Showing posts with label नींबू की चाय (Lemon Tea Recipe). Show all posts
Showing posts with label नींबू की चाय (Lemon Tea Recipe). Show all posts

Saturday, 30 January 2016

नींबू की चाय (Lemon Tea Recipe)

नींबू की चाय (Lemon Tea Recipe)

सामग्री :

  • नींबू का रस - 2 चम्मच या आधा नींबू 
  • चीनी - 2 चम्मच 
  • चाय की पत्ती  - 1/4 चम्मच या आधे से कम चम्मच 
  • काला नमक - चुटकी भर (आवश्यकता हो तो )
  • पानी - 2 कप 






विधि :

  • पैन में पानी को डाल के गरम करने को रखें और चीनी ,चाय की पत्ती डाल के एक उबाल तक गरम करें । 
  • गैस बन्द करने के बाद नींबू का रस डालें । 
  • आवश्कतानुसार काला नमक डालें। 

टिप्स :


  • चाय के पानी को ज्यादा न उबाले ,एक उबाल तक ही उबाले।
  • काला नमक के स्थान पर हाजमोला की एक गोली डाल सकते हैं। चाय का स्वाद और अच्छा हो जाता हैं। 
  • चाय को आवश्यकता हो तो थोड़ा मीठा ही बनाये। नींबू की चाय मीठी ही अच्छी लगती हैं। 
  • चाय बनाते समय पुदीने की पत्ती 2 से 3 डाल सकते हैं।