Showing posts with label Dal. Show all posts
Showing posts with label Dal. Show all posts

Monday, 29 February 2016

दाल मखनी ( Dal Makhani Recipe )

सामग्री :

  • काली खड़ी उरद दाल - 100 ग्राम या 1 कप 
  • राजमा - 200 ग्राम या 2 कप 
  • बेकिंग सोडा - 1 छोटा चम्मच 
  • दूध (फुल क्रीम ) या क्रीम - आधा कप 
  • प्याज - 2 बड़े 
  • टमाटर - 1 बड़ा 
  • लहसुन - 8 से 10 
  • अदरक - 1 इंच 
  • हरी धनिया - 2 चम्मच ( कटी हुई )
  • हरी मिर्च - 1 से 2 
  • बड़ी इलायची - 1 से 2 
  • छोटी इलायची - 1 से 2 
  • तेज पत्ता - 1
  • हींग - 1/4 छोटा चम्मच  
  • जीरा - आधा चम्मच 
  • हल्दी पाउडर - आधा छोटा चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच 
  • गरम मसाला - 1 छोटा चम्मच 
  • नमक - स्वादानुसार 
  • तेल या देशी घी - 2 बड़ा चम्मच 
  • बटर - 1 चम्मच 
  • पानी 



विधि :


  • काली खड़ी उरद दाल और राजमा को धो के पानी में 5 से 6 घंटे या रात भर भिगो दें। समय होने पर पानी निकाल के दाल और राजमा को कुकर में डाले। नमक ,सोडा ,बड़ी इलायची ,छोटी इलायची और पानी (दाल राजमा से दोगुना या 7 से 8 कप ) डाले। कुकर को आंच पर रखे। एक सीटी लगने पर आंच को धीमा कर 20 से 25 मिनट पकाये। गैस को बंद कर दें। और कुकर को ठंडा होने दें। 
  • प्याज ,टमाटर ,लहसुन ,अदरक ,हरी मिर्च को साफ कर धो के छोटा छोटा काट लें। 
  • एक कढ़ाई में तेल या घी डाल के गर्म करे। तेल के गर्म होने पर तेज पत्ता ,जीरा ,हींग और प्याज ,लहसुन ,अदरक डाल के भूनें। जब प्याज लाल हो जाये तब टमाटर डाले और भूनें। टमाटर के गल जाने पर उसमें दूध या क्रीम डाल के 2 से 3 मिनट भूनने के बाद गैस बंद कर दें।
  •  दाल राजमा के कुकर में कढ़ाई के मिश्रण को डालें। यदि दाल में पानी कम हो तो मिला लें और चला के ढक्क्न लगा के 10 से 15 के लिए धीमी आंच पर प्रेशर लगा के गैस बंद कर दें। प्रेशर खत्म होने पर बाउल में निकाल लें। बटर ,हरी धनिया डाल के दाल मखनी को परोसे। 

सुझाव :


  • प्याज ,टमाटर ,लहसुन ,अदरक ,हरी मिर्च को मिक्सी में पीस के भी डाल सकते हैं।