Showing posts with label Paneer. Show all posts
Showing posts with label Paneer. Show all posts

Friday, 4 March 2016

पनीर पिज्जा ( Paneer Pizza Recipe )

पिज्जा जो आज सबकी पसंद बन गया हैं। चाहे वह वेज हो या नॉन वेज पिज्जा हो।क्यों न आज हम आप अपने घर में ही पिज्जा बनाये। पनीर पिज्जा जो बहुत ही स्वादिष्ट और बनाने में बहुत ही आसान हैं। 

सामग्री :


  • पिज्जा बेस - 1
  • पनीर - 50 ग्राम या 1 कप
  • मोजेरिला चीज - 40 ग्राम या 3 बड़े चम्मच (कद्दूकस किया हुआ )
  • प्याज - 1 मध्यम आकार की ( छोटे छोटे कटे हुए )
  • शिमला मिर्च - 1 मध्यम आकार का ( छोटे छोटे कटे हुए )
  • टोमेटो प्यूरी - 2 चम्मच   ( टोमेटो प्यूरी बनाने के लिए http://recipeana.blogspot.in पर देखें )
  • काली मिर्च - 2 पिंच
  • बटर - 1 चम्मच




विधि :


  • सबसे पहले पिज्जा बेस पर अच्छे  से टोमेटो प्यूरी लगाये।
  • टोमेटो प्यूरी के ऊपर थोड़ी सी कटी प्याज ,शिमला मिर्च ,पनीर डालें। ऊपर से कद्दूकस किया हुआ मोजेरिला चीज डालें। अब बचा हुआ कटा प्याज ,शिमला मिर्च ,पनीर डालें। काली मिर्च छिड़के और बटर डाले।
  • पिज्जा बेस को ट्रे पर रखें।





  • ओवन या माइक्रोवेव ( कन्वेंशन पर ) को प्री हीट कर लें 200 डिग्री C पर। आप के पास जो हो उसमें पिज्जा बनाये।
  • ओवन में  200  डिग्री C पर 12से 15 मिनट के लिए पिज्जा ट्रे को रखे ,बेक होने के लिए रखें। या
  • माइक्रोवेव में  200  डिग्री C पर 4 मिनट माइक्रो + कन्वेंशन और फिर 5 से 6 मिनट कन्वेंशन पर बेक करें।
  • पनीर पिज्जा को निकाल के काटे और ऊपर से पिज्जा मसाला ( यदि हो तो )  डालें।
  • गरमा गरम पनीर पिज्जा परोसे।

सुझाव :


  • अपने स्वादानुसार चीज को कम ज्यादा कर सकते हैं। 
  • बटर का प्रयोग नहीं भी कर सकते हैं। 


Friday, 26 February 2016

पनीर लाबब्दार ( Paneer Lababdar Recipe )

सामग्री :                                                             4 से 5 लोगों के लिए


  • पनीर - 250 ग्राम
  • प्याज - 3 मध्यम आकार के 
  • लाल टमाटर - 2 मध्यम आकार का 
  • लहसुन - 6 से 8 कली 
  • अदरक - 1 इंच 
  • तेज पत्ता - 1 
  • जीरा - 1 छोटा चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच 
  • हल्दी पाउडर - 1 छोटा चम्मच 
  • गरम मसाला - 1 चम्मच 
  • कॉर्न फ्लौर ( Corn Flour ) - आधा चम्मच (यदि हो तो )
  • कसूरी मेथी - 1 चम्मच 
  • नमक - स्वादानुसार 
  • तेल 
  • पानी 




विधि :

  • सबसे पहले आप प्याज ,लहसुन ,अदरक को छील लें। प्याज ,टमाटर ,लहसुन ,अदरक को अच्छे से धो के प्याज और टमाटर को अलग अलग काट लें। लहसुन और अदरक को छोटा छोटा एक साथ काट ले या कूट लें। पनीर को अपने अनुसार काट लें। हो सके तो पनीर को थोड़ा बड़ा ही काटे। 
  • एक कढ़ाई में 1 बड़ा चम्मच तेल डाल के गरम करे। तेल गरम हो जाने पर आंच धीमा करके जीरा डाल के हल्का लाल करे और फिर कटी प्याज डाल के 3 से 4 मिनट मध्यम आंच पर भूनें। कटा या कूटा लहसुन ,अदरक डाल के 1 मिनट भूनने के बाद टमाटर ,लाल मिर्च पाउडर ,हल्दी पाउडर ,गरम मसाला डाल के 2 से 3 मिनट फिर भून के गैस बंद कर दें। 
  • जब मिश्रण हल्का सा ठंडा हो जाये तब थोड़ा सा पानी मिला के मिश्रण को मिक्सी में महीन और चिकना पीस के पेस्ट बना लें। 
  • उसी कढ़ाई में 1 बड़ा चम्मच तेल डाल के गरम करे ,तेज पत्ता और पेस्ट डाल के भूनें। नमक ,कॉर्न फ्लौर ( Corn Flour ) को आधा कप पानी में घोल के डालें । जब मसाला तेल छोड़ दे तब  अपने अनुसार या 2 से 3 कप पानी डाल के एक उबाल लाये।आंच को धीमा करके कटे हुए पनीर और कसूरी मेथी डाल के ढक्क्न से ढक दें। 4 से 5 मिनट पका के गैस बंद कर दें।4 से 5 मिनट के बीच में एक बार पनीर को हल्के हाथ से चम्मच से चला दें। जिससे पनीर कढ़ाई में पकड़े न। 
  • 5 से 10 मिनट बाद ही ढक्क्न हटा के पनीर लाबब्दार को बाउल में निकाल लें। 
  • हरी धनिया से सजा के परोसे। 

सुझाव :

  • कॉर्न फ्लौर ( Corn Flour ) को पानी और दूध दोनों में से किसी एक में घोल के डाल सकते हैं। 

    शाही पनीर (Shahi Paneer Recipe )

    सामग्री :                                                                 4 से 5 लोगों के लिए 


    • पनीर - 250 ग्राम 
    • दूध - आधा कप 
    • प्याज - 3 मध्यम आकार के 
    • लाल टमाटर - 1 मध्यम आकार के 
    • लहसुन - 8 से 10 कली 
    • अदरक - 1 इंच 
    • छोटी इलायची के बीज - 2 से 3 का 
    • काजू - 6 से 8 
    • किशमिश - 4 से 5 
    • पोसते का दाना - 2 चम्मच पानी में 2 घंटे भीगा हुआ ( यदि हो तो )
    • मखाना - आधा कप 
    • तेज पत्ता - 1 से 2 
    • हल्दी पाउडर  - 1 छोटा चम्मच 
    • लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच \
    • गरम मसाला - 1 चम्मच  या 
    • शाही पनीर मसाला - 2 चम्मच ( दोनों में से कोई एक )
    • नमक - स्वादानुसार 
    • देशी घी -1 चम्मच ( स्वादानुसार )
    • हरी धनिया कटा हुआ - 1 चम्मच 
    • काला तिल -1/4 चम्मच ( यदि हो तो )
    • तेल 
    • पानी 






    विधि :


    • सबसे पहले आप प्याज ,लहसुन ,अदरक को छील लें। प्याज ,टमाटर ,लहसुन ,अदरक को अच्छे से धो के प्याज और टमाटर को अलग अलग काट लें। 
    • पनीर को अपने अनुसार काट लें। हो सके तो पनीर को थोड़ा बड़ा ही काटे। 
    • एक कढ़ाई में 1 बड़ा चम्मच तेल डाल के गरम करे। जब तेल गरम हो जाये तब आंच को मध्यम कर उसमें प्याज ,लहसुन ,अदरक  डाल के हल्का लाल करें। जब प्याज ,लहसुन ,अदरक हल्का लाल होने लगे तब उसमें काजू ,किशमिश ,छोटी इलायची के बीज ,मखाना ,पोसते का दाना ( यदि हो तो ) डाल के चलाये 1 मिनट बाद टमाटर डाले और गैस बंद कर दें। 5 से 10 मिनट बाद जब मिश्रण हल्का ठंडा हो जाये तब उसे मिक्सी में महीन और चिकना पेस्ट बना लें। पेस्ट बनाते समय पानी की आवश्यकता हो तो डाल लें। 
    • आप उसी कढ़ाई में 2 बड़ा चम्मच तेल डाल के गरम करे। जब तेल गरम हो जाये तब आंच मध्यम कर तेज पत्ता डाले और फिर प्याज आदि का पेस्ट डाल के हिलाये। हल्दी पाउडर ,लाल मिर्च पाउडर ,नमक डाले के मिश्रण को भूनें। मिश्रण को बीच बीच में चलते रखें ,जिससे वह जले न। जब मसाले में तेल ऊपर आने वाला हो (मसाले का पानी सूख जाये ) तब उसमें गरम मसाला या शाही पनीर मसाला डाल के चलाये और फिर उसमें दूध डालें। 
    • मसाले को तब तक पकाये जब तक वह तेल न छोड़ दें। देशी घी मिलाये। 
    • आप मसाले में अपने अनुसार पानी मिला लें। यदि गाढ़ा रखना हो तो 2 कप ,पतला रखना हो तो 3 से 4 कप पानी मिला सकते हैं। कोशिश करे की शाही पनीर थोड़ी सी गाढ़ी बने। 
    • पानी मिलाने के बाद जब एक उबाल आ जाए तब आंच को धीमा कर के कढ़ाई में कटे पनीर डाल के कढ़ाई को ढक्क्न से ढक दें। 4 से 5 मिनट पका के गैस बंद कर दें। 4 से 5 मिनट के बीच में एक बार पनीर को हल्के हाथ से चम्मच से चला दें। जिससे पनीर कढ़ाई में पकड़े न। 
    • 5 से 10 मिनट बाद ही ढक्क्न हटा के शाही पनीर को बाउल में निकाल लें। 
    • हरी धनिया और काला तिल से सजा के परोसे। 


    सुझाव :


    • लहसुन ,अदरक का प्रयोग नहीं भी कर सकते हैं। 
    • अपने अनुसार देशी घी पहले ( मसाला भूनते समय ) या बाद में ( ऊपर से ) डाल सकते हैं। और चाहे तो नहीं भी डाल सकते हैं।