Showing posts with label Momos. Show all posts
Showing posts with label Momos. Show all posts

Sunday, 7 February 2016

वेज मोमोज ( Vegetables Momos )

वेज मोमोज ( Vegetables Momos )

सामग्री : (मोमोज के लिए )

मैदा - 150 ग्राम या 1.5 कप 
ताजी दही - 1 बड़ा चम्मच 
नमक - 1/4 छोटा चम्मच 
पानी 

( मोमोज में स्टफिंग के लिए  )


  • पत्ता गोभी - 1 कप 
  • फूलगोभी - 1/4 
  • गाजर - 1/2 कप 
  • शिमला मिर्च - 1 
  • मटर - 1/2 कप 
  • प्याज - 1 मध्यम आकार की 
  • हरी धनिया - 2 चम्मच 
  • हरी मिर्च - 1 से 2 
  • गरम मसाला - 1/2 छोटा चम्मच 
  • नमक - स्वादानुसार 
  • तेल 





विधि :


  • मैदा में दही ,नमक डाल के मिलाये। पानी डाल के मैदा को नरम आटा गूंथ लें। 10 से 15 मिनट के लिए ढक के रख दें। 
  •  पत्ता गोभी ,गाजर ,शिमला मिर्च ,प्याज ,धनिया ,हरी मिर्च को पानी से धो के छोटा छोटा काट ले या कद्दूकस कर लें। 
  • मटर ,फूलगोभी को मिक्सी में हल्का सा दर लें। पानी नहीं डालें। 
  • कढ़ाई में 2 बड़ा चम्मच तेल डाल के गरम करें। 
  • आंच मध्यम कर कटी प्याज ,हरी मिर्च डाल के 3 से 4 मिनट भूनें। 
  • पत्ता गोभी ,फूलगोभी ,शिमला मिर्च ,गाजर , मटर को डाल के 2 से 3 मिनट भूनें। 
  • नमक ,गरम मसाला डाल के 2 मिनट और भून के गैस बंद कर दें। स्टफिंग तैयार हैं। 
  • आटे की छोटी छोटी लोईया बना लें। 3 इंच के लगभग पूरी बेल लें। 
  • पूरी के मध्य में स्टफिंग रख के पूरी को चारों ओर से ऊपर की ओर उठा के एक साथ चिपका दें। 
  • इसी तरह सभी मोमोज बना लें। 
  • मोमोज के बर्तन में 2 कप पानी डाल के उबाले। 
  • मोमोज के जाली वाले बर्तन में मोमोज रख के 10 से 12  मिनट तक पकाये। यदि एक बार में एक जाली पर मोमोज बना रही हो। 
  • 2 या 3 जाली का प्रयोग कर रही हो तो 8 मिनट बाद नीचे वाली जाली सबसे ऊपर और ऊपर वाली जाली सबसे नीचे कर दें। मध्य की मध्य में रहने दें। 8 मिनट और पकाये। 
  • गैस बंद कर मोमोज को निकाल लें। 
  • चटनी के साथ परोसे। 

सुझाव :


  • मोमोज का बर्तन न हो तो घर में प्रयोग होने वाली चलनी पर मोमोज रख के बना सकते हैं। कुकर या कढ़ाई में 1.5 कप पानी डाल के उबाल लें ऊपर से चलनी रख के ढक दें और 12 से 15 मिनट पकाये। 
  • अन्य किसी भी सब्जी का प्रयोग कर सकते हैं। 
  • लहसुन ,अदरक का भी प्रयोग कर सकते हैं।