Showing posts with label Karela Aloo. Show all posts
Showing posts with label Karela Aloo. Show all posts

Monday, 29 February 2016

करेला आलू की बुझिया ( Karela Aloo Ki Bhujhiya रेसिपी )

सामग्री :

करेला :200 ग्राम
आलू - 2 मध्यम आकार के
प्याज - 2 बड़े
लहसुन - 3 से 4 जवा ( कुटा हुआ )
हल्दी - 1/4 चम्मच
नमक - स्वादानुसार
सरसों को तेल - 2 बड़ा चम्मच




विधि :

करेला और आलू ( छील के ) को अच्छे से धो लें। करेला को गोल गोल काटे और आलू को चार भागों में काट के छोटा छोटा काटे। करेला ,आलू को पतला पतला ही काटे। प्याज को भी छोटा और पतला काट ले।
एक कढ़ाई में तेल डाल के गर्म करे। जब तेल गर्म हो जाये तब उसमें कटी प्याज डाल के 3 से 4 मिनट भूने ,लाल न करें। इसके बाद कढ़ाई में करेला और आलू डाल के मिलाये और ढक्क्न से ढक के धीमी आंच पर पकाये। 3 से 4 मिनट में चलाते रखे। जब करेला आलू हल्का लाल होने लगे तब उसमे कुटा हुआ लहसुन ,नमक और हल्दी डाल के मिलाये। 2 से 3 मिनट ढक के पकाये। फिर 2 से 3 मिनट ढक्क्न हटा के मध्यम आंच पर पका के गैस बंद कर दें। 5 मिनट के लिए ढक दें।
बाउल में निकाल के करेला आलू की बुझिया परोसे।

सुझाव :

आप आलू का प्रयोग नहीं भी कर सकती हैं। आलू करेले के कड़वेपन को कम कर देता हैं।
जो व्यक्ति लहसुन न खाते हो वे करेले में लहसुन न डालें।