Showing posts with label
शाही बेसन हलवा (Shahi Besan Halwa Recipe).
Show all posts
Showing posts with label
शाही बेसन हलवा (Shahi Besan Halwa Recipe).
Show all posts
शाही बेसन हलवा (Shahi Besan Halwa Recipe)
सामग्री : 4 से 5 लोगों के लिए
- बेसन - 1 कप या 100 ग्राम से
- चीनी - 1 कप या 100 ग्राम
- दूध - 2 बड़ा चम्मच
- बदाम - 5 से 6 (कटे हुए )
- काजू - 4 से 5 (कटे हुए )
- पिस्ता - 3 से 4 (कटे हुए )
- ऑरेंज रंग - 4 से 5 बूंद
- घी - 1/3 कप या 70 ग्राम
- पानी -1/3 कप या 70 ग्राम
विधि :
- बेसन में 2 चम्मच दूध और 3 चम्मच घी डाल के दोनों हाथों से मिलाये।
- एक बर्तन में चीनी और पानी डाल के गैस पर मध्यम आंच पर रखें।
- चाशनी को चलाते रहे।
- 1 चम्मच से चाशनी निकाल के अंगूढ़े और 1 उंगली में लगा के देखे की 1 तार बन रहा हे की नहीं। जब चाशनी में 1 तार बनने लगे तब आंच से उतार लें।
- इसके बाद बेसन को मोटे दानों वाली छन्नी से हाथों के सहारे छाने। ऐसा करने से बेसन महीन नहीं बल्कि मोटे दानों के रूप में हो जाएगे।
- कढ़ाई में घी गरम कर बेसन डालें और धीमी आंच पर भूनें।
- बेसन को हिलाते रहे ,जिससे वह जले न।
- सुनहरा लाल होने तक भूनें और फिर गैस को बंद कर दें।
- 1 मिनट बाद गरम चाशनी, ऑरेंज रंग, बदाम को बेसन में डाल के मिला लें।
- आवश्कतानुसार ही चाशनी को डालें। चाशनी ज्यादा हो तो न डालें।
- एक बाउल में निकाल के ऊपर से कटे काजू, पिस्ता से सजाए।
- 10 से 15 मिनट बाद परोसे।
टिप्स :
- बेसन छानने के लिए लोहे या स्टील की छन्नी का प्रयोग करें। जिससे सूजी छानी जाती हैं।
- आवश्कतानुसार कोई भी सूखे मेवे डाल सकते हैं।