Saturday 30 April 2016

एग रोल ( Egg Roll Recipe )

सामग्री : (  दो एग का एक एग रोल )                  4 से 5 लोगों के लिए 

              

  • आटा या मैदा - 400 ग्राम या 4 कप 
  • नमक - 1 छोटा चम्मच 
  • रिफाइंड आयल - 2 से 3 चम्मच 
  • पानी - आवश्कतानुसार 
  • अंडा ( एग ) -8 से 10 या अपने अनुसार 
  • प्याज - 2 से 3 बड़े आकार के  ( बारीक़  कटा हुआ और 1 प्याज लछे में कटा हुआ )
  • शिमला मिर्च - 2  ( बारीक़  कटा हुआ )
  • हरी मिर्च - 1 से 2 ( छोटा छोटा कटा हुआ )
  • हरी धनिया - 3 चम्मच ( कटी  हुई )
  • काली मिर्च - 1चम्मच 
  • टोमेटो सॉस 
  • नमक - स्वादानुसार 
  • तेल या बटर  


विधि :

  • एक बर्तन में आटा ,1 छोटा चम्मच नमक और 3 चम्मच आयल ले और आवश्कतानुसार पानी डाल के आटे को नरम गूथ लें। 20 से 30 मिनट आटे को ढक के रखें।
  • आटे की लोई बना के बड़ी बड़ी रोटी बेल लें। तावे पर रोटी को  हल्का हल्का दोनों तरफ सेख लें। इसी प्रकार सभी रोटी बना लें। 
  • एक बाउल में अण्डे को फोड़ के निकाल लें। प्याज ,शिमला मिर्च ,हरी मिर्च ,हरी धनिया ,काली मिर्च ,नमक डाल के अच्छे से मिलाये या 1 से 2 फेट लें। 

  • एक नॉन स्टिक पैन में तेल या बटर डाल के गरम करे। तेल गरम हो जाने पर आंच को मध्यम कर अण्डे का मिश्रण डालें और उसके ऊपर रोटी डाल के रोटी पर हल्का सा तेल लगाए। 

  • 1 मिनट बाद रोटी लगे अंडे को पलट दे आंच  धीमा कर दें। आमलेट पर सॉस और कटी लछे वाली प्याज डाल के मिला दें। 

  • प्लेट में निकाल के रोल बना लें। चाहे तो पेपर नेपकिन लगा दें। 
  • आप का एग रोल तैयार हैं। 

सुझाव :

आप अपने मनपसंद सब्जी डाल सकते हैं। 
आप चाहे तो 1 ही अंडे का एग रोल बनाए ,बस रोटी को थोड़ा छोटा कर दें। 




No comments:

Post a Comment