Friday, 29 January 2016

कश्मीरी दम आलू (Kshmiri Dum Aloo Recipe)

कश्मीरी दम आलू (Kshmiri Dum Aloo Recipe)
  • सामग्री :
  1. छोटे आलू - 15 से 16 (आधा किलो )
  2. दही - 1 कप 
  3. प्याज - 1 बड़ा ( पिसा हुआ )
  4. आम चूर पाउडर - आधा  चम्मच 
  5. जीरा - आधा चम्मच 
  6. धनिया पाउडर - आधा चम्मच 
  7. सोंफ पाउडर - आधा चम्मच 
  8. हींग - 1  चुटकी या स्वादानुसार 
  9. छोटी इलायची - 3 से 4 का (पाउडर)
  10. लोंग - 3 से 4 का (पाउडर)
  11. लाल मिर्च -  स्वादानुसार 
  12. गरम मसाला  - आधा चम्मच 
  13. हल्दी पाउडर - आधे से कम चम्मच 
  14. अदरक पेस्ट या पाउडर - आधा चम्मच 
  15. धनिया पत्ती - सजाने के लिए 
  16. नमक - स्वादानुसार 
  17. पानी 
  18. तेल 



  • विधि :
  • आलू को अच्छे से धो कर कुकर में 3 से 4 सीटी तक उबाल ले। उबले आलू को छील ले। 
  • आधी कटोरी पानी  में सभी मशाले (जीरा पाउडर ,छोटी इलाइची पाउडर ,लाल मिर्च ,गरम मसाला ,लोंग पाउडर ,अदरक पाउडर या पेस्ट ,हल्दी ,धनिया पाउडर,सोंफ पाउडर ) को डाल कर घोल बना ले। 
  • एक कढ़ाई  में तेल डाल के गरम कर के आलू को सुनहरा लाल होने तक तले।


  • कढ़ाई  से तेल निकाल कर उसी में 2 बड़े चम्मच तेल डाल कर गरम करे । 
  • तेल में जीरा डाले ,जीरा लाल हो जाने पर हींग और पिसा प्याज डाल के भूनें  3 से 4 मिनट बाद कटोरी में बनाया मसाला डाल दे और नमक डाले । 2 मिनट पकाये, फिर दही डाल के तब तक भूने जब तक मसाला तेल न छोड़ दें।  
  • मसाले में आलू डाले और पानी (3  कप ) डाले। ढक कर पकाये। 
  • दम आलू का पानी आधा हो जाने तक पकाये। 
  • धनिया की पत्ती से सजा ये। 



  • टिप्स:
  • यदि आलू बड़े हो तो उसे काट ले। 
  • आलू को तुरन्त उबाले , पहले से रखे उबले आलू का प्रयोग न करे। 
  • ताजी दही का प्रयोग करे। 


दही भल्ले या दही बड़े (Dahi Bhalle Recipe)

दही भल्ले या दही बड़े (Dahi Bhalle Recipe)

  सामग्री :  बड़े के लिए 

  • उड़द दाल - 1 कप 
  • मूंग दाल - आधा कप 
  • बेकिंग पाउडर - 1 छोटा चम्मच 
  • नमक - स्वादानुसार
  • तेल 
  • हींग 
  • पानी 

  चाट के लिए :
  • दही - 3 से 4 कप 
  • मीठी चटनी - आधा कप 
  • हरी चटनी - आधा कप लाल मिर्च - 1 छोटा चम्मच 
  • जीरा पाउडर - छोटा चम्मच 
  • चाट मशाला -चोट चम्मच 
  • हरी धनिया पत्ती -सजाने के लिए

  विधि :
  • उड़द और मूंग की दाल को अच्छी तरह पानी से धो के 3 से 4 घंटे पानी में भिगो दे। उसके बाद दाल को दरदरा (पर चिकना हो )मिक्सी में पीस ले। पानी आवश्कतानुसार डाले परन्तु मिश्रण पतला न हो ,मिश्रण गाड़ा रहे। 


  • मिश्रण में बेकिंग पाउडर,नमक  डाल कर  5 मिनट तक फेटे।


  • कढ़ाई में तेल गर्म करे ,उसमें मिश्रण की छोटे छोटे गोले ( हाथों के सहारे ) बना के डालें। 


  • सुनहरा लाल (पीला हो जाये ) हो जाने तक तले। 
  • एक बर्तन में 1 लीटर पानी गर्म कर उसमें चुटकी भर हींग डालें और बड़ा (भल्ले ) डाल के भिगो दे 15 से 20  तक। 
  • पानी से निकाल कर छनी में रखे जिससे पानी छन जाये। 
  • दही को छनी से छान कर चिकना कर ले। 
  • एक बाउल में दही डाले , भल्ले डाले और ऊपर  से  चाट की सभी सामग्री डाले। 
  • हरी धनिया काट के सजाये।



  • टिप :
  • मिश्रण तेल में डालते समय हाथ में  पानी लगा कर मिश्रण को डाले जिससे मिश्रण चिपके ना। 
  • मीठी दही का प्रयोग कर। 
  • दही में पानी न हो , दही ग़ाडी  हों।