Friday 26 February 2016

पनीर लाबब्दार ( Paneer Lababdar Recipe )

सामग्री :                                                             4 से 5 लोगों के लिए


  • पनीर - 250 ग्राम
  • प्याज - 3 मध्यम आकार के 
  • लाल टमाटर - 2 मध्यम आकार का 
  • लहसुन - 6 से 8 कली 
  • अदरक - 1 इंच 
  • तेज पत्ता - 1 
  • जीरा - 1 छोटा चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच 
  • हल्दी पाउडर - 1 छोटा चम्मच 
  • गरम मसाला - 1 चम्मच 
  • कॉर्न फ्लौर ( Corn Flour ) - आधा चम्मच (यदि हो तो )
  • कसूरी मेथी - 1 चम्मच 
  • नमक - स्वादानुसार 
  • तेल 
  • पानी 




विधि :

  • सबसे पहले आप प्याज ,लहसुन ,अदरक को छील लें। प्याज ,टमाटर ,लहसुन ,अदरक को अच्छे से धो के प्याज और टमाटर को अलग अलग काट लें। लहसुन और अदरक को छोटा छोटा एक साथ काट ले या कूट लें। पनीर को अपने अनुसार काट लें। हो सके तो पनीर को थोड़ा बड़ा ही काटे। 
  • एक कढ़ाई में 1 बड़ा चम्मच तेल डाल के गरम करे। तेल गरम हो जाने पर आंच धीमा करके जीरा डाल के हल्का लाल करे और फिर कटी प्याज डाल के 3 से 4 मिनट मध्यम आंच पर भूनें। कटा या कूटा लहसुन ,अदरक डाल के 1 मिनट भूनने के बाद टमाटर ,लाल मिर्च पाउडर ,हल्दी पाउडर ,गरम मसाला डाल के 2 से 3 मिनट फिर भून के गैस बंद कर दें। 
  • जब मिश्रण हल्का सा ठंडा हो जाये तब थोड़ा सा पानी मिला के मिश्रण को मिक्सी में महीन और चिकना पीस के पेस्ट बना लें। 
  • उसी कढ़ाई में 1 बड़ा चम्मच तेल डाल के गरम करे ,तेज पत्ता और पेस्ट डाल के भूनें। नमक ,कॉर्न फ्लौर ( Corn Flour ) को आधा कप पानी में घोल के डालें । जब मसाला तेल छोड़ दे तब  अपने अनुसार या 2 से 3 कप पानी डाल के एक उबाल लाये।आंच को धीमा करके कटे हुए पनीर और कसूरी मेथी डाल के ढक्क्न से ढक दें। 4 से 5 मिनट पका के गैस बंद कर दें।4 से 5 मिनट के बीच में एक बार पनीर को हल्के हाथ से चम्मच से चला दें। जिससे पनीर कढ़ाई में पकड़े न। 
  • 5 से 10 मिनट बाद ही ढक्क्न हटा के पनीर लाबब्दार को बाउल में निकाल लें। 
  • हरी धनिया से सजा के परोसे। 

सुझाव :

  • कॉर्न फ्लौर ( Corn Flour ) को पानी और दूध दोनों में से किसी एक में घोल के डाल सकते हैं। 

    No comments:

    Post a Comment