Showing posts with label Tomato. Show all posts
Showing posts with label Tomato. Show all posts

Monday, 22 February 2016

टोमेटो प्यूरी ( How To Make Tomato Puree Recipe )

टोमेटो प्यूरी का प्रयोग पिज्जा बेस में लगाने ,मैकरोनी ,पास्ता आदि में किया जाता हैं। बाज़ार में विभिन्न प्रकार के टोमेटो प्यूरी मिलते हैं। आज हम अपने घर में ही टोमेटो प्यूरी बनाते हैं। जो बनाने में बहुत आसान और बिन प्रेसेर्बेटिव ( Preserbative ) के हैं।

सामग्री :


  • लाल टमाटर - 4  मध्यम आकार के
  • प्याज - 1 मध्यम आकार की
  • लाल मिर्च - 1 छोटा चम्मच
  • काली मिर्च - 1/4 चम्मच
  • नमक - 1 छोटा चम्मच
  • तेल - 1 बड़ा चम्मच





विधि :


  • आप प्याज को छील के टमाटर के साथ धो लें। प्याज और टमाटर को अलग अलग और छोटा छोटा काट के रखें।
  • एक कढ़ाई में तेल डाल के गरम करें। तेल के गरम होने पर आंच को मध्यम कर प्याज डालें। 4 से 5 मिनट प्याज को भूनें जब तक प्याज सुनहरी लाल न हो जाये।
  •  प्याज के लाल हो जाने पर टमाटर डालें। साथ में लाल मिर्च ,काली मिर्च और नमक डाल के मिलाये। टमाटर जब हल्का सा गल जाये तब गैस बंद कर दें। टमाटर का पानी न सुखाये।
  • हल्का सा ठंडा हो जाने पर टमाटर के मिश्रण को मिक्सी में पीस के एक महीन और चिकना पेस्ट बना लें।
  • आप का टोमेटो प्यूरी तैयार हैं।

सुझाव :



  • टोमेटो प्यूरी में अपने स्वादानुसार लहसुन का भी प्रयोग कर सकते हैं। लहसुन को प्याज के साथ ही भूनें।
  • टोमेटो प्यूरी में पानी का प्रयोग न होने के कारण इसका प्रयोग 6 से 7 दिन तक फ्रिज में रखकर कर सकते हैं।