Showing posts with label chena ( milk). Show all posts
Showing posts with label chena ( milk). Show all posts

Tuesday, 16 February 2016

रसमलाई ( Rasmalai Recipe )

रसमलाई एक बंगाली मिठाई हैं। जिसमें मुख्य रूप से छैना और दूध का प्रयोग होता हैं। आप किसी भी दिन ,अवसर आदि पर रसमलाई खा सकते हैं।  

सामग्री :


  • दूध (फुल क्रीम )- 2 लीटर
  • चीनी - 350 ग्राम या 3 1/2 कप
  • सूजी या अरारोट - 2 चम्मच 
  • केसर - 20 से 22 टुकड़े
  • बदाम - 5 से 6 (लम्बा कटा हुआ )
  • काजू - 5 से 6 ( छोटा कटा हुआ )
  • चिरौंजी -25 से 30 दाने
  • छोटी इलायची - 4 से 5 ( पाउडर )
  • पीला रंग - 4 से 5 बूंद
  • नींबू का रस - 1 नींबू के रस में 1/2 कप पानी मिलाये 
  • पानी 




विधि :


  • एक बर्तन में 1 लीटर दूध ले और उसे उबालने के लिए मध्यम आंच पर रखें। दूध को चम्मच से हिलाते रखें। 
  • दूध जब उबल जाये तो उसे 4 से 5 मिनट ठंडा करें। उसके बाद दूध में नींबू का रस धीरे-धीरे डाल के चलाते रहें। कुछ ही पल में दूध से छैना और पानी अलग- अलग हो जायेगा,अब नींबू का रस न डालें।  यानि आप का छैना तैयार हैं। मलमल या किसी पतले रुमाल में फटे दूध को छान लें और चारों ओर से कपड़े को पकड़ कर निचोड़ लें। जिससे छेने से पानी निकल जाये। 10 से 15 मिनट के लिए छेने को किसी भारी वस्तु से दबा के रखें।  छैना को कपड़े से निकाल लें। आप का छैना रसमलाई बनाने के लिए तैयार हैं।
  • एक कुकर में 5 कप पानी और 300 ग्राम चीनी डाल के उबालने के लिए रखे। 1 उबाल आने दें। 
  • एक थाली में छैना को हाथ की हथेली की सहायता से 5 से 6 मिनट मल मल के चिकना कर लें। 
  • सूजी या अरारोट को छैना में  मिलाये और फिर 5 से 6 मिनट मल मल के चिकना करें। 
  • छैना का छोटे छोटे गोले बना के हल्का सा दबा दें। कुकर में छोटे छोटे गोले को डाल दें। प्रेशर लगा के 1 सीटी लगा के आंच को धीमा कर 6 से 8 मिनट तक पका लें और गैस बंद कर दें। सीटी न लगाये। जब तक कुकर पुरी तरह ठंडा न हो जाये तब तक कुकर न खोलें। 
  •  तब तक बचे हुए 1 लीटर दूध को बर्तन में डाल के उबाल लें और तब तक उबाले जब तक दूध आधा न हो जाये।दूध  को चम्मच  से चलाते रहें।  50 ग्राम चीनी ,काजू ,बदाम ,चिरौंजी ,छोटी इलायची ,केसर ,रंग डाल के 3 से 4 मिनट पकाये। गैस बंद कर दें। 
  • 15 मिनट बाद रसमलाई के गोले चीनी वाले पानी से निकाल के दूध में डालें। फ्रिज में रख के ठंडा कर लें। 
  • आप की रसमलाई तैयार है। ठंडा ठंडा परोसे। 


 सुझाव :


  • दूध में चीनी आवश्यकता हो तो नहीं भी डाल सकते हैं। 
  • यदि रसमलाई को सफेद रखना हो तो पीला रंग न डालें।