Showing posts with label कश्मीरी दम आलू (Kshmiri Dum Aloo Recipe). Show all posts
Showing posts with label कश्मीरी दम आलू (Kshmiri Dum Aloo Recipe). Show all posts

Friday, 29 January 2016

कश्मीरी दम आलू (Kshmiri Dum Aloo Recipe)

कश्मीरी दम आलू (Kshmiri Dum Aloo Recipe)
  • सामग्री :
  1. छोटे आलू - 15 से 16 (आधा किलो )
  2. दही - 1 कप 
  3. प्याज - 1 बड़ा ( पिसा हुआ )
  4. आम चूर पाउडर - आधा  चम्मच 
  5. जीरा - आधा चम्मच 
  6. धनिया पाउडर - आधा चम्मच 
  7. सोंफ पाउडर - आधा चम्मच 
  8. हींग - 1  चुटकी या स्वादानुसार 
  9. छोटी इलायची - 3 से 4 का (पाउडर)
  10. लोंग - 3 से 4 का (पाउडर)
  11. लाल मिर्च -  स्वादानुसार 
  12. गरम मसाला  - आधा चम्मच 
  13. हल्दी पाउडर - आधे से कम चम्मच 
  14. अदरक पेस्ट या पाउडर - आधा चम्मच 
  15. धनिया पत्ती - सजाने के लिए 
  16. नमक - स्वादानुसार 
  17. पानी 
  18. तेल 



  • विधि :
  • आलू को अच्छे से धो कर कुकर में 3 से 4 सीटी तक उबाल ले। उबले आलू को छील ले। 
  • आधी कटोरी पानी  में सभी मशाले (जीरा पाउडर ,छोटी इलाइची पाउडर ,लाल मिर्च ,गरम मसाला ,लोंग पाउडर ,अदरक पाउडर या पेस्ट ,हल्दी ,धनिया पाउडर,सोंफ पाउडर ) को डाल कर घोल बना ले। 
  • एक कढ़ाई  में तेल डाल के गरम कर के आलू को सुनहरा लाल होने तक तले।


  • कढ़ाई  से तेल निकाल कर उसी में 2 बड़े चम्मच तेल डाल कर गरम करे । 
  • तेल में जीरा डाले ,जीरा लाल हो जाने पर हींग और पिसा प्याज डाल के भूनें  3 से 4 मिनट बाद कटोरी में बनाया मसाला डाल दे और नमक डाले । 2 मिनट पकाये, फिर दही डाल के तब तक भूने जब तक मसाला तेल न छोड़ दें।  
  • मसाले में आलू डाले और पानी (3  कप ) डाले। ढक कर पकाये। 
  • दम आलू का पानी आधा हो जाने तक पकाये। 
  • धनिया की पत्ती से सजा ये। 



  • टिप्स:
  • यदि आलू बड़े हो तो उसे काट ले। 
  • आलू को तुरन्त उबाले , पहले से रखे उबले आलू का प्रयोग न करे। 
  • ताजी दही का प्रयोग करे।