Saturday, 6 February 2016

पोहा ( Poha Recipe )

पोहा ( Poha Recipe )

सामग्री :                                                          3 से 4 लोगों के लिए 


  • पोहा या चूरा - 200 ग्राम या 2 कप ( beaten rice or Flattened rice )
  • मटर - 100 ग्राम या 1 कप 
  • मूंगफली - 50 ग्राम या आधा कप (भूनी हुई )
  • आलू - 1 मध्यम आकार का 
  • प्याज - 1 मध्यम आकार का 
  • गाजर - 1 मध्यम आकार की 
  • करी पत्ता - 5 से 6 
  • हरी मिर्च - 1 से 2 
  • राई - 1/4  चम्मच  
  • हल्दी - आधा छोटा चम्मच 
  • चीनी - आधा छोटा चम्मच 
  • किशमिश - 8 से 10 ( छोटे कटे हुए )
  • नमक - स्वादानुसार 
  • तेल - 2 बड़े चम्मच 




विधि :

  • सबसे पहले पोहा को जाली वाले बर्तन में डाल के 2 से 3 बार धो के रखें। 
  • आलू ,प्याज ,गाजर को पानी से धो के छोटे छोटे टुकड़ो में काट लें। करी पत्ता को भी धो लें। 
  • कढ़ाई में तेल डाल के गरम करें। 
  • आंच को धीमा कर के राई डालें और फिर करी पत्ता डाल के कटे प्याज ,हरी मिर्च डालें। आंच मध्यम कर दें। 3 से 4 मिनट तक भूनें।
  • प्याज लाल न करें। 
  •  आलू ,गाजर ,मटर डाल के तब तक भूनें जब तक आलू पक न जाये। ढक के पका सकते हैं। 
  • चीनी ,हल्दी और मूंगफली डाल के मिलाये। 
  • नमक डाल के मिलाये और तुरंत पोहा भी मिला दें। ऐसा करने से नमक सभी में एक समान मिलता हैं। पोहा देर से डालने पर आलू में नमक अधिक और पोहे में कम हो जाता हैं । 
  • किशमिश डाल के मिलाये और 2 से 3 मिनट चला के भूनें। 
  • गैस बंद कर दें। 
  • बाउल में  निकाल के हरी धनिया से सजा के परोसे। 

सुझाव :

  • पोहा हल्का सा मोटा हो। महीन न हो। 
  • पोहा को पानी में भिगो के न रखें क्योंकि पोहा अधिक गल जाला हैं। 
  • मसाला का प्रयोग न करें। 




शाही मटर मशरुम मसाला ( Shahi Matar Mushroom MasalaRecipe )

शाही मटर मशरुम मसाला ( Shahi Matar  Mushroom Masala Recipe )

सामग्री :

  • मशरुम - 200 ग्राम या 2 कप 
  • हरी मटर - 150 ग्राम या 1.5 कप 
  • प्याज - 3 बड़े या 4 मध्यम आकार के 
  • लहसुन - 8 से 10 कली 
  • अदरक - 1 इंच 
  • हरी धनिया - सजाने के लिए 
  • तेज पत्ता - 1 से 2 
  • मीट मसाला - 2  चम्मच 
  • गरम मसाला - 1 चम्मच 
  • हल्दी - 1/4 चम्मच  
  • लाल मिर्च - 1 चम्मच या आवश्कतानुसार 
  • नमक - आवश्कतानुसार 
  • पानी 
  • तेल 



विधि :

  • मशरुम को साफ कर छोटे टुकड़ो में काट लें। एक बर्तन में 2 कप पानी और मशरुम डाल के 1 उबाल तक उबालें।  जिससे मशरुम पुरी तरह साफ हो जाए। 
  • प्याज ,लहसुन , अदरक और आधा कप पानी को मिक्सी के जार में डाल के पीस लें। 
  • एक कुकर में 4 बड़ा चम्मच तेल डाल के गरम करें। 
  • गरम तेल में तेज पत्ता डाले और आंच मध्यम कर के प्याज के मिश्रण का पेस्ट डाल के 4 से 5 मिनट भून के आंच धीमी कर दें। 
  • मीट मसाला ,गरम मसाला ,हल्दी ,लाल मिर्च ,नमक डाल के चलाये और फिर मशरुम,मटर  डाल के भूनें। जब तक मसाला तेल न छोड़ दें। 


  •  2.5 कप या 250 ग्राम पानी डाल के प्रेशर लगा दें। 
  • 4 से 5 सीटी के बाद गैस से उतार लें। 
  • प्रेशर ख़त्म होने पर कुकर खोलें। 
  • शाही मटर मशरुम मसाला को बाउल में निकाल के हरी धनिया से सजा के परोसे। 

सुझाव :

  • मशरुम गन्दा हो तो आटा या मैदा डाल के मले और पानी से धो दें। 
  • मीट मसाला का अधिक प्रयोग कर रहे हो तो गरम मसाला का प्रयोग न करें। 
  • हो सके तो MDH मीट मसाला और  देगी मिर्च का प्रयोग करें। 




Friday, 5 February 2016

मुग़लई काजू करी ( Mughlai Kaju Curry Recipe )

मुग़लई काजू करी ( Mughlai Kaju Curry Recipe )

सामग्री :                                                 2 से 3 लोगों के लिए 

काजू - 150 ग्राम ( दों टुकड़ो में )
प्याज  - 2 बड़े आकार के 
लहसुन - 5 से 6 
अदरक - 1 इंच 
टमाटर -1 मध्यम आकार का 
मावा - 1 बड़ा चम्मच या 
दूध - आधा कप
तेज पत्ता - 1 से 2  
मीट मसाला - 2 चम्मच 
गरम मसाला - 1 छोटा चम्मच  
हल्दी - आधा से कम छोटा चम्मच 
लाल मिर्च - १ छोटा चम्मच 
नमक - स्वादानुसार 
हरी धनिया - ऊपर से डालने के लियें 
बटर या देशी घी - 1 चम्मच 
तेल 
पानी  




विधि :

कढ़ाई में 1 चम्मच तेल डाले और गरम करके आंच धीमी कर काजू को 1 से 2 मिनट भून लें। काजू को लाल न करें। 
उसी कढ़ाई में 1 बड़ा चम्मच तेल डाल के गरम करे और प्याज ,लहसुन ,अदरक सुनहरा लाल होने तक भूने। अब टमाटर डाल के 1 मिनट और भून लें। गैस को बंद कर दें।  
5 मिनट बाद या ठण्डा होने पर पीस लें। 
फिर उसी कढ़ाई में 2 बड़ा चम्मच तेल डाले और गरम करें। 
अब तेज पत्ता डाले और फिर प्याज आदि मिश्रण के पेस्ट को डालें। आंच को मध्यम कर दें। 
मीट मसाला ,गरम मसाला ,हल्दी ,लाल मिर्च ,नमक डाल के भूने ,जब तक मसाला तेल न छोड़ दें। 
मसाले में मावा या दूध ( कोई एक ) डाल के 1 से २ मिनट भूनें। 
मसाले में काजू और 2 कप ( 200 ग्राम ) पानी डालें। 
आंच को धीमा कर 5 से 6 मिनट ढक के पकाये। 
गैस बंद करने के 5 मिनट बाद ढकन हटायें। 
बाउल में निकाल के ऊपर से हरी धनिया और 1 चम्मच बटर या देशी घी डाल के परोसे। 



Thursday, 4 February 2016

कसूरी मेथी की पूरी (Ksuri Methi Ki Puri Recipe)

कसूरी मेथी की पूरी (Ksuri Methi Ki Puri Recipe)

सामग्री :

  • आटा - 250 ग्राम या 2.5 कप 
  • कसूरी मेथी - 2 बड़े चम्मच 
  • अजवाइन - 1 छोटा चम्मच 
  • नमक - स्वादानुसार 
  • पानी - आवश्कतानुसार 
  • तेल - आटा में डालने के लिए 2 बड़ा चम्मच और तलने के लिए 





विधि:
  • आटे में कसूरी मेथी ,अजवाइन ,नमक और तेल डाल के मिलाये। 
  • आवश्कतानुसार पानी डाल के आटे को नरम गूंथ लें। 10 से 15 मिनट के लिए रख दें। 
  • कढ़ाई में तेल डाल के गरम करें। 
  • गूंथे आटे की छोटी छोटी लोइयां बना ले और आटा लगा के पूरी को (4 इंच ) बेल के गरम तेल में डाल के हिलाते रहे जब पूरी फुल जाये तो  उसे पलटे और हल्के लाल होने पर निकाल लें। 
  • इसी प्रकार सभी पूरी बना लें। 
  • दम आलू और धनिया की चटनी के साथ परोसे। 

टिप्स :

  • ताजी मेथी का प्रयोग कर सकते हैं। 



शाही बेसन हलवा (Shahi Besan Halwa Recipe)

शाही बेसन हलवा (Shahi Besan Halwa Recipe)

सामग्री :                                                        4 से 5 लोगों के लिए 

  • बेसन - 1 कप या 100 ग्राम से 
  • चीनी - 1 कप या 100 ग्राम 
  • दूध - 2 बड़ा चम्मच 
  • बदाम - 5 से 6 (कटे हुए )
  • काजू - 4 से 5 (कटे हुए ) 
  • पिस्ता - 3 से 4  (कटे हुए ) 
  • ऑरेंज रंग - 4 से 5 बूंद 
  • घी - 1/3 कप या 70 ग्राम 
  •  पानी -1/3  कप या 70 ग्राम 



विधि :

  • बेसन में 2 चम्मच दूध और 3 चम्मच घी डाल के दोनों हाथों से मिलाये। 
  • एक बर्तन में चीनी और पानी डाल के गैस पर मध्यम आंच पर रखें।  
  • चाशनी को चलाते रहे।
  •  1 चम्मच से चाशनी निकाल के अंगूढ़े और 1 उंगली में लगा के देखे की 1 तार बन रहा हे की नहीं।  जब चाशनी में 1 तार बनने लगे तब आंच से उतार लें।  
  • इसके बाद बेसन को मोटे दानों वाली छन्नी से हाथों के सहारे छाने। ऐसा करने से बेसन महीन नहीं बल्कि मोटे दानों के रूप में हो जाएगे। 
  • कढ़ाई में घी गरम कर बेसन डालें और धीमी आंच पर भूनें। 
  • बेसन को हिलाते रहे ,जिससे वह जले न। 
  • सुनहरा लाल होने तक भूनें और फिर गैस को बंद कर दें। 
  • 1 मिनट बाद गरम चाशनी, ऑरेंज रंग, बदाम को बेसन में डाल के मिला लें। 
  • आवश्कतानुसार ही चाशनी को डालें। चाशनी ज्यादा हो तो न डालें। 
  • एक बाउल में निकाल के ऊपर से कटे काजू, पिस्ता  से सजाए। 
  • 10 से 15 मिनट बाद परोसे। 

टिप्स :

  • बेसन छानने के लिए लोहे या स्टील की छन्नी  का प्रयोग करें। जिससे सूजी छानी जाती हैं। 
  • आवश्कतानुसार कोई भी सूखे मेवे डाल सकते हैं। 





सूजी का हलवा (Suji Ka Halwa)

सूजी का हलवा (Suji Ka Halwa)

सामग्री :                                                      4 से 5 लोगों के लिए 


  • सूजी - 100 ग्राम या 1 कप
  • चीनी - 100 ग्राम या 1 कप
  • घी - 50 ग्राम या आधा कप
  • छोटी इलायची पाउडर - आधे से कम छोटा चम्मच
  • बदाम - 2 से 3 (कटे हुए )
  • काजू - 5 से 6  (कटे हुए )
  • किशमिश -8 से10
  • पानी - 250 ग्राम या 2.5 कप




विधि :


  • एक कढ़ाई में घी डाल के गरम करें और गरम होने पर आंच को धीमा कर दें।
  • सूजी को कढ़ाई में डाल के भूनें। कलछी से सूजी को हिलाते रहें।
  •  सूजी को ब्राउन होने तक भूनें।
  • भूनी सूजी में पहले चीनी और फिर पानी डालें। आंच को मध्यम कर दें।
  • छोटी इलायची ,किशमिश ,कुछ काजू और बदाम डालें।
  •  हलवा को हिलाते रहें।
  • जब पानी सुख जायेगा तो गैस को बंद कर दें।
  • हलवा को बाउल में निकाल के बचे हुए काजू ,बदाम से सजाये और परोसे।

टिप्स :


  • घी के स्थान पर रिफाइंड तेल का प्रयोग कर सकते हैं। 
  • ऊपर से केसर भी डाल सकते हैं ,यदि हो तो। 



Wednesday, 3 February 2016

तंदूरी पनीर टिक्का (Tandoori Paneer Tikka Recipe)

तंदूरी पनीर टिक्का (Tandoori Paneer Tikka Recipe)

सामग्री :                                                          4 से 5 लोगों के लिए 


  • पनीर - 250 ग्राम 
  • ताजी दही -2 बड़ा चम्मच 
  • बेसन - 1 बड़ा चम्मच 
  • अदरक पेस्ट - 1 छोटा चम्मच 
  • लहसुन पेस्ट - 1 छोटा चम्मच 
  • प्याज -1 (बड़ी )
  • टमाटर - 2 
  • कश्मीरी मिर्चा - 2 
  • गरम मसाला - 1 छोटा चम्मच 
  • हल्दी पाउडर - 1 छोटा चम्मच 
  • लाल मिर्च - 1 छोटा चम्मच 
  • चाट मसाला - स्वादानुसार 
  • नमक - स्वादानुसार
  • कुछ लम्बी स्टिक 
  • बटर 
  • तेल 




विधि :


  • प्याज ,टमाटर (बीज हटा के ) ,कश्मीरी मिर्चा (बीज हटा के ) को चकोर आकार (1 x 1 इंच ) में काट लें।
  • पनीर को भी प्याज से थोड़ा बड़ा काट ले और आधा इंच मोटा काटे। 
  • एक बाउल में दही ,गरम मसाला , बेसन ,अदरक लहुसन का पेस्ट ,हल्दी ,नमक ,लाल मिर्च ,1 चम्मच तेल डाल के मिला लें। 
  • बाउल में पनीर डाल के मिलाये और 10 मिनट के लिए रख दे। 
  • ओवन को 180 डिग्री C पर प्री हीट करें। 
  • स्टिक में टमाटर ,प्याज ,कश्मीरी मिर्च ,पनीर को इसी क्रम से 3 बार लगाये। 
  • इसी तरह सभी स्टिक तैयार कर लें। 
  • 180 डिग्री C पर ओवन में 8 से 10 मिनट पकाये। 
  • तंदूरी पनीर टिक्का निकाल के चाट मसाला ,बटर लगा के परोसे। 


ब्रेड के गुलाब जामुन (Bread Ke Gulab Jamun Recipe)

ब्रेड के गुलाब जामुन (Bread Ke Gulab Jamun Recipe)

सामग्री :


  • व्हाइट ब्रेड - 20 पीस 
  • दूध - 1 कप या आवश्कतानुसार 
  • छोटी इलायची पाउडर - आधा छोटा चम्मच 
  • चीनी - 400 ग्राम या 4 कप 
  • बदाम - 4 से 5 कटा हुआ 
  • पानी - 2 कप 
  • तेल  



 विधि :


  • ब्रेड का किनारे का हिस्सा काट दें। 
  • एक बाउल में ब्रेड को मसल ले और दूध मिला के चिकना आटा गूंथ लें। 
  • 10 मिनट के लिए आटे को रख दे। 
  • चाशनी के लिए एक बर्तन में चीनी , 2 कप पानी डाल के मध्यम आंच पर पकाये। 
  • चाशनी को चलाते रहे। 
  •  1 चम्मच से चाशनी निकाल के अंगूढ़े और 1 उंगली में लगा के देखे की 1 तार बन रहा हे की नहीं।  जब चाशनी में 1 तार बनने लगे तब आंच से उतार लें। 
  • कढ़ाई में तेल गरम करे । 
  • ब्रेड के आटे की छोटी छोटी गोली (जामुन ) बना लें। 
  • धीमी आंच पर कढ़ाई के तेल में गोली (जामुन ) डाले और  तेल को हिलाते रहे, जिसके सहारे जामुन हिलता रहेगा। 
  • सुनहरा लाल या ब्राउन हो जाने पर निकाल लें। 
  • 1 मिनट बाद जामुन को चाशनी में डाल दें। 
  • 15 से 20 मिनट बाद बदाम से सजा के बाउल में परोसे। 

टिप्स :


  • ताजी ब्रेड का प्रयोग करें। 
  • दूध गड़ा हो तो अच्छा हैं। 
  • आवश्यकता पड़े तो मैदा का प्रयोग कर सकते हैं। या जब आटा गिला हो जाये तो मैदा को प्रयोग कर सकते हैं। 




तंदूरी गोभी (Tandoori Gobhi Recipe )

तंदूरी गोभी (Tandoori Gobhi Recipe )

सामग्री :                                                        4 से 5 लोगों के लिए 

  • फूलगोभी - 2   
  • ताजी दही - 2 बड़ा चम्मच  
  • लहसुन का पेस्ट  - 2 चम्मच 
  • अदरक का पेस्ट  - 2 चम्मच 
  • कसूरी मेथी - 1 चम्मच ( भूना हुआ )
  • नींबू का रस - आधा चम्मच
  • कटा नींबू - 1
  • प्याज के छल्ले - 4 से 5 
  • गरम मसाला - 1 छोटा चम्मच 
  • हल्दी पाउडर - 1 छोटा चम्मच 
  • लाल मिर्च - 1 छोटा चम्मच 
  • धनिया पाउडर - आधा चम्मच 
  • बेसन -1 बड़ा चम्मच 
  • नमक - स्वादानुसार
  • बटर
  • तेल





विधि :

  • फूलगोभी को बड़े बड़े टुकड़े में काट के पानी से धो लें। 
  • एक बाउल में दही ,लहसुन, अदरक पेस्ट, कसूरी मेथी, नींबू का रस, गरम मसाला, हल्दी पाउडर , लाल मिर्च, धनिया पाउडर, बेसन, नमक, 1 चम्मच तेल डाल के मिला लें। फिर गोभी डाल के अच्छे से मिला लें। 
  • बाउल को ढक के 10 से 15 मिनट के लिए रख दें। 
  • ओवन को 180 डिग्री C पर प्री हीट कर  लें। 
  • ओवन ट्रे ( Oven Trey ) में तेल लगा के गोभी को अलग अलग रखें। 
  • 180 डिग्री पर 15 से 18 मिनट पकाये।
  • गोभी को निकाल के ऊपर से बटर लगा के एक प्लेट में रखें।
  • प्याज के छल्ले और नींबू के साथ परोसे।

टिप्स : 


  • ओवन न हो तो नॉन स्टिक तवा का प्रयोग करें।
  • धीमी आंच पर पकाये।





गोभी कीमा ( Gobhi Keema)

गोभी कीमा ( Gobhi Keema)

सामग्री :


  • फूलगोभी - 1 मध्यम आकार की
  • आलू - 1 मध्यम आकार का  ( उबला हुआ )
  • हरी मटर - 1 कप या 100 ग्राम ( उबली हुई )
  • प्याज - 2 
  • टमाटर - 1  मध्यम आकार का 
  • लहसुन - 5 से 6 कली 
  • अदरक - 1 इंच
  • हरी धनिया - सजाने के लिए 
  • तेज पत्ता - 1 से 2
  • गरम मसाला - 1 छोटा चम्मच
  • मीट मसाला - 2 छोटा चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर  - 1 छोटा चम्मच या स्वादानुसार  
  • हल्दी पाउडर - 1/4  चम्मच 
  • नमक - स्वादानुसार 
  • पानी 
  • तेल 



विधि :


  • फूलगोभी को साफ करके पानी से धो दे।फिर एक साथ गोभी और आलू को कद्दूकस कर ले।
  • प्याज ,लहसुन ,अदरक, टमाटर का पेस्ट बना ले।
  • कढ़ाई में 2 चम्मच तेल डाल के गरम करे ,फिर कद्दूकस गोभी,आलू  को धीमी आंच पर 5 मिनट भून ले। भूरा होने तक। गोभी को एक बर्तन में निकाल ले।
  • उसी कढ़ाई में फिर 2 बड़ा चम्मच तेल डाल के गरम करे। तेज पत्ता डाले और प्याज का पेस्ट डाले और मध्यम आंच पर भूने। 
  • गरम मसाला ,मीट मसाला,लाल मिर्च ,हल्दी ,नमक डाल कर तब तक भूने जब तक मसाला तेल न छोड़ दे। 
  • अब उसमें भूनी हुई गोभी,उबली हरी मटर डाल के 1 मिनट भूने। 
  • आधा कप पानी डाल के ढक के 3 से 4 मिनट पका के गैस बंद कर दे। 
  • 5 मिनट बाद ढकन हटा के कीमा को बाउल में निकाल कर हरी धनिया से सजाये। 

टिप्स :


  • देगी लाल मिर्च का प्रयोग करें। 
  • MDH मीट मसाला का प्रयोग करें। 
  • भूनते समय आंच मध्यम और पकाते समय आंच धीमी रखें। 
  • गैस बन्द करने के बाद तुरन्त ढकन न खोलें। 5 मिनट बाद ढकन खोलें।