Showing posts with label आम पुदीने की चटनी ( Aam Pudine Ki Chutney Recipe). Show all posts
Showing posts with label आम पुदीने की चटनी ( Aam Pudine Ki Chutney Recipe). Show all posts

Saturday, 30 January 2016

आम पुदीने की चटनी ( Aam Pudine Ki Chutney Recipe)

आम पुदीने की चटनी ( Aam Pudine Ki Chutney Recipe)

सामग्री :

  • कच्चा आम - 2 मध्यम आकार  का या 1 बड़ा 
  • पुदीना - 100 ग्राम 
  • लहसुन - 3 से 4 कली 
  • अदरक - 1 इंच 
  • हरी मिर्च - 1 से 2 
  • नमक - स्वादानुसार 
  • पानी 



विधि : 


  • कच्चे आम को पानी से धो के छील के गूदे को काट लें। पुदीने के पत्ते को तोड़ के पानी से धो लें और लहसुन ,अदरक ,हरी मिर्च को भी धो लें। 
  • मिक्सी के जार मेंआम का गूदा ,पुदीने के पत्ते ,लहसुन ,अदरक ,हरी मिर्च , नमक ,आवश्कतानुसार पानी डाल के पीस लें। 
  • सिल बटना हो तो उसी पर पीसे। 

टिप :


  • फ्रिज में रख के 2 से 3 दिन तक प्रयोग में लाया जा सकता हैं। 
  • कच्चा आम न हो तो आम चूर(2 से 3 चम्मच ) का प्रयोग कर सकते हैं।