Showing posts with label
तंदूरी पनीर टिक्का (Tandoori Paneer Tikka Recipe).
Show all posts
Showing posts with label
तंदूरी पनीर टिक्का (Tandoori Paneer Tikka Recipe).
Show all posts
तंदूरी पनीर टिक्का (Tandoori Paneer Tikka Recipe)
सामग्री : 4 से 5 लोगों के लिए
- पनीर - 250 ग्राम
- ताजी दही -2 बड़ा चम्मच
- बेसन - 1 बड़ा चम्मच
- अदरक पेस्ट - 1 छोटा चम्मच
- लहसुन पेस्ट - 1 छोटा चम्मच
- प्याज -1 (बड़ी )
- टमाटर - 2
- कश्मीरी मिर्चा - 2
- गरम मसाला - 1 छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च - 1 छोटा चम्मच
- चाट मसाला - स्वादानुसार
- नमक - स्वादानुसार
- कुछ लम्बी स्टिक
- बटर
- तेल
विधि :
- प्याज ,टमाटर (बीज हटा के ) ,कश्मीरी मिर्चा (बीज हटा के ) को चकोर आकार (1 x 1 इंच ) में काट लें।
- पनीर को भी प्याज से थोड़ा बड़ा काट ले और आधा इंच मोटा काटे।
- एक बाउल में दही ,गरम मसाला , बेसन ,अदरक लहुसन का पेस्ट ,हल्दी ,नमक ,लाल मिर्च ,1 चम्मच तेल डाल के मिला लें।
- बाउल में पनीर डाल के मिलाये और 10 मिनट के लिए रख दे।
- ओवन को 180 डिग्री C पर प्री हीट करें।
- स्टिक में टमाटर ,प्याज ,कश्मीरी मिर्च ,पनीर को इसी क्रम से 3 बार लगाये।
- इसी तरह सभी स्टिक तैयार कर लें।
- 180 डिग्री C पर ओवन में 8 से 10 मिनट पकाये।
- तंदूरी पनीर टिक्का निकाल के चाट मसाला ,बटर लगा के परोसे।