवश्कतानुसार पानी डाल के आटे को नरम गूंथ लें। 10 से 15 मिनट के लिए रख दें। 
  • कढ़ाई में तेल डाल के गरम करें। 
  • गूंथे आटे की छोटी छोटी लोइयां बना ले और आटा लगा के पूरी को (4 इंच ) बेल के गरम तेल में डाल के हिलाते रहे जब पूरी फुल जाये तो  उसे पलटे और हल्के लाल होने पर निकाल लें। 
  • इसी प्रकार सभी पूरी बना लें। 
  • दम आलू और धनिया की चटनी के साथ परोसे। 

टिप्स :

  • ताजी मेथी का प्रयोग कर सकते हैं।