Wednesday 24 February 2016

मूली का पराठा ( Mooli Ka Paratha )

सामग्री :


  • आटा - 300 ग्राम या 3 कप
  • पानी
  • मूली - 3 से 4
  • प्याज - 1 मध्यम आकार का
  • लहसुन - 6 से 8 कली 
  • अदरक - 1 इंच 
  • हरी मिर्च - 1 से 2
  • हरी धनिया - 2 चम्मच
  • भूना जीरा पाउडर - 1 छोटा चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार 
  • तेल 





विधि :


  • एक बर्तन में आटा ले और आवश्कतानुसार पानी डाल के आटे को नरम गूथ लें। 20 से 30 मिनट आटे को ढक के रखें।
  • मूली को छील ले साथ ही प्याज ,लहसुन ,अदरक को भी। मूली ,प्याज ,लहसुन ,अदरक ,हरी मिर्च ,हरी धनिया को अच्छे से धो लें।
  • मूली और अदरक को कद्दूकस करे। यदि कद्दूकस की हुई मूली में पानी हो तो उसे निचोड़ दें। प्याज ,लहसुन ,हरी मिर्च ,हरी धनिया को छोटा छोटा काट लें। सभी सामग्री को मिलाये और भुना जीरा ,नमक भी मिला दें।








  • तवा को मध्यम आंच पर गरम करें। गूंथे हुए आटे की ( रोटी की लोई से बड़ी ) लोइया बनाये।लोई के मध्य में 1 चम्मच मूली का मिश्रण भरें और लोई को बंद कर दें।
  • आटे का परथन लगा के मूली का पराठा बेले ,जैसे रोटी बेली जाती हैं। पराठे को गरम तवा पर डालें। 1 मिनट बाद पराठा को पलट दें और तेल लगा के दूसरी तरफ भी तेल लगाये। पराठा को पलट पलट कर सुनहरा पीला और लाल होने तक सेके। इसी प्रकार सभी पराठे आप सेक लें।
  • पराठे को चटनी या आचार आदि के साथ परोसे।

सुझाव :


  • 3 से 4 दिन पहले  की मूली हो तो उसका प्रयोग करे क्योंकि मूली का पानी सूख जाता हैं जिससे मूली का पानी निचोड़ना नहीं पड़ता।
  • मूली के पानी का प्रयोग आटा सनने में भी कर सकते हैं। जिससे पराठे और भी अच्छे बनेगे।
  • मूली के मिश्रण में चाट मसाला भी मिला सकते हैं।
  • मूली के मिश्रण को 1 चम्मच तेल में भून के भी डाल सकते हैं। परन्तु कच्ची मूली ज्यादा फायदेमन हैं।


No comments:

Post a Comment