Showing posts with label Milk. Show all posts
Showing posts with label Milk. Show all posts

Tuesday, 23 February 2016

वाइट सॉस ( White Sauce Recipe )

वाइट सॉस का प्रयोग पास्ता ,चिकन ,मिक्स वेजिटेबल्स आदि के बनाने में किया जाता हैं। जिसे बनाना बहुत ही आसान हैं।  

सामग्री :


  • मैदा - 2 चम्मच
  • दूध  (फुल क्रीम )- 250  ग्राम या 2.5 कप
  • प्याज - 1/4  ( आधा का भी आधा प्याज )
  • लौंग - 2 से 3
  • तेज पत्ता - 1
  • काली मिर्च पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
  • नमक 1 छोटा चम्मच
  • बटर - 2 चम्मच





विधि :


  • सबसे पहले एक बर्तन में दूध डाले और प्याज में लौंग को लगा के या खोस के दूध में डाले और तेज पत्ता भी डाल के एक उबाल तक उबाल के रख लें। प्याज ,लौंग ,तेज पत्ता को दूध से निकाल लें.
  •  आप कढ़ाई को आंच पर रखे और कढ़ाई में बटर डाल के गरम करें। बटर को मध्यम आंच पर ही गरम करे ,जिससे बटर जले न।
  • बटर के गल जाने पर मैदा डाल के धीमी आंच पर 4 से 5 मिनट चम्मच की सहायता से हिला हिला के भूनें। मैदा को लाल न करे ,बस मैदा का कच्चापन निकल जाये।
  • अब आप मैदा में थोड़ा थोड़ा दूध डाले और चलाते रखे । जिससे मैदा दूध में अच्छे से घोल जाये। आंच को मध्यम कर दें।
  • काली मिर्च ,नमक डाल के हिलाते रखे। जब दूध में उबाल आने लगेगा और दूध गड़ा होने लगेगा तब 1 से 2 मिनट पका के गैस बंद कर दें।
  • आप का वाइट सॉस तैयार हैं।

सुझाव :



  • दूध के स्थान पर क्रीम का भी प्रयोग कर सकते हैं।  
  • काली मिर्च के स्थान पर सफेद मिर्च (वाइट पेपर ) का भी प्रयोग कर सकते हैं।
  • आप वाइट सॉस को 6 से 7 दिन फ्रिज में रख के प्रयोग में ला सकते हैं।







Wednesday, 17 February 2016

हॉट कॉफी ( Hot Coffee Recipe )

सामग्री :


  • इन्स्टेट कॉफी - 2 चम्मच  ( टीस्पून )
  • चीनी - 2 चम्मच 
  • दूध - 2 कप 
  • पानी या गुनगुना पानी - 1 चम्मच



विधि : 


  • एक कप में कॉफी ,चीनी ,पानी डाल के चम्मच या काँटे वाले चम्मच से फेटे। पानी अधिक न हो। कॉफी और चीनी पानी को सोख लें उतना ही पानी हो। अधिक पानी में कॉफी अच्छी नहीं फिटेगी। 
  • कॉफी को एक ही दिशा में अच्छे से फेटे। जब कॉफी हल्की और क्रिमी हो जाएगी या कॉफ़ी का रंग हल्का हो कर कॉफी का तिगुना हो जायेगा तब आप की कॉफी अच्छे से फिट गयी हैं।




  • एक बर्तन में दूध को उबाल लें। उसमें फिटी कॉफी डालें। एक उबाल फिर से लाये। 
  • आप की कॉफी तैयार हैं। कप में कॉफी डाल के सबको दें। 

सुझाव :


  • चीनी ,कॉफी को अपने अनुसार कम ज्यादा कर सकते हैं। 
  • कॉफी को एक ही दिशा में फेटे। 
  • फिटी कॉफी को 1 से 2 दिन फ्रिज में रख सकते हैं। 
  • तैयार हॉट कॉफी में ऊपर से कोको पाउडर डाल सकते हैं।




कोल्ड कॉफी ( Cold Coffee Recipe )

सामग्री :                                                                    3 लोगों के लिए


  • कॉफी - 2 चम्मच
  • चीनी - 4 चम्मच
  • दूध ( फुल क्रीम )- 4 कप
  • पानी - 2 छोटा चम्मच 
  • आइस क्यूब्स ( ice-cubes ) - 7 से 8
  • चोकलेट सिरप ( Syrup )- 2 चम्मच (यदि हो तो )
  • आइस-क्रीम - 3 बड़ा चम्मच
  • कोको पाउडर - 1 चम्मच 





विधि :


  • एक कप में कॉफी ,चीनी ,पानी डाल के चम्मच या काँटे वाले चम्मच से फेटे। पानी अधिक न हो। कॉफी और चीनी पानी को सोख लें उतना ही पानी हो। अधिक पानी में कॉफी अच्छी नहीं फिटेगी। 
  • कॉफी को एक ही दिशा में अच्छे से फेटे। जब कॉफी हल्की और क्रिमी हो जाएगी या कॉफ़ी का रंग हल्का हो कर कॉफी का तिगुना हो जायेगा तब आप की कॉफी अच्छे से फिट गयी हैं।




  • मिक्सी में फिटी कॉफी ,दूध ,चोकलेट पाउडर या सिरप ,आइस-क्यूब्स डाल के 2 से 3 मिनट फेटे के मिक्सी बंद कर दें।
  • ग्लास में कोल्ड कॉफी निकाल के ऊपर से आइस-क्रीम , कोको पाउडर डाल कर ठंडा ठंडा सर्व करें।

सुझाव :


  • चोकलेट सिरप ,आइस क्रीम ,कोको पाउडर अपने अनुसार डाल सकते हैं।