Showing posts with label दही भल्ले या दही बड़े (Dahi Bhalle Recipe). Show all posts
Showing posts with label दही भल्ले या दही बड़े (Dahi Bhalle Recipe). Show all posts

Friday, 29 January 2016

दही भल्ले या दही बड़े (Dahi Bhalle Recipe)

दही भल्ले या दही बड़े (Dahi Bhalle Recipe)

  सामग्री :  बड़े के लिए 

  • उड़द दाल - 1 कप 
  • मूंग दाल - आधा कप 
  • बेकिंग पाउडर - 1 छोटा चम्मच 
  • नमक - स्वादानुसार
  • तेल 
  • हींग 
  • पानी 

  चाट के लिए :
  • दही - 3 से 4 कप 
  • मीठी चटनी - आधा कप 
  • हरी चटनी - आधा कप लाल मिर्च - 1 छोटा चम्मच 
  • जीरा पाउडर - छोटा चम्मच 
  • चाट मशाला -चोट चम्मच 
  • हरी धनिया पत्ती -सजाने के लिए

  विधि :
  • उड़द और मूंग की दाल को अच्छी तरह पानी से धो के 3 से 4 घंटे पानी में भिगो दे। उसके बाद दाल को दरदरा (पर चिकना हो )मिक्सी में पीस ले। पानी आवश्कतानुसार डाले परन्तु मिश्रण पतला हो ,मिश्रण गाड़ा रहे। 


  • मिश्रण में बेकिंग पाउडर,नमक  डाल कर  5 मिनट तक फेटे।


  • कढ़ाई में तेल गर्म करे ,उसमें मिश्रण की छोटे छोटे गोले ( हाथों के सहारे ) बना के डालें। 


  • सुनहरा लाल (पीला हो जाये ) हो जाने तक तले। 
  • एक बर्तन में 1 लीटर पानी गर्म कर उसमें चुटकी भर हींग डालें और बड़ा (भल्ले ) डाल के भिगो दे 15 से 20  तक। 
  • पानी से निकाल कर छनी में रखे जिससे पानी छन जाये। 
  • दही को छनी से छान कर चिकना कर ले। 
  • एक बाउल में दही डालेभल्ले डाले और ऊपर  से  चाट की सभी सामग्री डाले। 
  • हरी धनिया काट के सजाये।



  • टिप :
  • मिश्रण तेल में डालते समय हाथ में  पानी लगा कर मिश्रण को डाले जिससे मिश्रण चिपके ना। 
  • मीठी दही का प्रयोग कर। 
  • दही में पानी हो , दही ग़ाडी  हों।