Thursday, 21 April 2016

टूटी फ्रूटी कुकीज ( Tutti Frutti Cookies )

सामग्री :

  • मैदा - 100 ग्राम या 1 कटोरी
  • कस्टर्ड पाउडर -  3 चम्मच 
  • पीसी चीनी - 70 ग्राम या आधी कटोरी
  • बेकिंग पाउडर - 1 चम्मच
  • बेकिंग सोडा - 1/4 चम्मच
  • टूटी फ्रूटी ( Tutti Frutti ) - 40 ग्राम या आधा कप 
  • किशमिश - 1 चम्मच ( छोटी छोटी कटी हुई )
  • पाइनएप्पल एसेंस ( Pineapple Essence ) -1चम्मच 
  • दूध - 4 से 5 चम्मच  ( यदि आवश्यकता हो तो )
  • बटर या घी  - 75 ग्राम या आधी कटोरी से थोड़ा ज्यादा 


विधि :


  • मैदा ,बेकिंग पाउडर ,बेकिंग सोडा को एक साथ छन्नी से 3 बार छान लें। छने मैदा में ही कस्टर्ड पाउडर ,टूटी फ्रूटी ( Tutti Frutti ) ,किशमिश मिला दें।




  • एक बाउल में बटर या घी को लें और उसको बिटर से तब तक फेटे जब तक बटर या घी सफेद या क्रीम जैसा न हो जाये। अब घी में चीनी और पाइनएप्पल एसेंस ( Pineapple Essence ) मिला के 2 से 3 मिनट फेटे।




  • घी चीनी के मिश्रण में थोड़ा थोड़ा करके मैदा डाल के मिलाये और अच्छे से आटे जैसा गूंथ लें। यदि आटा में आवश्यकता हो तो दूध डाल सकते हैं।




  • आटे को दो भागों में बाट के लम्बा ,मोटा रोल कर लें। फ्रीज में 20 मिनट के लिए ढक के रख दें।
  • समय होने पर रोल को फ्रीज से निकाल के 1 सेंटीमीटर मोटा काट लें और ट्रे पर दूर दूर रखे।




  • ओवन या माइक्रोवेव ( कन्वेंशन पर ) को 180 डिग्री C पर प्री हीट  (पहले गर्म ) कर ले। 
  • ओवन या माइक्रोवेव ( कन्वेंशन पर ) में ट्रे डाल कर 180 डिग्री C पर  15  से 18 मिनट पकाए। 
  • ओवन से टूटी फ्रूटी कुकीज को निकाल के 5 से 10  मिनट ठंडा करके प्लेट या ट्रेसे निकाल ले। 
  • ठंडा होने पर टूटी फ्रूटी कुकीज को परोसे। 

सुझाव :


  • आप कुकीज में पीले रंग का भी प्रयोग कर सकते हैं। 
  • बाउल में घी डाल के 5 मिनट के लिए फ्रीज में रखे ,जिससे घी अच्छे से फिट जाता हैं।








Tuesday, 19 April 2016

एग्गलेस चॉकलेट कपकेक ( Eggless Chocolate Cupcake Recipe )

सामग्री :

  • मैदा - 100 ग्राम या 1 कटोरी
  • पीसी चीनी - आधा कटोरी से थोड़ा ज्यादा या 60 ग्राम
  • बेकिंग पाउडर - 1 चम्मच
  • बेकिंग सोडा - 1/4 चम्मच 
  • चॉकलेट सिरप - 4 बड़ा चम्मच
  • वनीला एसेंस - 1 चम्मच 
  • रिफाइंड आयल  -  आधा कटोरी से थोड़ा कम या 35 ग्राम
  • दूध  - आधा कटोरी  या 50 ग्राम 



विधि :

  • मैदा ,बेकिंग पाउडर ,बेकिंग सोडा को एक साथ छन्नी से 3 बार छान लें। आप पेपर पर छान सकते हैं। 


  • बाउल में मैदा और चीनी डाल के मिलाये। 


  • रिफाइंड आयल मैदा में डाल के अच्छे से मिलाये। 


  • चॉकलेट सिरप डाल के मिलाये। 


  • बाउल में वनीला एसेंस डाल। 


  • दूध डाल के मिश्रण को अच्छे मिलाये। 


2 से 3 मिनट मिश्रण को मिलाये या फेट लें। 


  • सिलिकॉन कप में हल्का सा रिफाइंड आयल लगाए। आप सिलिकॉन कप आयल नहीं भी लगा सकती हैं। 



  • कप में केक मिश्रण को डालें। कप पूरा न भरे। कप में मिश्रण को आधा ही भरे। 


  • ओवन या माइक्रोवेव ( कन्वेंशन पर ) को 180 डिग्री C पर प्री हीट  (पहले गर्म ) कर ले। 
  • कपकेक को ओवन या माइक्रोवेव ( कन्वेंशन पर ) में डाल कर 180 डिग्री C पर 20से 23 मिनट पकाए। 


  • ओवन से कपकेक को निकाल के 10 से 15  मिनट ठंडा करके सिलिकॉन कप से निकाल ले। 
  • एग्गलेस चॉकलेट कपकेक को परोसे। 

सुझाव :

  • आप चॉकलेट सिरप के स्थान पर चॉकलेट पाउडर प्रयोग कर सकते हैं। 
  • यदि आप के पास सिलिकॉन कप कम हो तो आप छोटी कटोरी में भी कपकेक बना सकती हैं। 






Saturday, 16 April 2016

सूजी का चीला ( Sooji Ka Cheela Recipe )

क्यों न,कल के नाश्ते में सूजी का चीला बनाया जाये  ........

सामग्री :


  • सूजी - 200 ग्राम या 2 कप 
  • दही - 1 कप
  • पानी - 2 कप
  • प्याज - 1 बड़ा
  • टमाटर - 1 बड़ा
  • लहसुन - 5 से 6 कली
  • हरी मिर्च - 2
  • हरी धनिया 
  • काली मिर्च - आधा छोटा चम्मच 
  • नमक -स्वादानुसार
  • तेल



विधि :


  • सूजी ,दही और 1 कप पानी को एक साथ मिलाये और 3 से 4 मिनट फेट के 15 से 20 मिनट के लिए रख दें।




  • प्याज ,टमाटर ,लहसुन ,हरी मिर्च और हरी धनिया को छोटा छोटा या बारीक बारीक काट लें। 




  • सूजी के मिश्रण में काली मिर्च ,नमक और  1 कप पानी डाल के 2 से 3 मिनट चलाए। 




  • मिश्रण में कटा हुआ प्याज ,टमाटर ,लहसुन ,हरी मिर्च और हरी धनिया डाल के मिलाये और 10 मिनट के लिए ढक के रख दें। 




  • नॉन स्टीक तवा को गर्म करें। गर्म हो जाने पर आंच को मध्यम करके तवा पर हल्का सा तेल लगाये और तवा पर सूजी मिश्रण को डाल के चम्मच से फैलाये। 1 चम्मच तेल चीला के ऊपर और अगल बगल डाले। 




  • जब चीला ऊपर से सूख जाये तब चीला को पलट दें और 1 से 2 मिनट पकाए। इससे चीला दोनों ओर सिक जायेगा । ऐसे ही सभी चीले बना लें। 




  • आप का सूजी चीला तैयार हैं। 

सुझाव :


  • मिश्रण ज्यादा गिला हो जाये तो थोड़ी सी सूजी मिला दें और 10 मिनट के बाद ही चीला बनाए। यदि तुरंत चीला बनाना हो तो  थोड़ा सा बेसन मिला दें। 
  • आप अपने मनपसंद सब्जी जैसे शिमला मिर्च ,गाजर आदि भी डाल सकती हैं। 
  • आप मिश्रण को रात में बना के फ्रीज में डाल दें और सुबह जब बनाना हो उसके आधा घंटे पहले मिश्रण को फ्रीज से निकाल ले और फिर बनाये। 




Wednesday, 13 April 2016

फलाहारी या व्रत के आलू ( Falahari Ya Vrat Ke Aloo Recipe )

सामग्री :


  • उबला आलू - 500 ग्राम                 
  • लाल टमाटर - 2 बड़े 
  • हरी मिर्च - 2 से 3 
  • हरी धनिया कटी हुई - 2 से 3 चम्मच                    
  • हरा पुदीना कटा हुआ - 2 चम्मच 
  • खड़ा जीरा - 1 छोटा चम्मच 
  • भूना जीरा पाउडर - 1 चम्मच 
  • सैंधा नमक - स्वादानुसार 
  • देशी घी या रिफाइंड आयल - 2 बड़ा चम्मच 





विधि :


  • उबले आलू को छील के छोटा छोटा काट लें ,पर बहुत छोटा न काटे। टमाटर ,हरी मिर्च को छोटा छोटा काट लें। 
  • कढ़ाई में घी डाल के गर्म करें। घी गर्म हो जाने पर आंच को मध्यम कर खड़ा जीरा ,हरी मिर्च डाले। 




  • जीरा लाल होने पर टमाटर डाल के 3 से 4 मिनट भूने।




  •  हरी धनिया डाले और फिर आलू डाल के भूना। 





  • 2 मिनट बाद जीरा पाउडर और नमक डाल के मिलाये। 3 से 4 मिनट भूनने के बाद गैस बंद कर दें। ऊपर से पुदीना डालें। 
  • आप के फलाहारी आलू तैयार हैं। 







Thursday, 7 April 2016

साबूदाने की तहरी ( Sabudane Ki Tahari Recipe )

नवरात्रि हो या कोई व्रत साबूदाने का प्रयोग खाने में किया जाता हैं। इस नवरात्रि आप भी बनाए साबूदाने की तहरी। Happy Navratri ............................

सामग्री :


  • साबूदाना 150 ग्राम या 1.5 कप
  • उबला आलू - 8 से 9
  • लाल टमाटर - 2
  • हरी मिर्च - 2
  • हरी धनिया - 2 चम्मच ( कटी हुई )
  • पुदीना - 1 चम्मच ( कटा हुआ )
  • जीरा - आधा चम्मच
  • भूना जीरा पाउडर - 1 चम्मच
  • सेंधा नमक - स्वादानुसार
  • देशी घी या रिफाइंड आयल - 2 बड़ा चम्मच




विधि :


  • साबूदाने को पानी से 2 बार धो लें और  गुनगुने पानी में साबूदाने को डाल के 3 से 4 घंटा भिगो दें। बर्तन में पानी उतना ही हो जितना की साबूदाना डूब जाये। बर्तन में साबूदाना और पानी एक बराबर हो।
  • उबला आलू ,टमाटर ,हरी मिर्च को छोटा छोटा काट लें।




  • एक कढ़ाई ने घी डाल के गर्म करें। घी गर्म हो जाने पर आंच को मध्यम करके जीरा और हरी मिर्च डाले। कटे आलू और टमाटर डाल के 4 से 5 मिनट भूने। और फिर हरी धनिया और पुदीना डाल के मिलाये। 




  • भूना जीरा पाउडर ,नमक डाल के तुरंत साबूदाना डाल के अच्छे से मिलाये।7 से 8 मिनट पकाने के बाद  गैस को बंद कर दें।




  • गरमा गरम साबूदाने की तहरी को परोसे।

सुझाव :



  • आप साबूदाने की तहरी मूंगफली दाने या काजू आदि डाल सकते हैं। 




Saturday, 2 April 2016

जीरा बिस्कुट ( Jira Biscuit Recipe )

सामग्री :

  • मैदा - 150 ग्राम
  • बटर या घी - 75 ग्राम
  • जीरा - 1 चम्मच 
  • दूध - 4 चम्मच 
  • चीनी -  4 चम्मच  ( पिसी हुई )
  • नमक - 1 चम्मच 
  • बेकिंग पाउडर - आधा चम्मच


विधि :

  • सबसे पहले मैदा ,नमक और बेकिंग पाउडर को एक साथ 2 से 3 बार छन्नी से छान लें।
  • एक बाउल में बटर या घी को लें और उसको बिटर से तब तक फेटे जब तक बटर या घी सफेद या क्रीम जैसा न हो जाये। अब घी में चीनी मिला के 2 से 3 मिनट फेटे। 
  • घी चीनी के मिश्रण में थोड़ा थोड़ा करके मैदा और जीरा डाल के मिलाये और अच्छे से आटे जैसा गूंथ लें। 20 मिनट के लिए ढक के रख दें। 
  • ओवन या माइक्रोवेव ( कन्वेंशन पर ) को 190 डिग्री C पर प्री हीट  (पहले गर्म ) कर ले। 
  • मिश्रण को 1 cm मोटा बेल लें। 1.5  इंच लम्बा और चौडा काट लें और  प्लेट या ट्रे पर रखे और ओवन या माइक्रोवेव में डालें। 
  • ओवन या माइक्रोवेव ( कन्वेंशन पर ) में डाल कर 190 डिग्री C पर 25 मिनट पकाए। 
  • ओवन से जीरा बिस्कुट को निकाल के 5 से 10  मिनट ठंडा करके प्लेट या ट्रे से निकाल ले।
  • ठंडा होने पर जीरा बिस्कुट को परोसे। 



नानखटाई ( Nankhatai Recipe )

सामग्री :


  • मैदा - 150 ग्राम
  • बटर या घी - 75 ग्राम
  • चीनी - 75 ग्राम ( पिसी हुई )
  • बेकिंग पाउडर - आधा चम्मच



विधि :


  • सबसे पहले मैदा और बेकिंग पाउडर को एक साथ 2 से 3 बार छन्नी से छान लें।
  • एक बाउल में बटर या घी को लें और उसको बिटर से तब तक फेटे जब तक बटर या घी सफेद या क्रीम जैसा न हो जाये। अब घी में चीनी मिला के 2 से 3 मिनट फेटे। 
  • घी चीनी के मिश्रण में थोड़ा थोड़ा करके मैदा डाल के मिलाये और अच्छे से आटे जैसा गूंथ लें। 20 मिनट के लिए ढक के रख दें। 
  • ओवन या माइक्रोवेव ( कन्वेंशन पर ) को 180 डिग्री C पर प्री हीट  (पहले गर्म ) कर ले। 
  • मिश्रण के छोटे छोटे बॉल ( गोले ) बना लें। बॉल को प्लेट या ट्रे पर रखे और ओवन या माइक्रोवेव में डालें। 
  • ओवन या माइक्रोवेव ( कन्वेंशन पर ) में डाल कर 180 डिग्री C पर 18 से 20 मिनट पकाए। 
  • ओवन से  नानखटाई को निकाल के 5 से 10  मिनट ठंडा करके प्लेट या ट्रे से निकाल ले।
  • ठंडा होने पर नानखटाई को परोसे। 



सुझाव :

  • बाउल में घी डाल के 5 मिनट के लिए फ्रीज में रखे ,जिससे घी अच्छे से फिट जाता हैं। 










Friday, 1 April 2016

रेस्टोरेंट तंदूरी चिकन ( Restaurant Tandoori Chicken Recipe )

सामग्री : 


  • चिकन - 500 ग्राम 
  • दही - 1 कप या 100 ग्राम ( दही गाढ़ी हो ,दही में पानी न हो )
  • कसूरी मेथी - 1 चम्मच 
  • लौंग - 1 
  • छोटी इलायची - 1 
  • नींबू का रस - 1 चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच 
  • चिकन मसाला - 1 चम्मच 
  • सूखी धनिया पाउडर - 1 चम्मच 
  • चाट मसाला - आधा चम्मच 
  • ऑरेंज रेड रंग - 2 पिंच को 1 चम्मच पानी में घोल के तैयार करें 
  • नमक - स्वादानुसार 
  • तेल या देशी घी - 3 चम्मच 
  • बटर - 1 चम्म्च 





विधि :


  • सबसे पहले चिकन को अच्छे से पानी से धो लें। चिकन को कही कही चाकू से हल्का हल्का काट लें या चीरा लगाए। जिससे मसाला चिकन के अंदर तक घुस जाये। 
  • एक बाउल में दही ,कसूरी मेथी ,नींबू का रस ,लाल मिर्च पाउडर ,चिकन मसाला ,सूखी धनिया पाउडर
  • ,चाट मसाला ,ऑरेंज रेड रंग ,नमक और 2 चम्मच देशी घी डाल के मिलाये। 
  • इस मिश्रण में चिकन को डाल के अच्छे से मिलाये। और 1 घंटे के लिए ढक के रख दें। वैसे तो इस मिश्रण को 6 से 8 घंटे फ्रीज में रखना चाहिए ( आप के पास समय हो तो जरूर रखे ) पर मैने 1  घंटे ही रखा और सच बताए तो बहुत अच्छा रेस्टोरेंट तंदूरी चिकन बना। 
  • ओवन या माइक्रोवेव ( कन्वेंशन पर ) को 220 डिग्री C पर प्री हीट  (पहले गर्म ) कर ले। 
  • ट्रे पर फॉयल पेपर लगा ले  या आप के पास फॉयल पेपर न हो तो ट्रे पर अच्छे से तेल या घी लगा के मसाला से लपटे चिकन को ट्रे पर रखे। ऊपर से चिकन पर आधा चम्मच घी डालें। ट्रे पर ही किनारे लौंग और छोटी इलायची रखे। इससे  तंदूरी चिकन को सोधी सी खुशबू मिलेगी। 



  • ट्रे को ओवन या माइक्रोवेव में 220 डिग्री C पर डाल के 15 मिनट पकाए। 15 मिनट हो जाने पर ट्रे को निकाल के चिकन को पलट दे और हल्का सा घी लगाए। और फिर 12 से 15 मिनट के लिए पकाए। 
  • समय हो जाने पर रेस्टोरेंट तंदूरी चिकन को निकाल के प्लेट में रखें। तंदूरी चिकन पर बटर लगाए या आप चाहे तो बटर नहीं भी लगा सकती हैं। 
  • आप का रेस्टोरेंट तंदूरी चिकन तैयार हैं। 



सुझाव :

  • चिकन के पीस थोड़े बड़े बड़े हो। 





Thursday, 31 March 2016

बिरयानी रायता ( Biryani Raita Recipe )

सामग्री :

  • दही - 250 ग्राम या 2 .5 कप 
  • हरी धनिया - 25 ग्राम 
  • हरी पुदीना - 25 ग्राम 
  • लहसुन - 2 से 3  कली 
  • अदरक - आधा  इंच 
  • हरी मिर्च - 1 
  • भूना जीरा पाउडर - आधा चम्मच 
  • चाट मसाला - आधा चम्मच 
  • नमक - स्वादानुसार 
  • पानी 


विधि :


  • हरी धनिया की जड़ काट के और पुदीना की पत्ती तोड़ के अच्छे से धो ले। साथ में लहसुन, अदरक ,हरी मिर्च ,को भी धो ले। 
  • सभी को साथ में मिक्सी के जार  में डाले और 2 बड़ा चम्मच पानी डाल के दरदरा पीस ले। 
  • दही को फेट लें या छन्नी से छान लें। 
  • बाउल में दही ,धनिया पुदीने का पीसा मिश्रण ,भूना जीरा पाउडर ,चाट मसाला ,नमक और 1/4 कप पानी डाल के मिलाये। 
  • आप का बिरयानी रायता तैयार हैं। 




स्पाइसी इडली ( Spicy Idli Recipe )

जब इडली बच जाये और सांबर खत्म हो जाये। तब आप इडली को फ्राई कर लेते हैं। इस बार इडली फ्राई करे पर कुछ अलग तरह से ..............

सामग्री :


  • इडली - 8 से 10 पीस 
  • राइ -   आधा छोटा चम्मच 
  • करी पत्ता ( मीठी नीम ) - 8 से 10 पत्ती ( छोटा छोटा काट हुआ )
  • टोमेटो सॉस -  4 चम्मच 
  •  टोमेटो प्यूरी - 1 चम्मच ( यदि हो तो )
  • देगी लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच 
  • चाट मसाला - 1 चम्मच 
  • नमक - स्वादानुसार 
  • तेल - 2 चम्मच 



विधि :

  • इडली को चार टुकड़ो में काट लें। 
  • एक कढ़ाई में तेल डाल के गर्म करें। तेल गर्म हो जाये तब आंच को मध्यम कर दे। तेल में राइ ,करी पत्ता डालें और फिर कटी हुई इडली डाल के 3 से 4 मिनट भूनें। 
  • लाल मिर्च ,नमक और चाट मसाला डाल के मिलाये और अंत में टोमेटो सॉस ,टोमेटो प्यूरी डाल के 2 से 3 मिनट पकाए। गैस बंद कर दें। 
  • गरमा गरम स्पाइसी इडली परोसे।