Showing posts with label Maida. Show all posts
Showing posts with label Maida. Show all posts

Tuesday, 8 March 2016

मसाला मठरी ( Masala Mathri Recipe )

सामग्री :


  • मैदा - 500 ग्राम या 5 कप 
  • कसूरी मेथी -1  बड़ा चम्मच 
  • अजवायन - 1 चम्मच
  • मगरेल - 1 चम्मच
  • काली मिर्च - 1 चम्मच
  • चाट मसाला - 4 से 5 चम्मच या स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच 
  • बेकिंग सोडा - 1/4 छोटा चम्मच ( यदि हो तो )
  • घी या रिफाइंड - 200 ग्राम या 2 कप मैदा में डालने के लिए और तलने के लिए भी 
  • नमक - स्वादानुसार
  • पानी



विधि :


  • मैदा और बेकिंग सोडा को एक साथ एक बर्तन में छान लें। मैदा में कसूरी मेथी ,अजवायन ,काली मिर्च ,मगरेल ,1 चम्मच चाट मसाला ,नमक डाल के मिलाये।






  • फिर घी या रिफाइंड डाल के मैदा को दोनों हाथों से अच्छे से मिलाये। 





  • जब सब अच्छे से मिल जाये तब थोड़ा थोड़ा पानी डाल के कड़ा आटा गूंथ लीजिये। मैदे का आटा बहुत कड़ा भी न हो। 20 से 25 मिनट ढक के रख दें।







  • छोटी छोटी लोई काट के हल्का सा  ( 1.5  इंच के लगभग ) बेल ले। काटे वाले चम्मच से छेद कर दें।





  • कढ़ाई में तेल डाल के गर्म करे। जब तेल गर्म हो जाये तब आंच को धीमा कर दें यदि तेल अधिक गर्म हो गया हो तो कुछ समय के लिए गैस को बंद कर दें।
  • धीमी आंच पर गर्म तेल में मठरी को डालें। जितनी तेल में डूब जाये उतनी ही मठरी तेल में डालें। कुछ कुछ समय पर चला  के मठरी को सुनहरा लाल या ब्राउन होने तक तले और फिर मठरी को निकाल के पेपर लगे प्लेट में रखें। जिससे पेपर मठरी का अधिक तेल सोख लें। इसी प्रकार सभी मठरी बना लें।





  • सभी मठरी बन जाने पर मठरी के ऊपर चाट मसाला ,लाल मिर्च पाउडर छिड़के और फिर सभी मठरी को हाथ से  मिला दें।





  • गरमा गरम या ठंडा होने पर चटपटे मसाला मठरी को परोसे।

सुझाव :


  • मठरी को ठंडा कर के डिब्बे में रखें।
  • 20 से 25 दिन या अधिक दिन तक प्रयोग में ल सकते हैं।